सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल ,संवाददाता गोण्डा। तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत छिटनापुर रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की शाम ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत छिटनापुर के नन्दा पुरवा की निवासिनी कलावती पत्नी गिरवर दयाल उम्र करीब 90 वर्ष सोमवार की शाम लगभग चार बजे अपने निजी कार्य से कुछ सामान लेने के लिए गांव से बाहर स्थित दुकान पर गई थी वहां पर उन्होंने कुछ सामान लिया और घर के लिए…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ चंद्रशेखर सोनी ,संवाददाता अयोध्या उच्चतम न्यायालय के निर्णय के एक घंटे के अन्दर पटना के प्रसिद्ध महावीर (हनुमान) मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने घोषणा की थी. कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में महावीर मंदिर पटना बिहार की ओर से दस करोड़ रूपये की सहयोग राशि दी जाएगी। जिस दिन राम मंदिर का खाता खुलेगा, उस दिन दो करोड जमा किए जाएंगे, और उसके बाद प्रतिवर्ष दो करोड़ की राशि दी जाएगी। भव्य नव्य रामलला जी के अपने गर्भ में विराजमान होने के पूर्व दस करोड़ रूपये की राशि जाम कर दी जाएगी। उस घोषणा…
सद्भावना आवाज़ डॉ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार लगातार जनता के हित की योजनाओं को लेकर उसका लाभ आम जनता को देने के प्रयास में लगी रहती है।पिछले वर्षों में केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं लाई गईं जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों काफी लाभ पहुंचा।क्या वो 24 घंटे बिजली देने की योजना हो,रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना हो,शहरी वा ग्रामीण आवास का लाभ हो ,या फिर हर घर जल योजना हो इन योजनाओं से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगा है।यह योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में गिनी जाती हैं।नमामि गंगे,और जल जीवन मिशन कुछ ऐसी…
सद्भावना आवाज़ डॉ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , उस्का बाज़ार पर मंगलवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान गोरखपुर द्वारा नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में आये 131 मरीजों में कैंसर संबंधित लक्षण की जांच की गई तथा उनको निशुल्क दवा दी गई। इस शिविर में कैंसर रोग अस्पताल के डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा लोगों का मूल्यांकन, सलाह और परामर्श देकर उचित उपाय एवं निशुल्क दवाई देकर उनका निवारण किया गया। सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर के लक्षण की जांच में…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला ,संवाददाता बस्ती। श्रावण मास में बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर को जल चढ़ाने के लिए जनपद बस्ती से कॉवरिया दिनांक 12.07.2023 सरयू नदी अयोध्या ( नया घाट पुल ) से जल भरने जाते हैं। सरयू नदी नया अयोध्या घाट से जल भरकर पैदल सरयू नदी नया अयोध्या घाट एन0एच0–28 से घघौवा थाना परसरामपुर के रास्ते, विक्रमजोत, छावनी, हरैया, कप्तानगंज, नगर होते हुए फुटहिया चौराहे से बड़ेवन एवं अमहट से चेतक तिराहा होकर डारीडीहा से होते हुए भदेश्वरनाथ मंदिर जलाभिषेक करने जायेंगे। जल चढ़ाने के उपरान्त वापस आने का रास्ताः- कावरिया भदेश्वरनाथ मन्दिर से मुख्य मार्ग तक लगभग 02…
सद्भावना आवाज़ गोण्डा। तरबगंज तहसील अंतर्गत श्री सरैंया सम्मय शक्ति पीठ धाम पर विगत वर्षों की भांति भव्य भंडारे का आयोजन हुआ संपन्न दूरदराज से आए हुए भक्तगण ने प्रसाद ग्रहण किया जिसमे गोंडा अयोध्या ,बस्ती जनपद के भक्तिगण ने प्रसाद ग्रहण किया,साथ ही मंदिर के मुख्य पुजारी महेश दास ने बताया कि विगत कई वर्षों से होने वाले भंडारे को इस वर्ष भी आयोजन किया गया है भव्य भंडारे का आयोजन तथा मन्दिर कमेटी के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा ,जिसमे समस्त भक्तो को सम्मिलित…
सद्भावना आवाज़ श्याम सुंदर शुक्ला(संवाददाता) सिद्धार्थनगर प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी द्वारा निर्देश दिया गया है कि जनता ही सर्वोपरि है।जहा पुलिस के कार्यप्रणाली को लेकर आए दिन लोगो द्वारा शिकायत की जाती तो वही सिद्धार्थनगर जनपद का एक थाना ऐसा भी है जहा फरियादियो का स्वागत किया जाता अधिकारियो का संस्कार व मानवता का असर साफ दिखाई देता है अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की प्रेरणा के क्रम में अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन मे सिद्धार्थनगर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज थाना त्रिलोकपुर…
सद्भावना आवाज़ बहराइच बहराइच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियन्त्रण के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर जन-जागरूकता वाहनों को रवाना किया। वाहन जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनसंख्या स्थिरता के लिए जागरूक करेंगे। विभागीय प्रचार सामग्री का वितरण भी करेंगे।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि बालार्क चिकित्सालय परिसर में मोबियस फाउण्डेशन की ओर से शिविर आयोजित किया गया है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर से माननीय विधायक बलरामपुर श्री पलटू राम जी द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी पी सिंह, डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ जय प्रकाश, डी पी एम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा व कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय विधायक बलरामपुर श्री पलटू राम ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या दुनियाभर के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गई है। अधिक…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। सावन की पहली एकादशी 13 जुलाई को है। इसे कामिका एकादशी कहते हैं। सावन, गुरुवार और एकादशी का योग होने से इस दिन शिव जी, विष्णु जी के साथ ही देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा कर सकते हैं। इन तीनों देवताओं की पूजा से कुंडली के ग्रह दोषों का असर कम होता है और अशांति दूर होती है।इस बार 19 साल बाद सावन महीने में अधिक मास आया है। अधिक मास की वजह से सावन दो महीने (31 अगस्त की सुबह तक) रहेगा। इस कारण सावन में 4 एकादशियां आएंगी। पहली एकादशी 13 जुलाई को है।…