सद्भावना आवाज़ अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने के मामला थमने वाला नहीं है। सनातन धर्म पर ऐसी ही टिप्पणी होते रही तो सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पीटे जाऐंगे वह दिन दूर नहीं रह गया है। वे हमारे धर्म का अपमान करने वाले अपने नेताओं को रोकने का काम नहीं कर रहे हैं। सभी पंथ पर आस्था रखने की बात महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले आकाश सैनी को साधुवाद दिया। कहा कि अभी तो केवल स्वामी…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में लोलपुर गांव निवासी सरदार सिंह अयोध्या बस्ती नेशनल हाईवे मार्ग पर दक्षिण दिशा में बने अपने मकान में रह रहे थे। बीते रात्रि को लगभग एक बजे उत्तर दिशा में रामू सिंह के मकान में मुजफ्फरनगर बिहार के तीन चार लोग किराये के मकान में रहकर मकान निर्माण कार्य कर रहे थे। बीते रविवार सोमवार को रात्रि लगभग 1 बजे बिहारी लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। सरदार सिंह अपने खेत से छुट्टे मवेशियों को खेदकर वापस आ रहे थे, तो उन्होंने लोगों के बीच बचाव करने लगे। इसी बीच…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के इमलिया बनकटिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि शहनाज की शादी ग्राम बक्सरिया निवासी अशरफ के साथ 3 वर्ष पूर्व हुई थी। शहनाज के परिवार वालों ने शादी में काफी दान दहेज भी दिया था लेकिन लड़के के पिता व ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। विवाह के बाद से ससुराल वाले ₹200000 नगद और मोटरसाइकिल की मांग को…
सद्भावना आवाज़ क्रिकेट एशिया कप के लिए BCCI ने सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही है, हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर केएल राहुल, बैटर श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं मिली है। सबसे चर्चित नंबर-4 की पोजिशन पर श्रेयस के साथ बैटर सूर्यकुमार यादव और 20 साल के तिलक वर्मा का भी सिलेक्शन हुआ है। एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड जारी किया गया, वहीं संजू सैमसन रिजर्व प्लेयर के रूप में टीम…
सद्भावना आवाज़ मुंबई। एक्टर सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में वापस ले लिया। बैंक ने सोमवार को अखबारों में खंडन जारी कर कहा- यह नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है। सनी देओल की प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं होगी। इससे पहले रविवार को पब्लिश हुए नोटिस के मुताबिक सनी ने 56 करोड़ रुपए लोन लिया था, जिसे उन्होंने चुकाया नहीं। लोन न चुका पाने पर 25 सितंबर को बंगले की नीलामी की तारीख भी दी गई थी। बैंक ने सनी से लोन रिकवरी के नोटिस का विज्ञापन…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सीटीसीएस एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में सम्पन्न कराई गई बाघसखा टीशर्ट्स पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणामों की रविवार 20 अगस्त को घोषणा कर दी गई। विजयी हुए प्रतिभागियों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट व टी शर्ट्स का वितरण कार्यक्रम सायं 5 बजे से साईं एजुकेशन सेंटर, जामा मस्जिद रोड, इंदिरानगर, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विजेताओं व अन्य प्रतिभागियों को सीटीसीएस के संस्थापक/अध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य संरक्षक श्रीमती सूरज पाण्डे, सचिव शम्भू शरण वर्मा एवं सीटीसीएस के मुख्य संरक्षक व यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तुलसीपुर…
सद्भावना आवाज बलरामपुर जनपद के कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के शिविर कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। मरीजों को फल वितरित किया इसके उपरांत जिले के विभिन्न अस्पतालों मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला चिकत्सालय एवं संयुक चिकित्सालय में कांग्रेसियों द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष अनुज सिंह…
सद्भावना आवाज़ सादुल्लाहनगर (बलरामपुर) सादुल्लाहनगर -रेहरा मार्ग पर बेसहारा पशु दुर्घटना का कारण बन रहे हैं ,लेकिन समस्या का निस्तारण नही हो पा रहा हैं। गोआश्रय केन्द्रों को गाय व बैल, साड़ नही भेज रहे है। शाम होते ही झुंड में साड़ बैल, गाय मुख्य मार्ग पर खड़े हो जाते हैं, इससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 20 सें 30 हजार से अधिक लोंगों का आवागमन होता हैं। पैदल चलने वाले राहगीरों में किसी अनहोनी की आंशका बनी रहती हैं। गौशाला महज खानापूर्ति अब तक कई बार लोगों के वाहन इनकी चपेट…
सद्भावना आवाज़ (सादुल्लाहनगर) बलरामपुर। राजकीय नलकूप खराब होने से किसानों को सिंचाई करने मे परेशानी होती है जिससे धान व गन्ने की फसल सूख रहे हैं। विकास क्षेत्र रेहरा बाज़ार मे राजकीय नलकूप विशुनपुर खरहना के हनुमानपुरवा 203 यू जी छ: माह से खराब पड़ा हुआ है जिससे धान व गन्ने की फसल सूख रहा हैं रामू वर्मा, रंगीलाल, राधेश्याम, नंदलाल, नरदाहे, विजय बहादुर, अकबाल हसन मनीष शुक्ल व महेंद्र ने बताया कि राजकीय नलकूप खराब होने से फसल सूख रहा है। नलकूप सही कराने की मांग किसानों का आरोप है नलकूप विभाग के अधिशाषी अभियन्ता व अवर अभियंता से…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक किए जाने एवं 71 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में मॉडल उचित दर की दुकान बनाए जाने के संबंध में बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के परिवार जिनके की आधार बैंक खाता से लिंक नहीं हुए हैं उनका आधार प्राथमिकता के साथ बैंक खाते से लिंक करा जाए, इसके लिए बैंक में अलग से काउंटर खोले जाएं एवं बैंक में जागरूकता के लिए बैनर इत्यादि लगाया जाए।उन्होंने कहा कि इसके लिए गैस एजेंसियों की भूमिका…