सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच में रात के अंधेरे में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला जब जिले की पुलिसिंग की हकीकत जानने निकलीं तो कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। संतरी अपने ड्यूटी से नदारत मिला। अन्य पुलिस कर्मी भी कमरों में आराम फरमाते पाए गए। थाना कोतवाली नगर के औचक निरीक्षण के दौरान थाने का संतरी अपने स्थान पर खड़ा नहीं पाया गया। अंदर थाने के किसी कमरे में बैठा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में गैरहाजिरी लिखाई गयी।एसपी वृंदा शुक्ला ने पुलिस के कार्यशैली को देखने के लिए औचक निरीक्षण किया। जब वह नगर कोतवाली पहुंचीं तो गेट से संतरी नदारद रहे। इसी के साथ-साथ महिला हेल्पडेस्क पर कोई भी महिला पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं मिली। जो महिला आगंतुकों की रात में समस्या सुन सके। लगभग 20 मिनट इंतजार करने पर भी थानेदार किसी भी महिला पुलिसकर्मी को न बुला सका।
रात्रिअधिकारी मौजूद नहीं मिले
इस संबंध में भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी व थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि रोस्टरवार रात्रि में भी महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।ताकि रात्रि में किसी भी महिला शिकायतकर्ता को रात्रि में अपनी बात सुगमता से बताने के लिए महिला पुलिसकर्मी उपलब्ध मिले। रात्रिअधिकारी को बुलाने पर रात्रिअधिकारी मौजूद नहीं मिले। लंबे समय तक हाजिर नहीं हो सके। बाद में उनके द्वारा बताया गया कि वे कहीं आराम कर रहे थे। अतः उनके संबंध में भी तस्करा गैरहाजिरी थाने में अंकित कराकर कराया गया।थाना परिसर में घूमकर साफ-सफाई का ब्यौरा लिया गया तो पाया गया कि मेस के पास खुले में कूड़ा कचरा फेंका गया है जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक को साफ- सफाई कराकर डस्टबिन की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण का औचित्य पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने का था।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dm-took-stock-of-the-arrangements-at-the-cow-shelter/
रिस्पांस टाइम में फेल रही पीआरवी
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा रात्रि में लगभग 12 बजे घंटाघर चौराहा पर संदिग्ध वाहनों और पैदल आने-जाने वालों को रोककर चेक किया गया। घंटाघर चौकी से डायल 112 पर कॉल कर उनका रिस्पॉन्स चेक किया गया। पीआरवी 3340 जो लगभग 20 मिनट तक भी मौके पर नहीं पहुंच पायी उनसे पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह अपने कमरे में बैठे हुए थे।वहीं से इवेंट को अटेंड कर रहे थे। उनके संबंध में रपट गैरहाजिरी 112 कंट्रोलरूम में लिखाई गयी। तत्पश्चात रात्रि गश्त चीता पर लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया गया तथा दरगाह शरीफ के संवेदनशील स्थान जहां पर चोरी होने की संभावना बनी रहती है। वहां पर फिक्स पिकेट ड्यूटी पर जाकर जायजा लिया गया।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dm-took-stock-of-the-arrangements-at-the-cow-shelter/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dm-took-stock-of-the-arrangements-at-the-cow-shelter/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

