सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी 2024 के आम चुनावों की तैयारियों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती, शायद इसी वजह से वर्तमान समय में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन और पार्टी को मजबूत बनाने हेतु निरंतर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार लोगो के बीच जाकर अपने प्रतिनिधियों और कार्यक्रताओ के द्वारा आमलोगों से संगठन की मजबूती का पता लगा रही है और जो भी आवश्यक लगता उसमे हर संभव बदलाव भी कर रही। जैसा की काफी दिनो से खबर भी आ रही थी की इस बार भाजपा…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अनिल राजभर ने विपक्ष पर हमला बोला। सपा नेता आजम खान के यहां हो रही छापेमारी को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि अगर दामन साफ है तो डरने की क्या बात है। जो भी व्यक्ति सिस्टम से अपने आप को ऊपर समझने का कोशिश करेगा, उसे एक न एक दिन खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सरकार कार्रवाई कर रही है। आगे भी करती रहेगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों ने पूरे देश को लूट लिया। देश की जनता सज़ा उन्हें दे रही है और आगे भी सज़ा देती…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। तीन दिवसीय जनपद प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र विजय प्रताप सिंह ने लोकसभा प्रवास योजनान्तर्गत गुरुवार को बलरामपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और उन्हें पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों में निरंतर लगे रहने और घर घर तक कार्यक्रम को पहुंचाने को कहा। पार्टी कार्यालय अटल भवन पर उन्होंने बलरामपुर विधानसभा के कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में दैवीय आपदा और बाढ़ की आहट को देखते हुए एनडीआरएफ वाराणसी की 11 वाहिनी के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीम बलरामपुर जिले का दौरा कर रही हैटीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर आपदा को निपटने एवं जोखिम को कम करने के लिए विभिन्न संसाधनों और हितकार्यों को सशक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक कर बचाव के गुर सिखाए।एनडीआरएफ की टीम ने सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेल्हा गांव का भ्रमण किया और प्रशिक्षित और अनुभवी टीमों द्वारा बेलहा गांव में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया, जिसमें…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर के स्वास्थ्य एवम कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित आयुष्मान भव: अभियान योजना के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र तक विस्तार करने के लिए आयुष्मान भव: अभियान का राष्ट्रपति द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग को दिखाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरू” ने किया। कार्यक्रम में निक्ष्य मित्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और अस्पतालों में मुफ्त जांच नगर पालिका चेयरमैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय…
सद्भावना आवाज़ शशिधर पाण्डेय (संवाददाता) गोण्डा। गोण्डा जिले में बुधवार को आसरा आवास में रहने वाली कुछ महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गईं। सूत्रों से खबर है की यह सभी महिलाएं डूडा के कर्मचारियों से पीड़ित होकर के जिलाधिकारी से शिकायत करने उनके कार्यालय पर पहुंची, किंतु वहां पहुंचकर उन्हें यह पता चला की जिलाधिकारी किसी आवश्यक मीटिंग हेतु कुछ देर पूर्व ही निकल चुके हैं। जानकारी के अनुसार आसरा आवास में रह रही कुछ महिलाओं को डूडा द्वारा तत्काल मकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद महिलाओं ने यह कदम उठाया।हालांकि महिलाओं की समस्या जटिल है,…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह “धीरू” के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलवा बलरामपुर नगर परिसर में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक जिनके बच्चे 0 से 5 वर्ष आयु के हैं वह अपने बच्चों का 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। यह टीकाकरण समस्त स्वास्थ्य केंद्रो व टीकाकरण सत्रों पर निशुल्क किया जाएगा,…
सद्भावना आवाज़ मोहित वर्मा लखनऊ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज- चमक के साथ भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो व ऑरेंज अलर्ट अभी भी बरकरार है मौसम विभाग लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी, हरदोई और सीतापुर में आंधी तूफान का रेड अलर्ट जारी है, वही बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, व आस -पास के इलाकों में भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई जो की रविवार पूरी रात होती रही। मौसम को देखते हुए लखनऊ जिले के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई, जिला प्रशासन ने संदेश…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में 12 मार्च 2021 को साबरमती के तट से प्रधानमंत्री के राष्ट्रप्रेम के उदबोधन से प्रारम्भ हुए महोत्सव का ‘‘मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा’’ के चरम के साथ 30 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर समापन किया जाना प्रस्तावित है। रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप के साथ मोहल्ला रायपुरराजा स्थित नगर उपाध्यक्ष मंजू निगम के आवास से माटी के कलश में चुटकी भर अक्षत…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (शिक्षक दिवस) के अवसर पर जिला पुस्तकालय बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के एक – एक शिक्षक को प्रशस्तिपत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता पूर्व राष्ट्रपति राधा कृष्णनन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों को सम्मानित करते हुए आरती…