Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखने के लिए गुरूवार को संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी को अस्पताल में गन्दगी मिली जिस पर नाराज डीएम ने अस्पताल में साफ-सफाई के लिए उत्तरदायी फर्म के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेन्सी कक्ष, ओपीडी, कोल्ड चेन, सीटी स्कैन सेंटर, पीकू वार्ड, एनबीएसयू, डॉयलिसिस, ऑक्सीजन प्लान्ट, निर्माणाधीन आईसीयू वार्ड, ट्रामा सेन्टर, प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट, आईसीपीआर वार्ड, 100 बेड के निर्माणाधीन सीसीयू भवन आदि का निरीक्षण किया। गन्दगी मिलने पर…

Read More

सद्भावना आवाज़ गोंडा जिले के टॉमसन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित किए गए मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, खादी महोत्सव का आज बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा समापन किया गया है। खादी महोत्सव में प्रतिभा करने वाले सभी प्रतिभाओं अधिकारियों और खादी का स्टॉल लगाने वाले सैकड़ों लोगों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित किए गए खादी महोत्सव में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की खरीदारी लोगों द्वारा की गई है। इशारों में गोल्डी मसाले पर साधा निशाना वहीं भाजपा सांसद ने कहा कि…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी बलरामपुर अरविंद सिंह द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया की सभी ईवीएम और वीवीपैट का रख रखाव बेहद ही उचित ढंग से किया गया है। डीएम के साथ उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी बकायदा निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-illegal-sawing-going-on-on-precious-green-trees-forest-department-silent/ सुरक्षा व्यवस्था  का लिया जायजा राजनीतिक दलों के उपस्थित सभी प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के रखरखाव पर संतोष भी व्यक्त किया गया।इस अवसर पर डीएम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और…

Read More

सद्भावना आवाज़  उत्तरप्रदेश निर्वाचन आयोग ने भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा की रिक्त विधान परिषद सीट पर उपचुनाव कराने की नोटिफिकेशन जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद रिक्त सीट को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। 29 जनवरी को विधान परिषद की रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा । 11 जनवरी को शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 11 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और 18 जनवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे । वही नामांकन पत्रों…

Read More

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के पुस्तकालय सभागार में गुरुवार को सांस्कृतिक समिति व अंतर संकाय विविधा प्रतियोगिता के संयोजकों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संस्थापक सप्ताह समारोह 31 जनवरी से 07 फरवरी तक सफलतापूर्वक आयोजित करने पर मंथन हुआ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि आदि संस्थापक महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की स्मृति में आयोजित होने वाले संस्थापक सप्ताह समारोह के दौरान विविध सांस्कृतिक, बौद्धिक व रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/yogi-gave-404-crores-for-pm-shri-schools/ विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना उन्होंने…

Read More

सद्भावना आवाज़  उत्तरप्रदेश यूपी के संतकबीर नगर में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य विभागों की समीक्षा बैठक किया है। इस दौरान उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, जहां अंधेरा छाया रहा और अर्निका प्लस दवा की उपलब्धता पूछी तो नहीं रहा।वहीं इस दौरान डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग का बिंदुवार समीक्षा लेनी शुरू की तो सीएमओ तत्काल आंकड़ा बताने में लड़खड़ाते रहे, जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं जले हुए एंबुलेंस के बारे में सीएमओ से जवाब मांगा और साथ ही जांच के निर्देश दिए। आशा बहूओं के कार्यों की सराहना  आपको बता दें कि संतकबीर…

Read More

सद्भावना आवाज़ अयोध्या अयोध्या से पहली वंदे भारत ट्रेन संख्या 22425 गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए 3:45 बजे रवाना हो गई। बाराबंकी में रेलवे ट्रैक का निर्माण के चलते ट्रेन सुल्तानपुर वाया लखनऊ, कानपुर होते हुए जाएगी आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 6 जनवरी तक वाया सुल्तानपुर चलेगी। 7 जनवरी से 15 जनवरी तक ट्रेन निरस्त रहेगी। बाराबंकी में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते ट्रेनें निरस्त रहेगी । 16 जनवरी से पुन: अपने निर्धारित समय से अयोध्या कैंट से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी ट्रेन को 30 दिसंबर को अयोध्या…

Read More

सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का निरीक्षण किया। डीएम ने इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डो, ओपीडी, पैथालॉजी, रक्तकोष, पंजीकरण एवं औषधि वितरण काउण्टर, फीजियोथेरैपी कक्ष व एनसीडी क्लीनिक तथा 100 बेडेड महिला विंग में संचालित वार्डों, प्रसव कक्ष इत्यादि का निरीक्षण कर मरीजों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों से चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में फीड बैक प्राप्त करते मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए। चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों को शासन द्वारा…

Read More

सद्भावना आवाज़ रेहरा बाज़ार /बलरामपुर वन रेंज रेहरा बाज़ार के पिपरा बीट जंगल में कीमती हरे मोटे साखू के पेड़ों पर अवैध रूप से चल रहे आरे पर वन विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा।विभागीय कर्मीयों की मिली भगत से वन माफिया कीमती जंगली लकड़ी काटकर मालामाल हो रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि वन रेंज रेहरा बाज़ार के पिपरा बीट के कंपार्ट 1,2,व 3 में आए दिन कीमती साखू के पेड़ों को काटकर बोटे रात में पिकप से जंगल पार कर ले जाकर आरा मशीन पर चिरान करवा लेते हैं। बोटे चीर जाने के बाद वन माफिया काटे गये पेड़…

Read More

सद्भावना आवाज़ अयोध्या उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर विकसित की जा रही अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उससे पहले यूपी सरकार अयोध्या में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल के आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अयोध्या में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित है कि 19 से 21 जनवरी के मध्य इसका आयोजन हो सकता है तथा इसमें देश-दुनिया के प्रख्यात पतंगबाजों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस पूरी…

Read More