सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार ड्रिल कराई तथा थाना प्रभारियों एवम चौकी इंचार्जों के साथ गोष्ठी कर माफियाओं, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य एवं शारीरिक दक्षता की परख हेतु दौड़ कराई एवं परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाई। उन्होंने परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनों में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर l बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरौला मनकापुर मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। ट्रक स्कूटी और युवक को काफी दूर घसीटता हुआ ले गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को उठवा कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।प्राप्त जानकारी के अनुसार जुआरा गांव निवासी विजय कुमार 30 दातोली बाजार अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। लौटते समय इटवा प्राइमरी स्कूल के पास गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग के मोड़ पर…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित कार की ठोकर लगने से साइकिल सवार की मौत हो गई है। वही ठोकर मार कर पेड़ से टकराने पर कार चालक की भी मौत हो गई है। साथ ही कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां 4 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, तो वहीं दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जांच में जुटी पुलिस छपिया पुलिस दोनों मृतकों के शव…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l बलरामपुर में महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में 21 दिसम्बर को एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के हॉकी मैदान पर क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें महाराष्ट्र और बलरामपुर इलेवन, चेन्नई और जालंधर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पहला मुकाबला स्टार इलेवन बलरामपुर व तमिलनाडु हॉकी के मध्य खेला जाना था। नियत समय तक तमिलनाडु हॉकी की टीम के खिलाड़ियों के ग्राउंड पर न उपस्थित होने के कारण स्टार इलेवन बलरामपुर को वॉकओवर दिया गया। जालंधर की टीम 2-2 की बराबरी पर दूसरा मैच अश्विनी स्पोर्ट्स कर्नाटक बनाम हॉकी…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l बलरामपुर जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में लाभार्थियों के ऋण स्वीकृति के बाद भी ऋण वितरण में बेवजह लंबित रखने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कोताही न बरतने के निर्देश दिए ।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पीएम विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना, उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अधिनियम 2020, जनपद स्तरीय एमओयू को क्रियान्वयन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बैंक ना बरते लापरवाही जिलाधिकारी ने…
सद्भावना आवाज़ गोंडा भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर संजय सिंह बबलू को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने संजय सिंह बबलू को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कहा कि भारतीय कुश्ती संघ को एक नई दिशा मिलेगी और भारत के पहलवानों ने दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने का काम किया है एक बार फिर से करेंगे।साथ ही भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोले और पटाखे फोड़कर जमकर जश्न मनाया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि दबदबा तो कायम है और दबदबा…
सद्भावना आवाज़ बाराबंकी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को यहां कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी,हर समस्या के समाधान की गारंटी है। शोषितो वंचितों तक पहुंचना ही यात्रा का असल मकसद है। अयोध्या में 500 साल बाद रामलाल भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं इस अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का लोग हिस्सा बनें।उपमुख्यमंत्री विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम बम्हौरा लोधी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश व प्रदेश के कोने-कोने में…
सद्भावना आवाज़ करियर वर्तमान समय में ज्यादातर काम ऑनलाइन और डिजिटली माध्यम से किये जा रहे हैं। ऑनलाइन और डिजिटलीकरण के चलते अब कई ऐसे क्षेत्र हैं जिसमें आप घर बैठे अपने करियर को दिशा देकर लाखों की कमाई कर सकते हैं। इन्हीं में से एक क्षेत्र है “ब्लॉगिंग” जो तेजी से उभरा है और लगातार आगे बढ़ रहा है।अगर आप भी इस क्षेत्र में शुरुआत करना चाहते हैं तो आप यहां से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप ब्लॉगिंग शुरू करने के कुछ दिनों बाद अर्निंग कर पाएंगे और धीरे-धीरे महारत हासिल करने के बाद आप यहां घर…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम की कमी के साथ लो फिजिकल एक्टिविटी ऑस्टियो आर्थराइटिस के लिए जिम्मेदार होती है। यह सारी चीजें फ्यूचर में घुटनों के कार्टिलेज को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस बीमारी का सिर्फ बूढ़े ही लोग नहीं बल्कि युवा भी शिकार हो रहे हैं। हांलाकि लोग सोचते हैं कि हम जितनी सीढ़ियां चढ़ेंगे और जितना अधिक चलेंगे, हमारे ज्वाइंट्स उतने ज्यादा मजबूत होंगे।लेकिन बता दें कि घर, ऑफिस और रोड आदि पर मौजूद हार्ड सरफेस, हील, बिना कुशन वाले जूते और सख्त सोल वाले फुटवियर…
सद्भावना आवाज़ बहराइच श्रावस्ती दौरे पर जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत का बहराइच में स्वागत हुआ। डीएम ऑफिस के बाहर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसान नेता राकेश टिकैत का भव्य स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए संसद की सुरक्षा के चूक के मामले में उन्होंने कहा कि आखिर आरोपियों के पास किसने बनवाए। कोई तो है जो उन्हें अंदर लेकर गया। हमारी एजेंसिया इतनी कमजोर नहीं हैं। हो सकता है यह जान बुझ भी किया गया, हो सकता है और यह सरकार की जिम्मेदारी है और सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।संसद से सांसदों को…