सद्भावना आवाज़ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा है कि पीएसएलवी रॉकेट पर सवार आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान शनिवार को सफलतापूर्वक अलग हो गया और अब यह सूर्य की ओर 125 दिन की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहा है।भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए जहां आदित्य-एल1 को सूर्य की ओर भेजा वहीं चंद्रयान-3 भी चंद्रमा पर अपने खोज अभियान के तहत नये मुकाम हासिल कर रहा है। पूरे देश में प्रार्थनाओं के दौर के बीच जब शनिवार दोपहर श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 ने उड़ान भरी तो देश में हर्ष का माहौल हो गया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ फिटनेस मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। बता दें कि मोटापा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण होता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए आप दालचीनी, जीरा और धनिया के पानी का सेवन कर सकते हैं।आज के समय में मोटापा बेहद आम समस्या बन गई है। एक्सरसाइज न करना, खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान और तनाव की वजह से अधिकतर लोगों को मोटापे का सामना करना पड़ता है। मोटापे से व्यक्ति की पूरी पर्सनालिटी खराब हो जाती है। मोटापे के कारण फिटिंग के कपड़े भी काफी मुश्किल में मिलते हैं।…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:40 मिनट पर तुलसीपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भवानियापर हेलीपैड से सीधे देवीपाटन मंदिर जायेंगे। मंदिर में देवी की आराधना करेंगे तथा मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के कल देवी पाटन मंदिर में रक्षा बंधन पर्व पर आयोजित भंडारा एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की भी संभावना है। मुख्यमंत्री जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार एवं थाना सादुल्लाह नगर में पहुंचकर आम जनमानस की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। वादी एवं प्रतिवादी में समझौता जमीन विवाद में लापरवाही बरतने वाले 2 राजस्व निरीक्षक और एक लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने जमीनी विवाद से जुड़े कई मामलों में मौके पर ही वादी एवं प्रतिवादी में…
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता (उतरौला) बलरामपुर निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उसके उद्देश्यों को प्राप्त करने में अभिभावकों, प्रबुद्धजनों एवं जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए शुक्रवार गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक के बीईओ विनय चौधरी के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैना बुलंद व गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सहियापुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार एवं विशिष्ट विशिष्ट डायट प्रवक्ता विजय निगम रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फिरोज एवं सहियापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रअ ने…
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता (उतरौला) बलरामपुर उतरौला डुमरियागंज मुख्य मार्ग से ग्राम सभा कुंडऊ को जाने वाला डामर रोड पिछले कई वर्षों से जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। ग्राम वासियों व राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ता है। इस जर्जर सड़क पर सभी का चलना दूभर है। रात के समय राहगीर फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। शफीकुर्रहमान, मोहम्मद जाहिद खान, जफर खान, पप्पू, नासिर हुसैन, मौलाना किरातुउल्ला, पप्पू अंसारी, शमीम, साधु साहू, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, चिनके, मेराज अहमद, सईद अंसारी, समीर, हम्माद आलम, असलम पठान समेत दर्जनों ग्राम वासियों…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर एम एल के पी जी कॉलेज के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष महाराजा बहादुर धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह की जयंती के अवसर पर विशेषांक अरुणाभा पत्रिका का विमोचन समारोह शुक्रवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया इस दौरान महाविद्यालय परिसर में 50 के वी के सोलर प्लांट व स्मार्ट क्लास का भी लोकार्पण भी किया गया।समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह , पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह,प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आर के मोहन्ता, संयुक्त सचिव बी के सिंह,सदस्य डॉ ए पी सिंह व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी…
सद्भावना आवाज़ सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 27 अगस्त 2023 को रखा जाने वाला है। ये व्रत रक्षाबंधन के चार दिन पहले पड़ रहा है। जो भी दंपत्ति पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखते हों, उनके लिए पुत्रदा एकादशी काफी महत्वपूर्ण व्रत है।सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे पवित्रा एकादशी भी कहते हैं। हर साल महिलाएं संतान प्राप्ति और अपने बच्चों की खुशहाली के लिए कई व्रत रखती हैं। इन्हीं में से एक पुत्रदा एकादशी होती है। साल में दो बार पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है।…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी का पार्टी के खिलाफ बगावती सुर फिर एक बार तेज होते जा रहा है। बीते कुछ दिनों से उनके पार्टी लाइन फॉलो करने की अटकलें चलने लगी थी लेकिन फिर इस महीने उन्होंने बगावती सुर अलापना शुरू कर दिया है। बीजेपी सांसद ने इस पर पीएम नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी वाले सपने पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, वरुण गांधी का अंग्रेजी न्यूज पेपर द हिंदू में एक लेख छपा है। इस लेख के जरिए उन्होंने 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के साथ सामाजिक सुरक्षा को जोड़कर सवाल खड़े…
सद्भावना आवाज़ विदेश BRICS में 6 नए देशों को सदस्यता मिल गई है. ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई और सऊदी अरब BRICS में शामिल होंगे. जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS के 15वें समिट में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने ये ऐलान किया. इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे. दरअसल आपको बता दें कि BRICS में अभी 5 देश B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से साउथ अफ्रीका शामिल हैं. अब इसमें 6 और देशों को शामिल करने का ऐलान किया गया. यानी ब्रिक्स में अब कुल 11 सदस्य हो…