सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से कार्रवाई करने को कहा है।CJI का कहना है कि यह बिल्कुल अस्वीकार्य है, सांप्रदायिक झगड़े के क्षेत्र में महिलाओं को एक उपकरण के रूप में उपयोग करना। उन्होंने आगे कहा कि जो वीडियो सामने आए हैं उससे हम बेहद परेशान हैं। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे।सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अब समय आ गया है कि सरकार वास्तव में कदम उठाए और कार्रवाई करे। संवैधानिक लोकतंत्र में यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। यह बहुत परेशान करने वाला है।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) लखनऊ योगी-2.0 के लिहाज से “मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना” प्रदेश के किसानों के लिए सौगात बन सकती है। योजना की उपयोगिता के मद्देनजर ही सरकार अब इसे सिर्फ बुंदेलखंड में नहीं, पूरे प्रदेश में एक साथ लागू करेगी। इसीलिए योजना के बाबत प्रस्तावित बजट 75 करोड़ से बढ़ाकर 350 करोड़ रुपये कर दिया गया है। क्या है योजना की खासियत मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना किसान के खेत की फसल को पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग की योजना है। इसके तहत लगाई जाने वाली सोलर फेंसिंग की बाड़ में मात्र 12 बोल्ट का करंट…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में सीमावर्ती खाद की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। डीएओ की टीम ने मिहींपुरवा ब्लॉक में कई दुकानों की जांच शुरू की। टीम को देखकर सात दुकानदार दुकानें बंदकर भाग गए। इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। क्रय और विक्रय अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर चार को नोटिस भी दी गई है।जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने टीम के साथ मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान उर्रा, गंगापुर, अमृतपुर, हरखापुर, परसापुर, नैनिहा आदि क्षेत्रों की दुकानों की जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय की टीम को…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भनौरा में 143 एकड़ गोचर भूमि को लोगों के नाम कराकर भू-माफिया ने कई नेताओं, अफसरों और कलेक्टर के स्टेनो पुत्र सहित कइयों को फर्जी सेटलमेंट लगाकर बेच दिया। इस पर कलेक्टर आर एक्का ने जांच कमेटी गठित की है। इसकी शिकायत सरगुजा आयुक्त से आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी ने की है। इसमें बताया है कि गोचर भूमि में कलेक्टर के स्टेनो, ठेकेदार, नेता और एक अधिकारी का मकान बना हुआ है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने के संबंध में अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के साथ…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर प्रदेश कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में विधानसभा स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन गया। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन जिला मुख्यालय बलरामपुर के न्यू बस स्टैंड परिसर में पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्देश्वरी पैकरा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गोठानों के नाम पर भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार, गरीबों का शोषण किया जा रहा है।…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। उ0 प्र0 राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को बाढ़ प्रबन्धन हेतु जिलाधिकारी/इंसीडेट कमान्डर संजीव रंजन के निर्देशन में एन0डी0आर0एफ0 टीम व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा सयंक्त रूप से जनपद स्तरीय माक एक्सरसाइज तहसील बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर माकड्रिल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि आज जनपद में मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। एन0डी0आर0एफ0 टीम व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए घरेलू सामानो से बचाव के उपकरण के बारे में जानकारी दी…
सद्भावना आवाज़ अरविन्द यादव (संवाददाता) अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश में बाबा की सरकार आते ही भू माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है जहां एक तरफ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भू माफियाओं से कब्जा की हुई जमीन को मुक्त कराया जा रहा है तो वहीं पर दूसरी तरफ अनुसूचित जाति और बंजर नवीन परती भूमि पर भू माफियाओं का बोलबाला जबरदस्ती अपनी जमीन कहकर कब्जा किया जा रहा। बताते चलें अंबेडकरनगर जनपद के भू माफियाओं की कमर को प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तोड़ तो दिया गया परंतु अभी भी कई ऐसे माफिया हैं जिनकी निगाह बाबा के द्वारा नवीन परती…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आज शिक्षा मंथन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की चुनौतियों के समाधान के लिए शिक्षक को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कोई भी जब नई व्यवस्था लागू होती है तो समस्या है और चुनौती आती हैं जिम्मेदार शिक्षक एवं शिक्षण संस्थाओं तथा शिक्षा से जुड़े हुए अधिकारियों की यह नैतिक जिम्मेदारी होती है कि समय…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विगत 06 वर्षांं में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में समग्र विकास की अवधारणा साकार हुई है। प्रदेश में क्रान्तिकारी परिवर्तन आये हैं। उत्तर प्रदेश ने गरीबी से मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। विगत 06 वर्षां में प्रदेश में लगभग साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं तथा वे सक्षम बने हैं। नीति आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है। नीति आयोग…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में 14 अक्टूबर के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ देने के लिए योगी सरकार ने बुधवार को सब्सिडी पोर्टल upevsubsidy.in को लाइव कर दिया है। अब जिन ग्राहकों ने 14 अक्टूबर के बाद से ईवी खरीदी है, वो इस पोर्टल पर जाकर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर आवेदन के बाद चार स्तरीय वेरिफिकेशन पूरा होते ही सब्सिडी की राशि ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति,…