Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावना आवाज़ बाराबंकी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 12 वीं तक के बच्चों को प्रज्ञान एप का तोहफा दिया है। जिससे विद्यार्थियों को अब महंगी पुस्तकें खरीदने और उन्हें सुरक्षित रखने की परेशानी से पूरी तरह निजात मिल गई है। मोबाइल प्रज्ञान पोर्टल और एप पर सिलेबस के साथ दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ीं पुस्तकें अब बच्चों को एक क्लिक पर मिल रही हैं।पोर्टल पर ई-पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा ऐप पर जन सामान्य के लिये भी…

Read More

सद्भावना आवाज़ अयोध्या      अयोध्या की कोतवाली नगर पुलिस ने दो असलहा तस्करों को 5 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इन असलहों को बिहार के छपरा से खरीदी गई थी जिसे अयोध्या में महंगे दामों पर बेची जानी थी। इन दोनों तस्कारों को लखनऊ की गोमती नगर पुलिस भी अवैध असलहों के साथ पकड़ चुकी है।जेल से छूटने के बाद दोनों अपराधी जमानत पर चल रहे थे।सिटी कोतवाल के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस ने इन्हें साई दाता कुटिया के पास से गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर     बलरामपुर में बेटे ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला है। कलयुगी बेटे ने मां को भी पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। घटना देहात थाना क्षेत्र के झोहना गांव की है। संपति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।बताया जा रहा है कि देहात थाना क्षेत्र के झोहना गांव में उदय भान यादव किसी से पैसे उधार लेने देन की बात कर रहा था। उसकी मां ने उदय भान को उधार लेने से मना किया, तो वह नाराज हो गया और मां…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न पहाड़ी नालों जमधरा,फोरहवा,धोबैनिया, सीरिया नालों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने पहाड़ी नालों की बाढ़ से कैसे विभिन्न ग्राम प्रभावित होते हैं इसकी जानकारी प्राप्त की। वन क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न जलाशयों की सिल्ट सफाई से पहाड़ी नालों की बाढ़ से काफी हद तक निजात मिल सकती है। वन क्षेत्र होने के कारण जलाशयों की सिल्ट सफाई ना होने से जिलाधिकारी महोदय द्वारा चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने डीएफओ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शासन स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए वन क्षेत्र…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। शासन की मंशानुरूप जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए विकास भवन सभागार में जिला कृषि अधिकारी/प्रभारी उप कृषि निदेशक आर0पी0 राना की अध्यक्षता में किसान दिवस सम्पन्न हुआ। उनके द्वारा किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं/शिकायतों का समयबद्ध व सुचिता पूर्ण शतप्रतिशत निस्तारण का अस्वासन दिया गया। उन्होंने सभी कृषि से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दिया। कृषकों द्वारा किसान दिवस में ट्यूबेल पम्प, विद्युत कटौती, हैण्डपम्प रिबोर, नलकूप की सफाई, गौशालाओं की समस्याओं एवं छुट्टा जानवरों से निजात दिलाये जाने, गौशालाओं में पशुओं की व्यवस्था, चारा, पीने की पानी,…

Read More

सद्भावना आवाज़  बलरामपुर   देहात थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम प्रधानों व फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आक्रोशित अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर कोतवाल को हटवाए जाने की मांग की गई। ग्राम प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक व सदर से बीजेपी विधायक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।ग्राम प्रधानों ने डीएम कार्यालय पर करते हुए जमकर देहात थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और थानाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शांतिभूषण ने…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से एएनएम के पद पर चयनित 19 नवनियुक्त एएनएम को विधायक सदर पलटूराम ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे खुशी से खिल उठे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पलटूराम ने कहा कि एएनएम की नियुक्ति होने से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। आज एएनएम बहनों ने नियुक्ति पत्र पाने के बाद प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा विकासखंड हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी/ कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को देखा। अधिकांश कर्मचारी उपस्थित पाए गए, कुछ कर्मचारियों की 2 ब्लॉकों में संबद्धता पाई गई। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि ऐसे कर्मचारी जिनकी 2 ब्लॉकों में संबद्धता है उनका रोस्टर बनाया जाए एवं रोस्टर के अनुसार कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने पिछले वित्तीय वर्षों के सभी आवासों को पूर्ण किए जाने एवं लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान किए…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर आम जनमानस को ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किए जाने के लिए उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर के निर्देशन में नायाब तहसीलदार अनुपम एवं फूड इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह द्वारा यूपीटी होटल पर छापा मारकर भोज्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई।होटल मैनेजमेंट को साफ सफाई की समुचित व्यवस्था एवं ताजा एवं साफ सुथरा भोज्य पदार्थ का उपयोग किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान दही, पनीर व अन्य खाद्य सामग्री को सैंपलिंग के लिए भेजा गया।

Read More

सद्भावना आवाज़ सहाबुदीन फारूकी (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। किसान दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वप्रथम उपकृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिला कृषि अधिकारी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा लाभार्थियों के खाते में धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को गौशाला में पहुॅचाये। जिलाधिकारी ने किसानों के लोन के प्रकरण को…

Read More