सद्भावना आवाज़ सादुल्लानगर/ बलरामपुर चक दे इंडिया कबड्डी कप 2023 प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मौहरवा ने धानेपुर को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।सादुल्लानगर के घासी पोखरा बाजार में आयोजित चक दे इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रेहरा बाजार पंकज सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। पंकज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षैत्र में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कदम है ऐसे आयोजन हर गाँव में होना चाहिए ताकि किशोर, युवा वर्ग को खेल से जोड़ा जा सके। खेल से…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर जिले में तुलसीपुर रोड पर एमएलके डिग्री कॉलेज के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने घटना रविवार की देर रात की है। बाइक से दोनों युवक शहर से लखौरा गांव जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।थाना हरैया सतघरवा के लखैरा के दो युवक शहर से घर जा रहे थे। शहर से निकल ही थे कि एमएलके डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन में ठोकर मार दी। घटनास्थल पर छोटे भाई हर्षित (19) की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा वहीं गंभीर अवस्था…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। भारत सरकार की नागरिकों को स्वस्थ रखने के महत्वपूर्ण मिशन “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित महारानी लाल कुंवरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “फिट इंडिया सप्ताह” का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र छात्राओं को शारीरिक गतिविधियों और खेल कूद को दैनिक जीवन में शामिल करके स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत को एक फिट राष्ट्र बनने की प्रतिज्ञा इस अवसर पर खेल विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़…
सद्भावना आवाज़ बहराइच जिले के ग्राम पंचायत मिर्जापुर के मजरा तिवारीपुरवा निवासी युवक रात में सामान खरीदकर वापस बाइक से घर जा रहा था तभी पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।राम गांव थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक के मजरा तिवारीपुरवा निवासी 39 वर्षीय आनन्द कुमार तिवारी पुत्र किरण प्रकाश तिवारी रविवार देर रात सड़क मार्ग बहराइच से काठाई घाट रोड से कुछ सामान लेकर बाइक से अपने गाँव लौट रहे थे। जिला चिकित्सालय कराया भर्ती जहाँ घर की ओर मुड़ते ही एक गिरे पेड़ की आड़ के चलते…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश सीएम योगी सोमवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 91वें संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1932 में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज द्वारा स्थापित और उनके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज द्वारा पुष्पित-पल्लवित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपने संस्थापकों की भावनाओं के अनुरूप तय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। शैक्षिक पुनर्जागरण के साथ ही यह परिषद स्वास्थ्य और सेवा के अन्य तमाम प्रकल्पों को लेकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप,…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल सर्दियों में सर्दी-जुकाम के अलावा भी कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिसकी चपेट में हम तुरंत आ जाते हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं और खुद को सर्दी से बचाने के लिए मोटे कपड़े भी पहनते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें करके आप सर्दियों में अपने शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। जैसे- एक है अदरक का सेवन। दरअसल, अदरक में सोडियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिन बी, सी, फोलेट, जिंक और मैग्नीशियम, जैसे गुण पाए जाते हैं। ऐसे में सर्दियों में…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल विंटर ब्लूज का मुख्य कनेक्शन सर्दियों में मिलने वाली कम धूप से है। ऐसे में आप कोशिश करें कि नियमित रूप से अपना कुछ वक्त बाहर जरूर बिताएं, खासकर दिन के उजाले के दौरान। अगर आप घर में हैं तो दोपहर में खिड़कियां आदि खोल दें, ताकि आपको सूरज की रोशनी मिल सके।जब ठंड का मौसम आता है तो हम सभी में बहुत से बदलाव आते हैं। कुछ लोग इस मौसम में विंटर ब्लूज़, जिसे एसएडी के रूप में भी जाना जाता है, का सामना करते हैं। यह एक तरह का डिप्रेशन ही है, जो साल…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल एमसीएक्स पर सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंची है। आने वाले दिनों में यह कीमत और अधिक बढ़ सकती है। सोने की यह बढ़ती कीमत ऑल टाइम हाई स्तर पर है। अब लोगों को सोना खरीदने के लिए जब से अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ेगा।शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शादियों के सीजन के साथ ही सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सोमवार को सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़कर 2110.8 डॉलर प्रति ऑन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ भारतीय बाजार में भी…
सद्भावना आवाज़ करियर हमारे देश में रेलवे में नौकरी को काफी बेहतर माना जाता है इसलिए ज्यादातर युवाओं का सपना रेलवे में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का होता है। रेलवे में विभिन्न विभागों के अंतर्गत हर साल भर्तियां निकाली जाती हैं। इनमें से एक पद TTE का है। TTE को ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी टीटीई बनना चाहते हैं तो यह पद आपके लिए बेहद उपयोगी है।हम यहां टीटीई पद के लिए निर्धारित योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसे पढ़कर आप अपनी आगे की तैयारियों…
सद्भावना आवाज़ करियर देश भर के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के सामने जेईई मेंस परीक्षा बड़ी चुनौती होती है। देश भर से हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होते हैं। हालांकि, सफलता चुनिंदा स्टूडेंट्स को ही मिलती है। ऐसे में अब, अगर आपने भी यह ख्वाब देखा है तो आज हम आपको इस परीक्षा से जुड़ी तैयारी के बारे में कुछ अहम टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको एग्जाम में सफल होने में मदद कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर।जेईई मेंस परीक्षा की प्रभावी तरीके से…