सद्भावना आवाज़ अरविंद यादव,संवाददाता अम्बेडकर नगर बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा आम जनमानस भुगत रहा है, कहने को सूबे के मुखिया का सख्त आदेश हैं कि कुछ घण्टे में ही बाधित सप्लाई चालू की जाए लेकिन यहाँ तो कई दिनों तक नदारद रहती हैं सप्लाईज्ञात हो कि विद्युत खण्ड टांडा से 33/11उपकेंद्र सेवागंज के नाम से संचालित उपकेंद्र पर विगत 28 घण्टे से आपूर्ति बाधित है,बिजलीकर्मियों के अनुसार इनकमिंग आउटगोइंग मशीन में ब्लास्ट होने के चलते लाखों घरो को जा रही आपूर्ति बाधित हो गई है, ग्रामीणों के अनुसार यह सेवागंज नामक फीडर की मशीन विगत कई महीनों से खराब…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ चंद्रशेखर सोनी(संवाददाता) अयोध्या डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की आवासीय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित परास्नातक पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी। वही विश्वविद्यालय आवासीय परिसर/आईईटी स्नातक, परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 जुलाई से प्रारम्भ कर 31 जुलाई तक होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर तथा आवासीय परिसर/आईईटी स्नातक, परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम…
सद्भावना आवाज़ नूर आलम ,संवाददाता बहराइच उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशानुसार बुधवार को शिवांशु सुशील महाविद्यालय, सुहापारा, बहराइच में आयोजित विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विराट शिरोमणि ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प् अर्पित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में श्रीमती माधुरीलता मिश्रा व डॉ. एस.एन. तिवारी, शिक्षण संस्थान के प्रबंधक आनन्द मोहन प्रधान, प्राचार्य डॉ. राजेश तिवारी, लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, डाटा इन्ट्री आपरेटर दीपक कुमार…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल, संवाददाता गोण्डा समाजवादी व्यापार सभा ने जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अगुवाई में भारत सरकार द्वारा केंद्रीय वित्त एवं राजस्व मंत्रालय विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी कर जीएसटी को पीएमएलए के तहत डाल दिया गया है जिसके विरोध में शहर के तमाम समाजवादी एवं व्यापारी वर्ग के लोगों ने जिलाधिकारी गोंडा को ज्ञापन दिया। देवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों पर यह उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा इसमें छोटे बड़े व्यापारी पूरी तरह से प्रताड़ित किए जाएंगे और स्पेक्टर राज पूरी तरह से लागू होगा अगर इस पर सरकार द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल, संवाददाता गोण्डा पूर्व में रहे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने तीन दिन पहले मंगलवार को सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। पूर्व में रहे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने तीन दिन पहले सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी हृदय नारायण दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जनपद में अपराध एवं अपराधिक वारदातों से संबंधित प्रकरणों में सर्विलांस सेल में कई घटनाओं का अनावरण करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में अपने तकनीकी ज्ञान एवं कौशल की दक्षता का परिचय देते हुए घटनाओं के अनावरण में अतुलनीय सहयोग…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा ,संवाददाता सिद्धार्थनगर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय रोग के संबध में जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता एव मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप द्वितीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 से 31 जुलाई 2023 तथा दस्तक अभियान दिनांक 17 से 31 जुलाई 2023 तक चलाया जा रहा है, दिमागी बुखार,एवं…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल ,संवाददाता गोण्डा बारिश का मौसम आते ही हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगते हैं। इस बार टमाटर ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। गरीब ही नहीं मध्यम वर्ग के लोगों के थाल से हरी सब्जियां गायब हो गई हैं। खेतों में पानी भर गया है। हरी सब्जियों की महंगाई पर जब सब्जी उत्पादक किसानों से बातचीत की गई तो उन्होंने महंगाई की पूरी गणित समझा दिया। यूपी के छोटे बड़े शहरों में बिना मौसम वाली सब्जियां आपको लगभग जगह मिल जाएंगी। लोग जब इन्हें खरीदने के लिए बाजारों में जाते हैं। तो इनके…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल, संवाददाता गोण्डा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछडा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव रफीक रैनी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी गोंडा शहर की उपस्थिति में अजय रस्तोगी जी को गोंडा जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नियुक्ति पत्र देते हुए हर्ष व्यक्त किया है पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक राम प्रतापसिंह जी ,पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक हाजी रमजान अली ,पंकज चौधरी ,वीरेंद्र पटेल ,हनुमान प्रसाद, अब्दुल रहमान, जलील अहमद, भगवती प्रसाद, मोहम्मद रिजवान ,अब्दुल मुजीब, सिराज अहमद, मंजूर आदि कांग्रेसी नेताओं ने मनोनयन…
सद्भावना आवाज़ अरविन्द यादव (संवाददाता) अम्बेडकरनगर। जनपद में अवैध ईंट भट्ठों का संचालन बड़ी तेजी के साथ हो रही हैं, जिस प्रकार से बगैर एनओसी केअवैध रूप से भट्ठे संचालित हो रहे उससे यही कहा जा सकता है, कि कमीशन खोरी जमकर की जा रही हैं। बगैर रॉयल्टी के जहां मिट्टी की खुदाई की जा रही, तो वहीं प्रदूषण की मार भी लोगों को झेलना पड़ रहा है। मानक की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्या है मामला जनपद अम्बेडकर नगर में करीब 351 ईंट भट्ठे संचालित है, जिसमें ढाई सौ के करीब ईंट भठ्ठे मौके पर रनिंग में…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जयसवाल, संवाददाता गोण्डा। गोण्डा डीएम नेहा शर्मा ने मंगलवार को बेलसर ब्लाक की 6 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर गांव में हो रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। डीएम ने गांव में विकास कार्यों का सत्यापन भी कराया तथा जहां खामियां मिली, उन्हें तुरंत दुरूस्त कराए जाने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याएं डीएम के समक्ष रखी जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने गांव गोड़वा, दुर्जनपुर, बदलेपुर, आदमपुर, अमदही तथा महादेवा आदि गांवों में चौपाल लगाकर गांव में कराए…