सद्भावना आवाज़ गोंडा जिले में शीत लहर को लेकर के सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जरूरतमंदों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 9 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहे रैन बसेरों की हकीकत जानने के लिए देर रात जिला अधिकारी नेहा शर्मा खुद फील्ड में उतरी औऱ बस स्टेशन, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल,में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया।रैन बसेरों में रह रहे लोगों से गोंडा जिला अधिकारी ने जानकारी की और जरूरतमंदों को लेकर की गई व्यवस्थाओं को भी देखा साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल ठंड का मौसम आते ही लोग अपना ज्यादातर समय कंबल में बिताने लगते हैं। इस मौसम में अक्सर काम करने में आलस आता है, जिसकी वजह से हमारी शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। साथ ही सर्दियों में लोग अक्सर वर्कआउट आदि करने से भी कतराने लगते हैं, जिसकी वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी जीरो हो जाती है। इसके अलावा इस मौसम में भूख भी ज्यादा लगती है, जिसकी वजह से हम लगातार खाते रहते हैं।ऐसे में ज्यादा खाने और जीरो फिजिकल एक्टिविटी की वजह से हमारा वजन बढ़ने लगता है। साथ ही ठंड के मौसम…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l जनपद बलरामपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में नगर उपाध्यक्ष राजीव विश्व मोहन द्विवेदी के निवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 58 लोकसभा श्रावस्ती का निरंतर प्रवास कर रहीं है भारत राष्ट्र निरंतर नई बुलंदियाँ छू रहा : अंजली मिश्रा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा ने शक्ति केन्द्र प्रभारियों, संयोजकों एवं नगर पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा कि “हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत राष्ट्र निरंतर नई बुलंदियाँ छू रहा है ,तथा भारत को 2025…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर नमो ऐप को लेकर जिलाकार्यशाला का आयोजन किया गया जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने सम्बोधित किया और पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को नमो ऐप को लेकर प्रशिक्षित एवं सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि राहुल राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल प्लेटफार्म को बढ़ावा देते हैं नमो ऐप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं से उसकी सूचनाओं से जुड़ने का अच्छा माध्यम है।नमो ऐप से हम राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्या हो…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासी नए भारत की अनुभूति कर रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी के बरकी जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। देश के अंदर ये परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है। उन्होंने लोगों से इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील करते…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में सोमवार को पुरातन छात्र परिषद की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देश विदेश आये पुरातन छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक दूसरे से अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आर के मोहन्ता,संयुक्त सचिव बी के सिंह,महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय,स्थापना वर्ष 1955 के छात्र नानक शरण लाल श्रीवास्तव, परिषद अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके पश्चात महाविद्यालय…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ 19 दिसम्बर को एम एल के पी जी कॉलेज हॉकी मैदान पर खेला जाएगा। उदघाटन समारोह के दिन दो मैच खेले जाएंगे। हॉकी मैच का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं टूर्नामेंट सचिव प्रो0 जे पी पाण्डेय ने बताया कि हॉकी मैच का शुभारंभ प्रातः 10:30 पर महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया जायेगा। इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/maharaj-balrampur-released-the-book-of-botany-department/ पहले दिन खेले जाएंगे दो मैच हॉकी मैच के लिये लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली…
सद्भावना आवाज़ बहराइच सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पांचवी मंजिल भवन से गिर गया। स्कूल प्रशासन जिला अस्पताल ले गया। यहां पर कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शहर के हुजूरपुर रोड पर जगतापुर गांव में एक स्कूल का संचालन होता है। इस स्कूल में पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैतोरा मोड़ निवासी सचिन शर्मा (25) पुत्र प्रेम कुमार शर्मा बस में परिचालक के पद पर तैनात था। पांचवी मंजिल से गिरा परिचालक बताया जाता है कि सोमवार को सचिन शर्मा स्कूल…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l बलरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में आयोजित आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। जहां पर चिकित्सकों सहित 14 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने जिनका वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है। अनुपस्थित कर्मचारियों का रोका वेतन सीएमओ डा. रस्तोगी अचानक पचपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मेले का निरीक्षण किए। जहां पर 4 चिकित्सकों सहित 14 स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। सीएमओ ने लापता चिकित्सकों के प्रति…
सद्भावना आवाज़ अंकिता त्रिपाठी बलरामपुर l जिला मुख्यालय स्थित एमएलके पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा सूक्ष्म जीव विज्ञान में बढ़ते हुए रुझान विषय पर एक पुस्तक तैयार की गई है,इस पुस्तक का विमोचन सोमवार को महाराज जयेंद्र प्रताप सिंह द्वारा वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन, डॉक्टर मोहम्मद अकमल व डॉक्टर सद्गुरु प्रकाश की मौजूदगी में किया महाविद्यालय में ही किया गया। सम्पादित पुस्तक का विमोचन एमएलके पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने 18 दिसंबर को बताया कि विगत वर्ष संपन्न हुए सूक्ष्म जीव विज्ञान में बढ़ते हुए रुझान विषयक पर अंतरराष्ट्रीय…