सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज, बीएड विभाग के प्रोफेसर श्रीप्रकाश मिश्रा के नाम एक डिजाइन पेटेंट हुआ है। इस पेटेंट से विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने और कक्षा को अति रुचिकर, सरल और बोधगम्य बनाने में डिजाइन मदद करेगा। डिजाइन पेटेंट होने पर तमाम लोगों ने बधाई दी है। प्रोजेक्टर आधारित पेटेंट का पंजीकरण कंट्रोलर जनरल ऑफ़ पेटेंट्स डिजाइन एंड ट्रेडमार्क भारत सरकार द्वारा पंजीकरण श्रेणी 16-02 में किया गया है।इस डिजाइन के पेटेंट में केरल से डॉ निशि दास, तमिलनाडु से डॉ कन्नन, उत्तराखंड से ध्रुव कुमार और वर्षा तिवारी, बदायूं से डॉ शिवराज कुमार…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। घायलों को सी.एच.सी मिहीपुरवा में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग लखीमपुर के बताए जा रहे हैं। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के ननिहा गुरुद्वारे के पास की है।लखीमपुर हाईवे पर बोलेरो जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे बोलेरो चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-administered-voters-oath-said-we-will-maintain-the-dignity-of-the-democratic-traditions-of-our-country/ दुर्घटना में…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में आज सुबह घने कोहरे के कारण बलरामपुर बढ़नी राष्टीय राजमार्ग पर एक बोलरो जीप खड़ी ट्रक में घुस गई। जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की रविवार की सुबह बोलरों सवार कुछ लोग गोरखपुर से हरैया लौट रहे थे। तुलसीपुर बढ़नी राष्टीय राजमार्ग पर जुड़ी कुइयां गांव के पास घना कोहरा होने के कारण बोलेरो जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-administered-voters-oath-said-we-will-maintain-the-dignity-of-the-democratic-traditions-of-our-country/ डॉक्टरों को बेहतर इलाज के…
सद्भावना आवाज़ बस्ती। इजराइल की मांग पर उत्तर प्रदेश से दस हजार श्रमिकों को इजराइल भेजने का निर्णय सूबे की योगी सरकार की ओर से लिया गया है। इजराइल जाने के इच्छुक श्रमिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था, जिसमें बस्ती जनपद से 600 श्रमिकों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इन सभी का डेटा निदेशालय सेवा योजना प्रशिक्षण प्रभाग को भेजा गया। जिसमें निदेशालय स्तर से 202 श्रमिकों का चयन किया गया है। अब इनका टेस्ट इजराइल की संस्था पीआईबीए करेगी, पीआईबीए टेस्ट में यदि ये सभी पास होंगे तो ही इन्हें इजराइल जाने का मौका मिलेगा। 6 बसों की व्यवस्था…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। गोंडा में लगातार भ्रष्टाचारी पुलिस कर्मियों के खिलाफ गोंडा पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई की जा रही है। धानेपुर थाने में तैनात 1000 की रिश्वत लेने वाले मुख्य आरक्षी को गोंडा पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित करते हुए पूरे मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल मुख्य आरक्षी द्वारा एक युवक को थाने में बुलाकर बार-बार 4000 रिश्वत की मांग की जा रही।पीड़ित युवक से 1000 रुपए की रिश्वत प्राइवेट भंडारी के गूगल पे के माध्यम से लिया गया था। पूरे मामले की शिकायत गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल से की गई थी। विनीत जयसवाल ने धानेपुर…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद में गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में डीएम अरविंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। उन्होंने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सीएमएस विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। डीएम ने उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला का पति घायल है। उसका इलाज चल रहा है। मृतक युवक बाराबंकी जनपद का निवासी है।बाराबंकी जिले के पर रामनगर गांव बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र में पड़ता है। गांव निवासी अर्जुन पुत्र पप्पू गन्ना लेकर आईपीएल चीनी मिल जरवल रोड आया था। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा था। तभी अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने चालक अर्जुन को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीनी मिल के प्रबंधक टीएस राणा…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। आज जनपद बलरामपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनपद में स्थित सभी सरकारी वा गैरसरकारी संस्थानों,दफ्तरों आदि पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।इसी क्रम में 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस कैम्प कार्यालय पर भी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया गया तथा इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने हेतु शपथ भी दिलाई गई। ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारीगणों को मिष्ठान वितरित कर गणतंत्र दिवस…
सद्भावना आवाज़ संजय पाण्डेय शोहरतगढ़/ सिद्धार्थ नगर। खुनियांव विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महुई के श्री धर मिश्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सर्व प्रथम सरस्वती गीत एवं नाटक के माध्यम से प्रारम्भ किया गया।कार्यक्रम का संचलन प्रज्ञा मिश्र के द्वार किया गया।जिसमे सभी बच्चों एवं बच्चियों नेभारत माता झाकी ,भारत माता आरती,मेरे घर राम आये है,राम लक्ष्मण सीता झांकी ,बड़ा नीक लागे देशवा के माटी,अनपढ़ बीवी नाटक,जन गण मन,मेरे प्यारे वतन तुझको शत शत नमन,सुनो गौर से दुनिया वाले,आदि कई कार्यक्रम एवं दिव्य झाकी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिन शुक्रवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनकिया गया।इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर के द्वारा स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।जिले में ब्लडमैन के नाम से विख्यात आलोक अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में मुख्य आयोजक की भूमिका का निर्वहन किया। रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर के अवसर पर आलोक अग्रवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से यूंही लगातार समय समय पर उनके द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता…