Home»देश दुनिया»बहराइच»आजम के यहां छापेमारी पर मंत्री अनिल राजभर बोले: अगर दामन साफ है तो डरने की क्या बात है, कार्रवाई हो रही है, आगे भी होती रहेगी
आजम के यहां छापेमारी पर मंत्री अनिल राजभर बोले: अगर दामन साफ है तो डरने की क्या बात है, कार्रवाई हो रही है, आगे भी होती रहेगी
सद्भावना आवाज़
बहराइच
बहराइच के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अनिल राजभर ने विपक्ष पर हमला बोला। सपा नेता आजम खान के यहां हो रही छापेमारी को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि अगर दामन साफ है तो डरने की क्या बात है। जो भी व्यक्ति सिस्टम से अपने आप को ऊपर समझने का कोशिश करेगा, उसे एक न एक दिन खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सरकार कार्रवाई कर रही है। आगे भी करती रहेगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों ने पूरे देश को लूट लिया। देश की जनता सज़ा उन्हें दे रही है और आगे भी सज़ा देती रहेगी। मुख्तार अंसारी के द्वारा हत्या के डर के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह जेल में बंद है। सरकार और पुलिस उनकी सुरक्षा कर रही है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जातीय जनगणना वही लोग करवाना चाहते हैं, जिन्हें अंग्रेजों के रास्ते पसंद है। जब अंग्रेजों का शासन काल था, उस समय एक बार जातीय जनगणना हुई थी।
चित्तौरा झील का किया निरीक्षण
श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की निर्माणाधीन विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव जी की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायज़ा लिया।उन्होंने कहा कि स्मारक स्थल के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस अवसर पर पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था सी.एण्डडीएस के स्थानिक अभियन्ता भानु प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा सौरभ पाण्डेय, उप्र राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता रजनीश सहित अन्य मौजूद रहे।