सद्भावना आवाज़ लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक सभा की बैठक आयोजित की गई है। विधानसभा चुनाव परिणाम में जिस तरीके से उत्तर प्रदेशए सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक वोटर्स ने सपा को वोट दिया था। ऐसे में 2024 के चुनाव से पहले अखिलेश गोलबंदी करने में जुट चुकी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बैठक में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम नहीं पहुंच पाए। क्योंकि आज उनकी कोर्ट में पेशी है। अखिलेश 2024 को लेकर अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। सपा दावा करती है…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल बुधवार यानी 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। यह पहला ऐसा अवसर है, जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज को दिखाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। इस दौरान शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों…
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर l शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय लालनगर विरदा के दो जर्जर भवन धराशाई हो गए हैं। विभाग ने इस जर्जर भवन की नीलामी की तिथियां निर्धारित की लेकिन इसका मूल्यांकन अधिक होने से चार वर्षों में भवन की नीलामी नहीं हो सकी। शिक्षा क्षेत्र उतरौला के अन्तर्गत बने प्राथमिक विद्यालय लाल नगर विरदा के दो कक्ष काफी जर्जर हो जाने से भवन धराशाई हो गए। लगभग चार वर्ष पहले धराशाई हुए भवन के सामग्री की नीलामी के लिए भवन की मूल्यांकन करने हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। इस टीम में तत्कालीन…
सद्भावना आवाज़ अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने के मामला थमने वाला नहीं है। सनातन धर्म पर ऐसी ही टिप्पणी होते रही तो सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पीटे जाऐंगे वह दिन दूर नहीं रह गया है। वे हमारे धर्म का अपमान करने वाले अपने नेताओं को रोकने का काम नहीं कर रहे हैं। सभी पंथ पर आस्था रखने की बात महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले आकाश सैनी को साधुवाद दिया। कहा कि अभी तो केवल स्वामी…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में लोलपुर गांव निवासी सरदार सिंह अयोध्या बस्ती नेशनल हाईवे मार्ग पर दक्षिण दिशा में बने अपने मकान में रह रहे थे। बीते रात्रि को लगभग एक बजे उत्तर दिशा में रामू सिंह के मकान में मुजफ्फरनगर बिहार के तीन चार लोग किराये के मकान में रहकर मकान निर्माण कार्य कर रहे थे। बीते रविवार सोमवार को रात्रि लगभग 1 बजे बिहारी लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। सरदार सिंह अपने खेत से छुट्टे मवेशियों को खेदकर वापस आ रहे थे, तो उन्होंने लोगों के बीच बचाव करने लगे। इसी बीच…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के इमलिया बनकटिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि शहनाज की शादी ग्राम बक्सरिया निवासी अशरफ के साथ 3 वर्ष पूर्व हुई थी। शहनाज के परिवार वालों ने शादी में काफी दान दहेज भी दिया था लेकिन लड़के के पिता व ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। विवाह के बाद से ससुराल वाले ₹200000 नगद और मोटरसाइकिल की मांग को…
सद्भावना आवाज़ क्रिकेट एशिया कप के लिए BCCI ने सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही है, हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर केएल राहुल, बैटर श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं मिली है। सबसे चर्चित नंबर-4 की पोजिशन पर श्रेयस के साथ बैटर सूर्यकुमार यादव और 20 साल के तिलक वर्मा का भी सिलेक्शन हुआ है। एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड जारी किया गया, वहीं संजू सैमसन रिजर्व प्लेयर के रूप में टीम…
सद्भावना आवाज़ मुंबई। एक्टर सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में वापस ले लिया। बैंक ने सोमवार को अखबारों में खंडन जारी कर कहा- यह नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है। सनी देओल की प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं होगी। इससे पहले रविवार को पब्लिश हुए नोटिस के मुताबिक सनी ने 56 करोड़ रुपए लोन लिया था, जिसे उन्होंने चुकाया नहीं। लोन न चुका पाने पर 25 सितंबर को बंगले की नीलामी की तारीख भी दी गई थी। बैंक ने सनी से लोन रिकवरी के नोटिस का विज्ञापन…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सीटीसीएस एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में सम्पन्न कराई गई बाघसखा टीशर्ट्स पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणामों की रविवार 20 अगस्त को घोषणा कर दी गई। विजयी हुए प्रतिभागियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट व टी शर्ट्स का वितरण कार्यक्रम सायं 5 बजे से साईं एजुकेशन सेंटर, जामा मस्जिद रोड, इंदिरानगर, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं व अन्य प्रतिभागियों को सीटीसीएस के संस्थापक/अध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य संरक्षक श्रीमती सूरज पाण्डे, सचिव शम्भू शरण वर्मा एवं सीटीसीएस के मुख्य संरक्षक व यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर…
सद्भावना आवाज बलरामपुर जनपद के कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के शिविर कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। मरीजों को फल वितरित किया इसके उपरांत जिले के विभिन्न अस्पतालों मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला चिकत्सालय एवं संयुक चिकित्सालय में कांग्रेसियों द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनुज सिंह…