सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने अवैध तरीके से नेपाल से भारत लाए जा रहे भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। जवानों द्वारा तस्कर को नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार कर सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने अवैध तरीके से नेपाल से भारत लाए जा रहे एक लाख पैसठ हजार पांच सौ नेपाली करेंसी और बाइस हजार पांच सौ इंडियन करेंसी के साथ एक…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच के चफरिया इटिहा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में मारपीट में जमकर धारदार हथियार चले। भांजा ने मामा पर भाले से हमला कर दिया। जिससे मामा की मौत हो गई। दोनों पक्ष से मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चफरिया के इटिहा रामनरेश (40) पुत्र राम लखन उर्फ लाखन निवासी इटिहा का जमीनी विवाद भांजे कृपा राम से चल रहा है। कुछ दिन…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड धारक लाभार्थी परिवारों के अन्य सदस्यों का शत प्रतिशत कार्ड बनाए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि अभियान चलाकर एक सप्ताह में गोल्डेन कार्डधारक लाभार्थी परिवारों के सभी सदस्यों का कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। सबसे पहले बच्चों का कार्ड बनाया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि पंचायत सहायक स्थान व तिथि का मुनादी के माध्यम से गांव में प्रचार-प्रसार कराकर…
सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया भारत के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के आरोप में अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक में कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। चंद्रयान -3 मिशन के बारे में पोस्ट किए गए एक ट्वीट के कारण अभिनेता के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी। भारत के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के आरोप में अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक में कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। चंद्रयान -3 मिशन के बारे में पोस्ट किए गए एक ट्वीट के कारण अभिनेता के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी।…
सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया अब जब राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी जेल से बाहर हैं तो उन्होंने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि राखी ने रितेश सिंह को तलाक दिए बिना उनसे शादी की है।कहते हैं कि बॉलीवुड में राखी सांवत की जगह कोई नहीं ले सकता है। राखी सावंत मीडिया के सामने आकर जितना ड्रामा करके मनोरंजन करती हैं शायद की कोई और करता हो। राखी सावंत कई बार सुर्खियों में बनें रहने के लिए ऊटपटांग हरकते भी करती हैं और अपने फैंस का मनोरंजन भी करती हैं। कभी वह रेप…
सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ तो उनकी फिल्म ‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ रजनी को सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। अब रजनीकांत ने एक मीडिया इंट्रैक्शन के दौरान सीएम योगी के पैर छूने के पीछे की वजह बताई। चेन्नई एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो रजनी ने कहा- ‘भले ही वो उम्र में मुझसे छोटे हैं पर यह मेरी आदत है। मेरे सामने…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा में ऑनर किलिंग का सामने आया है। यहां रात में प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, तभी लड़की के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लड़की की लाश को 20 किलोमीटर दूर अयोध्या में ले जाकर दफना दिया। जबकि प्रेमी का शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने लड़के के शव को बरामद कर लिया। मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव का है। प्रेमी सतीश चौरसिया (19) प्रेमिका आरती चौरसिया (18) से मिलने रविवार देर रात गांव में ही गया था। प्रेमी जब अपने घर…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा के परसपुर विकासखंड अंतर्गत देर रात डीएम नेहा शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसपुर का औचक निरीक्षण किया था। डीएम के औचक निरीक्षण से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जब डीएम विद्यालय के अंदर पहुंची और निरीक्षण की, तो बड़ी लापरवाही विद्यालय प्रशासन की निकाल कर सामने आई। जहां देखा कि 100 में से मात्र 11 छात्राएं विद्यालय में उपस्थित थी। 89 छात्राएं बिना सूचना के विद्यालय से गायब थी। जब इस बारे में विद्यालय प्रशासन से डीएम ने पूछा, तो विद्यालय प्रशासन कोई भी सही जानकारी गोंडा डीएम को नहीं दे सका।…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जिले के समस्त सर्किल का अर्दली रुम कर कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, गिरोह बंद अपराधियों की गिरफ्तारी एवं महिला अपराधों पर विशेष कार्रवाई करने तथा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा विवेचना निस्तारण के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाने पर लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुए लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। विवेचनाओं का समय…
सद्भावना आवाज़ देश दुनिया भारत का चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6:04 बजे के करीब चंद्रमा पर उतरेगा। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लैंड होता है तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। इसको लेकर देशभर में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया है। वाराणसी और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए पूजा-पाठ हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न दलों के कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है। वाराणसी के कामाख्या मंदिर में मंगलवार की सुबह हवन किया गया। मंदिर में भक्तों ने हवन कर चंद्रयान के…