अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर आस्था का भव्य नजारा दिख रहा है। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें हैं दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी है। इस पहले श्रीहनुमान जी का दिव्य रसायन से अभिषेक कर अनेक प्रकार के धूप,चंदन और सुगंध से उनकी सेवा की गई।हनुमानगढ़ी में श्रीहनुमान जी को नया चोला चढ़ाया गया है। घंटों सेवा के बाद सुबध 4 बजे के बाद उनका पट जैसे ही दर्शन के लिए आरती में शामिल श्रद्धालु मगन हो उठे। पूरा मंदिर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा।

दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
भक्त बजरंगबली से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं।मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है। सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी,हनुमत निवास,जानकी महल में विराजमान बाल हनुमान आदि मंदिरों में खास श्रृंगार किया गया है।“जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से भक्ति का माहौल चटख हो उठा है।दूर-दराज से श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं।मल मास लगने से बड़े मंगल का क्रम कुछ समय के लिए रुकेगा।इस बार ज्येष्ठ माह दो हिस्सों में बंटने से कुल 8 मंगलवार पड़ेंगे। गैस सिलेंडर की कमी के कारण भंडारे सीमित होने की संभावना है। फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है।सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को कोई तकलीफ न होने पाए।इसका खास ख्याल रखा गया है।पुलिस को खास निर्देश दिए गए हैं कि वे भक्तों की सहायता करते दिखे।श्रद्धालुओं की भीड़ का नियंत्रित कर आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
