सद्भावना आवाज़
फ़िल्मी दुनिया
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई महीनों से अपने कथित ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसी बीच जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप 2 महीने पहले हो गया था। मगर, दोनों प्यार के लिए फिर से साथ आ गए।
सूत्र का दावा शादी बनी थी दोनों की अलगाव की वजह
सूत्र का दावा था कि लंबे समय से किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिस कारण उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था। हालांकि, दोनों लंबे समय तक एक दूसरे से अलग नहीं रह पाए। वहीं, उनके ब्रेकअप को लेकर कई अटकले हैं। अफवाह यह भी है कि दोनों में से कोई शादी करके सेटल होना चाहता था, पर दूसरा इसके लिए राजी नहीं था।

मलाइका ने अर्जुन को किया था अनफॉलो
दोनों के ब्रेकअप की अफवाह तब चर्चा में आई थी, जब मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन और उनके फैमिली मेंबर्स को अनफॉलो कर दिया था।। मगर, अर्जुन मलाइका को फॉलो कर रहे थे। हालांकि अर्जुन कपूर ने अपनी एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को अफवाह साबित कर दिया था। मलाइका के बर्थडे के मौके पर अर्जुन कपूर ने उनके साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए उन्हें आई लव यू कहा था। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से खबरें थीं कि अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद इन्फ्लूएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। बाद में, कुशा ने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए सभी बातों को खारिज कर दिया था।
8 साल से रिश्ते में हैं दोनों
मलाइका और अर्जुन पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया है। कई वेकेशन पर भी दोनों को साथ देखा गया है।
Follow for more updates…