Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ गोण्डा जहां योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में लगी है वहीं कुछ अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार पर जीरो टारलेंस नीत की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। मामला गोण्डा जिले के विकासखंड मनकापुर के ग्राम पंचायत गुनौरा से जुड़ा है ग्रामीण रामप्रसाद पुत्र स्वर्गीय राम सूरत ने एक परिवाद लोकाआयुक्त के यहां किया था जिस पर उप लोक आयुक्त के आदेश पर पूर्व में हुई जांच में भारी गड़बड़ी पाई गई थी जिसको जांच अधिकारियों ने तोड़ मरोड़ कर दोषियों को बचाते हुए जांच आख्या उप लोक आयुक्त के कार्यालय में प्रेषित किया था। जिस आख्या पर शिकायत…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर अखंड सौभाग्य की कामना का परम पावन व्रत हरितालिका तीज बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को विधि-विधान के साथ मनाया गया। हरितालिका तीज व्रत के पवित्र मौके पर सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि, उन्नति, प्रगति और यश की कामना भगवान से की। मान्यता के अनुसार मां पार्वती ने इस व्रत को शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए किया था। इस व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती का पूजन विधि-विधान से किया जाता है। सुहागिनों ने अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में विधि-विधान के साथ हरितालिका…

Read More

सद्भावना आवाज़ जीवन मंत्र मंगलवार, 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। इस साल पंचांग भेद की वजह से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी दो दिन रहेगी। 18 सितंबर को भी गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा, लेकिन गणेश उत्सव की शुरुआत 19 तारीख से होगी। दस दिवसीय गणेश उत्सव 28 सितंबर तक रहेगा।इस साल मंगलवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। गणेश जी को मंगलमूर्ति कहा जाता है, इस कारण मंगलवार और गणेश चतुर्थी का योग बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन रवि योग, स्वाती और विशाखा नक्षत्र भी रहेगा। ये पूजा-पाठ के नजरिए से श्रेष्ठ योग…

Read More

सद्भावना आवाज़ करियर केंद्रीय या राज्यों के बोर्ड से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा इंजीनियरिंग, मेडिकल, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ तमाम अन्य प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेस में अगले साल दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। एजेंसी द्वारा जिन परीक्षाओं के लिए संभावित तिथियों की घोषणा एनटीए एग्जाम कैलेंडर 2024 के माध्यम से की जाएगी, उनमें JEE Main, NEET UG और CUET UG शामिल हैं। इन्हीं परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या पूर्व वर्षों के आधार पर करीब 45 लाख…

Read More

सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल हम आपको कोलेस्ट्रॉल की बढ़ती मात्रा से आंखों में होने वाली समस्या, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि शरीर में ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह आंखों की सेहत पर बुरा असर डालता है। ऐसे में आप अपनी लाइफस्टाइन में यह बदलाव कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। बता दें कि यह खून में पाया जाता है। लेकिन जब यह हमारे…

Read More

सद्भावना आवाज़ देश दुनिया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त है। शुरुआती कारोबार में रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर भी पहुंच गया था। शुक्रवार को रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख का असर रुपये पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर खुला जो…

Read More

सद्भावना आवाज़ लाइफ स्टाइल गोदावरी त्र्यम्बक के पास से निकलती है। वर्षा के बाद यहां बहुत अधिक जल नहीं रहता। गोदावरी पर कई पुल बने हैं। गोदवरी में रामकुण्ड, सीताकुण्ड, लक्ष्मणकुण्ड, धनुषकुण्ड आदि अनेक तीर्थ हैं। स्नान का मुख्य स्थान रामकुण्ड है। ब्रह्पुराण में गोदावरी की महिमा के बारे में बताया गया है। महर्षि गौतम ने शंकर जी की कृपा से पृथ्वी पर इन्हें अवतरित किया। एक पुराण के अनुसार एक ब्रह्माणी योगाभ्यास करते−करते गोदावरी बन गई। गोदावरी पश्चिम घाट त्र्यम्बक पर्वत से निकल कर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। आयुर्वेद के अनुसार इसका जल औषधि है। ब्रह्पुराण…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इन पदों पर आयोग 10 साल बाद भर्ती शुरू कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर से शुरू होंगे। ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को आयोग ने उम्र में कोई रिलेक्शेसन नहीं दिया है। 2013 के बाद नहीं हुई भर्ती आयोग ने वर्ष 2013 में एपीएस के 176 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। अभी तक यह भर्ती आयोग पूरी नहीं कर सका है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर आज से शुरू हो रही आयुष्मान भव योजना को अमली जामा पहना हुए जमीन पर उतरने की जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान भव योजना की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बताया की “आयुष्मान भव” अभियान शुरू करने का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों सहित हर इच्छित लाभार्थी तक स्वास्थ्य योजनाओं की डिलीवरी में सुधार करना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘अंत्योदय’ के दृष्टिकोण के अनुरूप स्वास्थ्य देखभाल पहुंच और जागरूकता बढ़ाना है, जिससे हर गांव में स्वास्थ्य…

Read More

सद्भावना आवाज़ लखनऊ पीएम मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन पर पीएम ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना को लांच किया। लखनऊ में CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा, नए भारत के हस्त शिल्पियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह नई स्कीम है, गांव देहात के हस्तकला का प्रदर्शन करने वालों को लाभान्वित होंगे। पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के आगे बढ़ाने में इस योजना से मदद मिलेगी। सेना की जरूरत के सामान को हम विदेश में निर्यात कर रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,…

Read More