सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र गुरुवार, 28 सितंबर को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है, इसे अनंत चतुर्दशी कहते हैं, इस तिथि पर गणेश जी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी के साथ ही देवी दुर्गा, शिव जी, भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की विशेष पूजा जरूर करें। पूजा-पाठ के अलावा इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य भी करें। अनंत चतुर्दशी पर गणेश पूजा के घर में ही प्रतिमा का विसर्जन किसी साफ बर्तन में कर सकते हैं। जब पानी में प्रतिमा घुल जाए, तब ये पानी और मिट्टी घर के गमले में डाल…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव व संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा की । योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना आबकारी एवं मद्द निषेद विभाग मंत्री नितिन अग्रवाल ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की और कहा कि हम सभी को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही निरंतर संपर्क और प्रवास के जरिए पार्टी के…
सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया बाबा नीम करौरी महाराज के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। उनके महानिर्वाण दिवस पर फिल्म का मुहूर्त होगा। इस फिल्म में बाबा की भूमिका में उनके पौत्र नजर आएंगे। बाबा की पत्नी की भूमिका में अभिनेत्री माया जयसवाल होंगी। इनके अलावा अरुण गोविल, राजपाल यादव जैसे नामचीन कलाकार भी फिल्म में अदाकारी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। शरद ठाकुर डायरेक्टर, स्क्रिप्ट तैयार सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक शरद ठाकुर बाबा नीम करौरी की बायोपिक बना रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुष्मान सभा, सघन मिशन इंद्रधनुष, टीबी मुक्त पंचायत, प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आभा आईडी व ई-संजीवनी सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गई। कम प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता सहित ऐसे सभी स्वास्थ्य कर्मी जिनकी प्रगति शून्य है उन्हें नोटिस देकर तत्काल हटाया जाय। सीएचओ की जांच के लिए निर्देशित जिलाधिकारी ने हुजूरपुर सहित सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों की समीक्षा करते हुए सभी मूलभूत…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिले में सड़कों के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह का प्रयास लगातार जारी है और जिलाधिकारी के प्रयास से जिले को 04 और नई सड़कों की सौगात जल्द मिलने वाली है। जिलाधिकारी ने सोमवार को मण्डी परिषद की 04 नई सड़कों की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 307.92 लाख की लागत से बनेगीं मण्डी परिषद की 04 नई सड़कें जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि विधानसभा सदर अन्तर्गत बेलहा गौरा मार्ग से सेवरही कुसहवा तक 1.30 किमी लम्बी सड़क के लिए 66.17 लाख, विधानसभा तुलसीपुर अन्तर्गत 02 सड़कों बालापुर जरवा मार्ग से…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 108वीं जन्मजयंती को भाजपाइयों द्वारा पूरे जनपद में मनाया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा तुलसीपुर मंडल के लौकहवा शक्ति केंद्र, सदर विधायक पल्टूराम द्वारा देहात 71 के शक्ति केंद्र शेखरपुर बूथ न 71,72 , तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा मंडल मथुरा के भुसैलिया शक्ति केंद्र और विधायक रामप्रताप वर्मा द्वारा उतरौला के गांधीनगर शक्ति केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। सदर विधायक: पंडित दीनदयाल हमारे पर प्रदर्शक बलरामपुर नगरपालिका चेयरमैन डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद बलरामपुर के दुल्हिनपुर स्थित शक्ति स्मारक संस्थान के शक्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा “वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे”के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।इस रैली का स्लोगन “अंगदान महादान” रखा गया था।रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने किया। अंगदान पृथ्वी पर किया गया सबसे बड़ा दान प्रधानाचार्य ने इस मौके पर बच्चो को अंगदान के बारे में बताया तथा इस नेक कार्य से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में भी अवगत कराया।इसके बाद रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने आमलोगों तक जाकर अंगदान के विषय में फैली भ्रांतियों को दूर कर अंगदान…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर एमएलके पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अलग अलग विभागों के 219 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जेपी पांडे ने किया।सर्वप्रथम प्राचार्य ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा वंदना की। उसके उपरांत विभिन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र अम्बुज भार्गव को मिला तथा पोस्टर प्रतियोगिता में अभय शुक्ला व स्लोगन में हर्षित धर द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद बलरामपुर के मुख्यालय स्थित आदर्श नगरपालिका परिषद के परिसर में नगरपालिका द्वारा जनसंघ के शिल्पकार रहे दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में आदर्श नगरपालिका बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह “धीरू” ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर उन्हे पुष्प अर्पित किए।नगरपालिका अध्यक्ष के साथ अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह “बैस”,समेत तमाम नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सर्वस्व न्योछावर कर दिया कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा की दीनदयाल उपाध्याय…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा पालिका परिसर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीतापुर आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक द्वारा नेत्रों का परीक्षण किया गया। कई मरीजों को आपरेशन के लिए भर्ती किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,मुख्य चिकित्साधिकारी सुशील कुमार एंव राजमणि वर्मा अधिसाषी अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अजय कुमार शुक्ल ने फीता काट कर किया । 30 मरीजों को आपरेशन के लिए अस्पताल में किया भर्ती सीतापुर नेत्र अस्पताल के टीम द्वारा 200 मरीजों का परीक्षण किया गया तथा 30 मरीजों को आपरेशन…