सद्भावना आवाज़
अयोध्या।
बुधवार को भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया था। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई थी। बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया।22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर जो अनुष्ठान है वह 16 जनवरी से ही शुरू हो चुकी है। आज इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि गर्भगृह के आसन पर रामलाल की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। विधि विधान से यह प्रतिमा स्थापित की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। सुबह लगभग 11:00 के आसपास यह प्रक्रिया शुरू हुई थी। 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह मूर्ति पूरी तरीके से ढकी हुई है। हालांकि मूर्ति को आसन पर पहुंचा दिया गया है।
मूर्ति को गर्भगृह में लाने जाने क्या है की प्रक्रिया अब तक क्या हुआ…
- मूर्ति खड़ी करने के पहले वाला पूजन हो चुका है।
- पत्थर की मूर्ति को बेस में फंसाना होता है, इसलिए कारीगरों ने मूर्ति को खड़ा किया।
- मूर्ति पूरी तरह से कवर्ड है। कवर को प्राण प्रतिष्ठा के वक्त ही हटाया जाएगा।
- प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति को आइना दिखाया जाएगा।
- मान्यता है कि भगवान के विग्रह में इतना तेज होता है कि उसका तेज स्वयं भगवान ही सहन कर सकते हैं, इसीलिए उन्हें आईना दिखाया जाता है, वो आईना बाद में टूट जाता है।
- कपड़े से राम मंदिर का शिखर बनाया जा रहा

121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन
इससे पहले बुधवार को भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया था। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई थी। बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए आवश्यक हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।
- रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dukhduriya-pujan-today-four-thousand-women-took-out-kalash-yatra/
अयोध्या शहर को फूलों से सजाया
पुजारी स्वामी सुनील दास ने राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येन्द्र दास का ‘आचार्यवर्णम’ अनुष्ठान किया। ‘आचार्यवर्णम’ प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जहां मुख्य पुजारी को समारोह करने के लिए शक्ति और ताकत देने के लिए सम्मानित किया जाता है। राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या शहर को फूलों से सजाया जा रहा है। बुधवार को रामलला की चांदी की मूर्ति को श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया था। हालाँकि, यह वह मूर्ति नहीं थी जिसे मंदिर के गर्भगृह में रखा गया है। गुलाब और गेंदे की मालाओं से सजी मूर्ति को फूलों से सजी पालकी के अंदर रखा गया था। पुजारियों ने इसे मंदिर परिसर के चारों ओर घुमाया गया।
- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री हनुमान 1008 कुंडीय महायज्ञ
- बरेली के इत्र व्यवसायियों ने केसर धूप तैयार की

- सीएम योगी शुक्रवार को जाएंगे अयोध्याउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरै पर जा रहे हैं। जहां वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dukhduriya-pujan-today-four-thousand-women-took-out-kalash-yatra/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/dukhduriya-pujan-today-four-thousand-women-took-out-kalash-yatra/
Follow for more updates…