सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता (संवाददाता) सादुल्लानगर/बलरामपुर सादुल्लानगर मनकापुर मार्ग पर सोमवार रात्रि 11 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक गाय घायल हो गई। जिससे घायल अवस्था में गाय रात भर सड़क किनारे तड़पती रही।मंगलवार सुबह सूचना पाकर पवन गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंच कर थाना प्रभारी बृजानंद सिंह को घटना के बारे में अवगत कराया।थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए गाय के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को सूचित किया। तत्पश्चात मौके पर दो सिपाही गजेंद्र यादव, मुक्तेश्वर यादव को घटनास्थल पर रवाना किया मौके पर पशु चिकित्सक ने पहुंच कर गाय को प्राथमिक उपचार…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ सहाबुदीन फारूकी (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारत भारी में शिक्षकों एवं अभिभावकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने नवनिर्वाचित सभासद श्री आकाश कुमार पाण्डेय जी,सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों के आधार सीडेड खातों में डी०बी०टी० की धनराशि भेज दी गई है। उक्त धनराशि से सभी अभिभावक अपने बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग आदि क्रय कर लें एवं अपने बच्चों को नियमित विद्यालय पूर्ण यूनिफॉर्म में भेजा करें।विद्यालय के शिक्षक इश्तियाक अहमद ने कहा कि सभी अभिभावक अपने…
सद्भावना आवाज़ संजय पाण्डेय (शोहरतगढ़) सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले में सरयू नहर कैनाल का प्रोजेक्ट काफी लंबे समय से चल रहा था। जिले करीब 3 वर्ष पहले नहर खोदकर तैयार हो गया है जिस जगह पुल का निर्माण होना था वहां पुल का भी निर्माण हो गया है। पुल बने करीब 2 साल बीत जाने के बाद भी पुल के फ्रंट पर आज तक एप्रोच नहीं बन पाया जिससे बरसात के दिनों में राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर गिरकर कई बार जख्मी भी हो चुके हैं। शोहरतगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत महली से सटे इंडो…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की देर रात एसपी ने जिले के 62 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर होने वालों में 28 मुख्य आरक्षी शामिल है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कार्रवाई करते हुए महाराजगंज तराई थाना पर तैनात 9 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। जबकि नगर कोतवाली के 3, देहात थाना के 4, ललिया थाना के 2, हरैया में 3 उतरौला कोतवाली के 3…
सद्भावना आवाज़ (संवाददाता) अयोध्या। रघुवंशी अयोध्या वासी सेवा संस्थान अयोध्या वा युवा सोच नया परिवर्तन सामाजिक संगठन शिलान्यास का वर्षगांठ मना रहा है। संस्था द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम में कलश यात्रा और रामायण पाठ के बाद लगा भव्य मेला मेले का उदघाटन महंत कमल नयन दास जी महाराज ने किया और कहां कि हम सभी वो भावी पीढ़ी है जो एक लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का भव्य और दिव्य राम मंदिर बनते देख रहे है। जनवरी में भगवान रामचंद्र अपने गर्भ ग्रह में विराजमान हो जायेंगे राम भक्त आपने प्रभू राम के भव्य मंदिर का दर्शन कर सकेंगेl…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। अपने बच्चों को बीमारियों से बचायेंगे, सब काम छोड़ पहले टीका लगवायेंगे, सरकार द्वारा मिशन इंद्रधनुष अभियान अंतर्गत 5.0 की शुरुआत व्यापक स्तर पर शुरू की गई है। बलरामपुर नगर के पूरबटोला से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर एवं रैली के माध्यम से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सभी परिवारों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ लेना चाहिए इस मौसम में संचारी रोग का फैलाव काफी होता है अतः सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए । सभी अभिवावक सरकार के मिशन इंद्रधनुष…
सद्भावना आवाज़ आशीष गुप्ता (संवाददाता) बलरामपुर। बलरामपुर जिले की एसओजी एवम नगर कोतवाली की पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि नगर में मोटरसाइकिल की बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसओजी और नगर कोतवाली की पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में लगी हुई थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर तुलसीपुर की तरफ जा रहे…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) बस्ती। बंद घर से इन्वर्टर, बैट्री, टीवी आदि चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा दिनाँक आज विशाल उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय निवासी विशुनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के घर से हुई चोरी सम्बंधित मु0अ0स0 193/2023 धारा 457, 380, 411आइपीसी में 03 नफर अभियुक्त कृष्ण उपाध्याय पुत्र ओम प्रकाश उर्फ साधु कृष्ण उपाध्याय पुत्र धर्मेंद्र उर्फ जोगी उपाध्याय अजय उपाध्याय पुत्र राम बुझारत निवासीगण ग्राम विशुनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद…
सद्भावना आवाज़ डॉ शिशिर मिश्रा सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सिद्धार्थनगर का व्यापारी महासम्मेलन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल जी को बुके, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल अजय कसौधन द्वारा स्वागत किया गया तथा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण का भी स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल…
सद्भावना आवाज़ श्याम सुंदर शुक्ला (उसका बाजार) सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र के गौरा गांव के निवासी तकसीम ने थाने पर तहरीर देकर कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल नवजीवन पर अपनी पुत्री का गलत तरीके से पथरी का आपरेशन करने का आरोप लगाया है। जिस वजह से उसकी जान चली गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है तकसीम ने अपने पुत्री मदीना खातून (26 वर्ष) का ऑपरेशन नवजीवन अस्पताल उसका बाजार में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने 11 जुलाई को लेकर गया था। ऑपरेशन किया और अंदर छोड़ी पट्टी अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने पथरी…