सद्भावना आवाज़ करियर UGC-NET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ये एग्जाम 6 से 22 दिसंबर के बीच कंडक्ट करेगा। एग्जाम देने के लिए ugcnet.nta.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री कर चुके स्टूडेंट्स और MA फाइनल इयर के स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन करने के लिए मास्टर्स में 55% स्कोर होना जरूरी है। ऐसे करें आवेदन: NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान करें।…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर तहसील सभागार सदर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने 101 वर्षीय मतदाता दयाराम, रामकली, रामरानी एवं रसूला को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बुजुर्गों ने आशीर्वाद भी दिया।डीएम मोनिका रानी ने बुज़ुर्ग मतदाताओं के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र की आन-बान-शान मतदाता हैं। डीएम ने कहा कि हमारे बुज़ुर्ग मतदाता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बुज़ुर्ग मतदाताओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन डीएम ने…
सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल अजवाइन के पानी का सेवन गैस की समस्या को कम करने के लिए किया जा सकता है। अगर आप नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीते हैं तो इससे पेट में गैस बनना कम हो जाता है। इतना ही नहीं, इससे आपके पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो हर भारतीय किचन में हमेशा ही मौजूद होता है। अमूमन हम तरह-तरह की सब्जी बनाते समय इसे इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, इसे कई तरह की बीमारियों में घरेलू इलाज के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर से,…
सद्भावना आवाज़ देश दुनिया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अधिसूचना में कहा चूंकि निकासी प्रक्रिया के लिए निर्दिष्ट अवधि समाप्त हो गई है, और एक समीक्षा के आधार पर, 2000 रुपये के बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने की वर्तमान व्यवस्था को 07 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।2000 रुपये के नोट बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर (आज) थी। हालाँकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को समय सीमा बढ़ा दी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि समीक्षा करने के बाद समय सीमा बढ़ा दी गई है। 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस भारतीय रिजर्व…
सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र काशी में कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा। हम आपको काशी की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर रुककर लोग मौत का इंतजार करते हैं। काशी की इस जगह को मुक्ति भवन कहा जाता है।बनारस को काशी और धर्म नगरी भी कहा जाता है। यहां पर आपको चारों तरफ मंदिर और मंदिर से आती घंटियों की आवाज सुनाई देगी। जो इस जगह को पवित्र और धर्ममयी बना देती है। इस शहर के धार्मिक नजारे को देखने के लिए विदेशों से भी लोग यहां…
सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया हाल ही में अर्चना गौतम के साथ हुए एक बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नई दिल्ली कांग्रेस ऑफिस के बाहर कुछ महिलाएं अर्चना के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस घटना के दौरान उनके पिता भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सड़क पर गिरे वो मदद की गुहार लगाते नजर आए। अर्चना ने इस घटना पर कहा है कि ये ऑन रोड रेप से कम नहीं है। इस घटना पर अर्चना ने बताया कि वो ऑफिस महिला आरक्षण बिल पास होने पर पार्टी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता…
सद्भावना आवाज़ श्रावस्ती श्रावस्ती में एक बांग्लादेश महिला दिलरुबा शर्मी अपने प्रेमी की तलाश में श्रावस्ती पहुंच गई। प्रेमी के घर भरथा रोशनगढ़ पहुंची दिलरुबा के साथ उसके तीन बच्चे भी हैं।दरअसल, दिलरुबा की श्रावस्ती के रहने वाले करीम से दोस्ती टिकटॉक पर हुई थी। करीम को तलाशते हुए वह यहां पहुंची है। हालांकि यहां करीम की पत्नी और परिवार के विरोध के बाद मामला मल्हीपुर थाने पहुंच गया। जहां पर दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद दिलरुबा अपने बच्चों के साथ वापस अपने घर बांग्लादेश लौटने के लिए लखनऊ रवाना हो गई।दिलरुबा शर्मी बांग्लादेश के…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम ने पिछले छह साल की तुलना में इस साल के अपराधों की समीक्षा बैठक की। बैठक के जारी आंकड़ों से साफ है कि जनवरी से अगस्त 2023 तक थानों में दर्ज अपराध में कमी आने के साथ अपराधियों पर ज्यादा कार्रवाई हुई है।सीएम योगी आदित्य नाथ ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पिछले आठ माह में हत्या, डकैती और रेप अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने वाले टॉप फाइव अधिकारियों की तारीफ की। वहीं लगाम लगाने में नाकाम अधिकारियों की फटकार लगाई है। हत्या के मामलों में चंदौली, औरेया और…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत एक अधिकारी को फेसबुक पर असम की शिक्षिका के साथ दोस्ती करना भारी पड़ गया है। शिक्षिका को शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म करने के आरोप में सहायक अभियंता को असम की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग में तैनात सहायक अभियंता चंदन पाठक वर्तमान में छोटा घुसाह ग्राम में रहते थे । फेसबुक के जरिए असम के उदालगुड़ी में केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका से एक दूसरे…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में डीएम की अध्यक्षता एवं सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम पवन अग्रवाल ने जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जनपद में हर घर जल नल योजना के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।डीएम ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जनपद के चिन्हित ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाली संस्थाओं द्वारा कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के साथ बाउण्ड्री वाल बनाने का निर्देश दिया। 2024 में सभी एजेंसियों को कार्य…