सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच के हूजूरपुर ब्लाक के शान्ती देवी सुभाष चन्द्र सुशांत पीजी कालेज में सेवा से संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन हुआ। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। विधायक ने शिविर के उद्घाटन के बाद लगे पण्डालों का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला कल्याण विभाग के शिविर में केट काटकर कन्या जन्मोत्सव अन्तर्गत कन्याओं को हिमालय बेबी किट, बेबी सूट, मिष्ठान भेंट किया।विधायक ने कहा मुख्यमंत्री की मंशा भी यही है, सरकार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कराए। अपरिहार्य कारणों से वंचित…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बस्ती। सरकारी धन का दुरुपयोग कैसे होता है, अगर यह देखना हो तो शहर के अमहटघाट के समीप बने अंत्येष्टि स्थल को देख सकते हैं। 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस अंत्येष्टि स्थल को बने चार साल हो गए और यहां एक भी अर्थी नहीं आई। इतना ही नहीं पालिका की ओर से इसे विवाह घर बनाने की भी कवायद की गई, लेकिन वह भी कागजों में सिमट कर रह गई। इसके चलते यहां से डोली भी नहीं उठ सकी। अमहटघाट के समीप निर्मित इस अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए साल 2016 में स्वीकृति…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा में नगर पालिका परिषद NPP के सफाई कर्मचारी संतोष कुमार जायसवाल द्वारा आयुक्त कार्यालय के नजारत के सरकारी अभिलेख और उपकरण अपने घर ले जाने पर कार्रवाई शुरू हाे गई है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अपर आयुक्त प्रशासन को अवैध संपत्ति की जांच करने के साथ ही सफाई कर्मचारी की संपत्तियों के जांच के निर्देश दिए हैं। जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश मंडलायुक्त ने कहा है कि यदि कर्मी द्वारा आलोच्य अवधि में अवैध ढंग से संपत्तियां अर्जित करने की पुष्टि होती है तो इस प्रकरण को भ्रष्टाचार निवारण संगठन…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल आंत के स्वास्थ्य को सुधारने में पौष्टिक डाइट अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, फल, फाइबर, सब्जियां और प्रोबायोटिक्स भरपूर चीजें शामिल कर स्वास्थ्य लाभ पाया जा सकता है।पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट के साथ ही आंतों का भी स्वस्थ रहना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है।हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सभी लोगों को अपनी डाइट में पौष्टिकता से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि पौष्टिक डाइट ना सिर्फ आपके शरीर बल्कि आंतों की समस्या को ठीक करने में लाभकारी है। एक रिसर्च के मुताबिक फाइबर युक्त चीजों को…
लाइफ स्टाइल नॉइज़ अपने ईयरबड्स की खरीद पर 78 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। हाल ही में जारी नॉइज़ बड्स VS106 TWS ईयरबड्स की कीमत इसके MSRP से रुपये कम कर दी गई है। 4,499 से मात्र रु. 999. यह 50 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करने के लिए कहा गया है।अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 सभी ग्राहकों के लिए 8 अक्टूबर को शुरू होगी, जिसमें प्राइम सदस्यों के लिए 7 अक्टूबर की आधी रात से शुरुआती पहुंच होगी। ऑनलाइन स्टोर स्मार्टफोन, टीवी, टैबलेट, ईयरबड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर कई तरह के विशेष और छूट की पेशकश…
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र जीवित्पुत्रिका व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। यह कथा महाभारत से जुड़ी हुई है। अश्वत्थामा ने बदले की भावना से प्रेरित होकर उत्तरा के गर्भ में पल रहे पुत्र को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। लेकिन उत्तरा के पुत्र का जन्म लेना भी जरुरी था।आज जीवित्पुत्रिका व्रत है, यह व्रत स्त्रियां अपनी संतानों के सुखी जीवन के लिए करती हैं तो आइए हम आपको जीवित्पुत्रिका व्रत की विधि तथा महत्व के बारे में बताते हैं। जानें जीवित्पुत्रिका व्रत के बारे में जीवित्पुत्रिका Jivitputrika व्रत या जिउतिया आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की…
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र सनातन परंपरा में, शक्ति की साधना को माना जाता है कि यह सभी दुखों को दूर करके मनोकामनाओं को पूरा कर सकती है। हिंदू धर्म के अनुसार, शक्ति पूजा के लिए नवरात्रि (Navratri) के 9 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जो कि इस साल 15 से 24 अक्टूबर तक हैं। इन 9 दिनों में, देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त जप-तप और व्रत का पालन करते हैं। अगर आप इस साल नवरात्रि (Navratri) का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो आपको इसके सही नियमों को जानना चाहिए ताकि आप पुण्य प्राप्त…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा विकास खण्ड तुलसीपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत नन्हुवापुर में कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इण्टरलाकिंग कार्य, कनहरा में खेल के मैदान, पंचायत भवन का मुआइना किया गया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि इण्टरलाकिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराते हुये कार्यों में तेजी लाए। इसके साथ ही विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, बच्चों को शतप्रतिशत किताबों, ड्रेसों का वितरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन आदि के बारें में निर्देशित किया गया। उनके द्वारा कम्पोजिट विद्यालय में अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर का…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने और नए पंख लगाने का बीड़ा उठाते हुए जिला प्रशासन ने भागीरथी प्रयास शुरू किया है। जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजे गए केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर एवं जिला संयुक्त अस्पताल को मिलाकर मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव का असर दिखाई देने लगा है। शासन द्वारा प्रस्ताव को सहमति दिए जाने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई गति मिलेगी और बलरामपुर, श्रावस्ती तथा पड़ोसी देश नेपाल सहित करीब 40 लाख की आबादी को इसका भारी फायदा मिलेगा। जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिले इसके लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बीते दिन बहादुरपुर में हुई मारपीट की घटना से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने किनारा करते हुए अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना से उनके संगठन का या उनका कोई लेना-देना नहीं है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को भी विश्वव हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा का आगमन बलरामपुर में हुआ था जिनका स्वागत बहादुरापुर में किया गया था यात्रा निकल जाने के बाद वहीं पर दो गुटों के बीच में मारपीट हुई थी। सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण है प्राप्त जिसमे एक पक्ष के अंशुमान मिश्रा ने आरोप लगाया कि…