Home»Uncategorized»गणतंत्र दिवस पर होगा भव्य परेड:110 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर होगा भव्य परेड:110 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
सद्भावना आवाज़
श्रावस्ती।
श्रावस्ती के भिनगा मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का भी आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर पुलिसकर्मियों और एसएसबी के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। वहीं एसपी घनश्याम चौरसिया ने पहुंचकर परेड रिहर्सल का बारीकी से निरीक्षण किया।साथ ही सभी को फुल जोश के साथ परेड करने के लिए उत्साहित किया।वहीं गणतंत्र दिवस पर 110 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित भी किए जाएंगे।बताते चलें कि 26 जनवरी को भिनगा पुलिस लाइन में होने वाली परेड के प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स अतुल कुमार चौबे द्वितीय कमांडर पुलिस उपाधीक्षक जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, तृतीय कमांडर निरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे बनाए गए हैं। साथ ही साथ परेड के लिए 8 टोलियां बनाई गई है।
वहीं वर्ष 2023 में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 110 पुलिस अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं टोली नंबर 1 के कमांडर उ0नि0 पंकज कुमार, टोली नंबर 2 के कमांडर उपनिरीक्षक शिवकुमार टोली नंबर 3 के कमांडर उपनिरीक्षक मनोज कुमार टोली नंबर 4 के कमांडर उपनिरीक्षक प्रशांत बाजपेई टोली नंबर 5 के कमांडर उप निरीक्षक दीपक गिरि टोली नंबर 6 के कमांडर उपनिरीक्षक अंबेडकर टोली नंबर 7 (महिला टोली) के कमांडर उपनिरीक्षक अर्चना सिंह, टोली नंबर 8 (SSB) के कमांडर उप निरीक्षक विकास सिंह तथा वाहन दस्ता जिसके कमांडर उपनिरीक्षक रियाज अंसारी बनाए गए हैं।