सद्भावना आवाज़ बाराबंकी बाराबंकी से होकर गुजरी सरयू नदी में आई बाढ़ से करीब 50 गांवों का जनजीवन पटरी से उतर गया है। इस समय नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास है। बाराबंकी जिले के रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में नदी अपना कहर बरपा रही है। रामनगर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में नदी तेजी से कटान कर रही है। जमका, खुज्झी और सरसंडा गांव में नदी की कटान से दहशत व्याप्त है। यहां अब तक 30 मकान व झोपड़ी नदी में समा चुकी हैं। नदी के उस पार बहराइच बॉर्डर पर बसे खुज्झी गांव का प्राथमिक…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लापरवाही बरतने वाले एक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए 6 थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लापरवाही बरतने वाले गैडास बुजुर्ग के थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर को लाइन हाजिर करते हुए पवन कुमार कनौजिया को गैडास बुजुर्ग थानाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह रेहरा बाजार थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान को थानाध्यक्ष पद से हटाकर न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि गैसडी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को रेहरा बाजार थानाध्यक्ष बनाया गया…
सद्भावना आवाज़ फ़िल्मी दुनिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म ‘हड्डी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नवाज इसमें एक बेहद खतरनाक ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इसमें उनके अपोजिट विलेन के रोल में अनुराग कश्यप होंगे। फिल्म 7 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में नवाज बेहद खूंखार दिख रहे हैं। वे इसमें हड्डी नाम के एक ट्रांसजेंडर का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं अनुराग इसमें विलेन प्रमोद अहलावत बने हैं जो नवाज के पूरे खानदान का मर्डर कर देता है। कहानी हड्डी के बदले की है। पता है लोग हमसे क्यों…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ गदर-2 के कलाकार नवाबों के शहर यानी लखनऊ में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं। हालांकि सनी देओल और अमिषा पटले इस प्रचार का हिस्सा नहीं है। लेकिन, डायरेक्टर अनिल शर्मा, एक्टर उत्कर्ष और एक्ट्रेस सिमरत कौर के अलावा फिल्म के विलेन मनीष वाधवा लखनऊ पहुंचे थे। अनिल शर्मा ने कहा कि वह गदर-3 की योजना बना रहे हैं, लेकिन उससे पहले गदर-2 की सफलता का मजा लिया जा रहा है। फिल्म के एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने कहा- लखनऊ की सड़क और बाकी सुविधाओं को देखने के बाद कभी-कभी लगता है कि हम बॉम्बे में…
सद्भावना आवाज़ आशीष कुमार गुप्ता (संवाददाता) (सादुल्लानगर) बलरामपुर। रेहरा बाजार स्थानीय विकासखंड कार्यालय में 23 अगस्त बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए रोजगार सेवकों ने 8 सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रेहरा बाजार को सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के तत्वाधान में बैठक हुई बैठक में वर्ष 2021 में मनरेगा कर्मियों व रोजगार सेवकों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का शासनादेश जारी न होने पर विरोध जताया समिति के ब्लाक अध्यक्ष राधे श्याम यादव की अनुपस्थिति में कार्यकारिणी समिति के मंत्री…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। बलरामपुर में अलग-अलग हादसों के शिकार हुए जिले के तीन व्यापारियों के परिवारों को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया गया। सहायक आयुक्त कार्यालय पर आयोजित सहायता कार्यक्रम में मृतक आश्रितों को दस दस लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। सहायक आयुक्त एम इम्तियाज सिद्दीकी ने कहा कि जीएसटी में पंजीकृत ऐसे व्यापारी जिनकी किसी दुर्घटना में मौत हो गई है उनके आश्रितों को राज्य कर विभाग मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत रुपए 10 लाख की धनराशि दे रहा है। व्यापारी का यह बीमा जीएसटी में पंजीकृत होते ही स्वतः निःशुल्क हो जाता…
सद्भावना आवाज़ नई दिल्ली। देसी देसी ना बोल्या कर… जैसे हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 33 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। राजू पंजाबी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाने-पहचाने चेहरे थे। उनके गाने सॉलिड…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने अवैध तरीके से नेपाल से भारत लाए जा रहे भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। जवानों द्वारा तस्कर को नेपाली एवं भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार कर सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने अवैध तरीके से नेपाल से भारत लाए जा रहे एक लाख पैसठ हजार पांच सौ नेपाली करेंसी और बाइस हजार पांच सौ इंडियन करेंसी के साथ एक…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच के चफरिया इटिहा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में मारपीट में जमकर धारदार हथियार चले। भांजा ने मामा पर भाले से हमला कर दिया। जिससे मामा की मौत हो गई। दोनों पक्ष से मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चफरिया के इटिहा रामनरेश (40) पुत्र राम लखन उर्फ लाखन निवासी इटिहा का जमीनी विवाद भांजे कृपा राम से चल रहा है। कुछ दिन…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड धारक लाभार्थी परिवारों के अन्य सदस्यों का शत प्रतिशत कार्ड बनाए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि अभियान चलाकर एक सप्ताह में गोल्डेन कार्डधारक लाभार्थी परिवारों के सभी सदस्यों का कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। सबसे पहले बच्चों का कार्ड बनाया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि पंचायत सहायक स्थान व तिथि का मुनादी के माध्यम से गांव में प्रचार-प्रसार कराकर…