सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार एवं थाना सादुल्लाह नगर में पहुंचकर आम जनमानस की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। वादी एवं प्रतिवादी में समझौता जमीन विवाद में लापरवाही बरतने वाले 2 राजस्व निरीक्षक और एक लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने जमीनी विवाद से जुड़े कई मामलों में मौके पर ही वादी एवं प्रतिवादी में…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता (उतरौला) बलरामपुर निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उसके उद्देश्यों को प्राप्त करने में अभिभावकों, प्रबुद्धजनों एवं जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए शुक्रवार गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक के बीईओ विनय चौधरी के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैना बुलंद व गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सहियापुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार एवं विशिष्ट विशिष्ट डायट प्रवक्ता विजय निगम रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फिरोज एवं सहियापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रअ ने…
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता (उतरौला) बलरामपुर उतरौला डुमरियागंज मुख्य मार्ग से ग्राम सभा कुंडऊ को जाने वाला डामर रोड पिछले कई वर्षों से जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। ग्राम वासियों व राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ता है। इस जर्जर सड़क पर सभी का चलना दूभर है। रात के समय राहगीर फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। शफीकुर्रहमान, मोहम्मद जाहिद खान, जफर खान, पप्पू, नासिर हुसैन, मौलाना किरातुउल्ला, पप्पू अंसारी, शमीम, साधु साहू, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, चिनके, मेराज अहमद, सईद अंसारी, समीर, हम्माद आलम, असलम पठान समेत दर्जनों ग्राम वासियों…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर एम एल के पी जी कॉलेज के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष महाराजा बहादुर धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह की जयंती के अवसर पर विशेषांक अरुणाभा पत्रिका का विमोचन समारोह शुक्रवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया इस दौरान महाविद्यालय परिसर में 50 के वी के सोलर प्लांट व स्मार्ट क्लास का भी लोकार्पण भी किया गया।समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह , पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह,प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आर के मोहन्ता, संयुक्त सचिव बी के सिंह,सदस्य डॉ ए पी सिंह व महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी…
सद्भावना आवाज़ सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 27 अगस्त 2023 को रखा जाने वाला है। ये व्रत रक्षाबंधन के चार दिन पहले पड़ रहा है। जो भी दंपत्ति पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखते हों, उनके लिए पुत्रदा एकादशी काफी महत्वपूर्ण व्रत है।सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे पवित्रा एकादशी भी कहते हैं। हर साल महिलाएं संतान प्राप्ति और अपने बच्चों की खुशहाली के लिए कई व्रत रखती हैं। इन्हीं में से एक पुत्रदा एकादशी होती है। साल में दो बार पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है।…
सद्भावना आवाज़ उत्तरप्रदेश पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी का पार्टी के खिलाफ बगावती सुर फिर एक बार तेज होते जा रहा है। बीते कुछ दिनों से उनके पार्टी लाइन फॉलो करने की अटकलें चलने लगी थी लेकिन फिर इस महीने उन्होंने बगावती सुर अलापना शुरू कर दिया है। बीजेपी सांसद ने इस पर पीएम नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी वाले सपने पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, वरुण गांधी का अंग्रेजी न्यूज पेपर द हिंदू में एक लेख छपा है। इस लेख के जरिए उन्होंने 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के साथ सामाजिक सुरक्षा को जोड़कर सवाल खड़े…
सद्भावना आवाज़ विदेश BRICS में 6 नए देशों को सदस्यता मिल गई है. ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई और सऊदी अरब BRICS में शामिल होंगे. जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS के 15वें समिट में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने ये ऐलान किया. इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे. दरअसल आपको बता दें कि BRICS में अभी 5 देश B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से साउथ अफ्रीका शामिल हैं. अब इसमें 6 और देशों को शामिल करने का ऐलान किया गया. यानी ब्रिक्स में अब कुल 11 सदस्य हो…
सद्भावना आवाज़ खेल यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने विवादों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता सस्पेंड कर दी है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने उसकी ओर से दी गई समय सीमा में भारतीय कुश्ती संघ के नए पदाधिकारियों के चुनाव नहीं कराए जाने पर यह फैसला लिया है। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने 30 मई को डब्ल्यूएफआई को पत्र लिखा था। इस लेटर में अगले 45 दिन (15 जुलाई तक) भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कराने को कहा था। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने स्पष्ट किया…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को लखनऊ के स्वास्थ्य महानिदेशालय में HOPE यानी हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया। इस केंद्र के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली इलाज संबंधी सभी सेवाओं की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जा सकेगी। महानिदेशालय में बने इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में फिलहाल 54 जिलों के 107 अस्पताल की निगरानी की जाएगी। इसके लिए हर अस्पताल के 16 लोकेशन पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कमांड सेंटर में 72 मैनपावर को राउंड द क्लॉक इसकी मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया हैं। डिप्टी…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा में 9 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सशक्त बनाने व जन जन तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले चारों तहसीलों गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर और तरबगंज में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगी। 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल संबंधित प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद,…