Author: सद्‌भावना आवाज़

सद्भावाना आवाज़ डॉ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपद के सिविल परीक्षा, जे.ई. एडवांस, नीट में सफल छात्रों के लिए युवा गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में डा अम्बेडकर सभागार में द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।युवा गौरव सम्मान समारोह के अवसर पर अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आलोक श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जनपद के सिविल परीक्षा,…

Read More

सद्भावना आवाज़ चंद्रशेखर सोनी(संवाददाता) अयोध्या  डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में मंगलवार को दोपहर कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल की मौजूदगी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संचालन की अद्यतन प्रगति समीक्षा की। उन्होंने एनईपी के संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान के साथ सुझावों को साझा किया। बैठक में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए पाठ्यक्रमों का हिंदी…

Read More

सद्भावना आवाज चंद्रशेखर सोनी (संवाददाता) अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एमबीए परिसर के सभागार में वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम व आईईटी परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि अयोध्या महापौर मंहत गिरीशपति त्रिपाठी, वन संरक्षक डाॅ0 अनिरूद्ध पाण्डेय, वन अधिकारी सित्यांशु पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने की। पांच हजार वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सभी को भावनात्मक रूप से वृक्ष लगाना होगा। इसमें ग्रामीणजनों…

Read More

सद्भावना आवाज़ किसन शुक्ला (संवाददाता) बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड के कटरिया ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री के विकास कार्यों पर लगातार ग्रहण लगा रहे हैं वही हम इसलिए नहीं कह रहे हैं क्योंकि आए दिन सोशल मीडिया पर प्रधान के कारनामों का वीडियो और फोटो और लगातार वायरल हो रहा है प्रधान द्वारा कभी मनरेगा के कार्यो को जेसीबी काम करवाने का वीडियो कभी नाबालिगों से मजदूरी कराने का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है वही इस संबंध में बस्ती जिले के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हुए हैं और प्रधान पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं कुछ…

Read More

सद्भावना आवाज किसन शुक्ला (संवाददाता) बस्ती श्रावण मास के महाशिवरात्रि/गौरीपूजन के अवसर पर 15 जुलाई 2023 को जनपद के सदर तहसील में स्थित श्री भदेश्वरनाथ मंदिर के शिवलिंग पर लाखों कांवडियों द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी प्रारम्भ कर दी गयी है। इसके लिये जनपद के प्रमुख कांवडिया संघ के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन करके उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। इस बैठक में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह एवं आईजी आरके भारद्वाज ने भी प्रतिभाग किया।कांवडिया संघ के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के पश्चात…

Read More

सद्भावना आवाज बलरामपुर बलरामपुर राज परिवार सदैव से ही अपने नगर वासियों की भलाई के लिए जाना जाता रहा है। बलरामपुर जनपद में नगरवासियों के लिए समर्पित आज भी तमाम ऐसी इमारतें और भवन हैं जिसका उपयोग नगरवासी किसी न किसी रूप में कर रहे हैं,चाहे वह स्कूल हो,अस्पताल हो या और ,यह सभी बलरामपुर राजपरिवार की ही देन है।ऐसे ही बलरामपुर राजपरिवार के पूर्व महाराज श्री धर्मेन्द्र प्रताप बहुत ही उदार प्रवृत्ति के थे और सदैव अपनी जनता को काफी स्नेह करते थे। कुछ वर्ष पहले एक दिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उत्तर प्रदेश की राजधानी में…

Read More

सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में डीएम अरविंद सिंह ने सीएमओ कार्यालय और कार्यालय अधिशासी अभियंता इंडो नेपाल बॉर्डर, कार्यालय अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के उपस्थित न होने पर गहरी नाराजगी जताई।डीएम ने सीएमओ कार्यालय परिसर में झाड़ियों की सफाई, परिसर में खड़ी निष्प्रयोज गाड़ियों को नीलामी, कार्यालय का रंग-रोगन, साफ सफाई की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान सीएमओ कार्यालय में आशा बहुओं की ट्रेनिंग चल रही थी। उन्होंने बेहतर ट्रेनिंग प्रदान किए जाने और ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए सैनिटाइज किए जाने का…

Read More

बलरामपुर बलरामपुर कृषि विभाग के गोदाम प्रभारी ने विभागीय अधिकारियों पर जातीय आधार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नदी में कूद कर आत्महत्या की धमकी दी है। गोदाम प्रभारी का राप्ती नदी पर खड़े होकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गोदाम प्रभारी हरैया विकास खंड में कृषि विभाग के गोदाम प्रभारी के पद पर तैनात है । गोदाम प्रभारी का वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया और गोदाम प्रभारी के निलंबन कार्यवाही को वापस ले लिया गया है। गोदाम प्रभारी सुनील कुमार के इस वायरल वीडियो में आरोप लगाया…

Read More

बहराइच बहराइच के कोठवल कला गांव में एक ग्रामीण के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने नकदी समेत दो लाख से अधिक के समान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घर का सामान कुछ दूरी पर स्थित खेत में पड़ा मिला। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में शुरू कर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवल कला निवासी फखरुद्दीन पुत्र सहमत अली परिवार के साथ मंगलवार रात को छत पर सो रहे थे। बताया जाता है कि खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने घर में घुस कर बक्सा खोला। इसके…

Read More

गोंडा देश का भविष्य संवारने वाला विद्यालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। गोंडा जिले की तेजपुर में मॉडल प्राइमरी स्कूल परिसर में बन रहे भवन के दीवारों में हल्की बारिश से दरार पड़ गई है। करीब 10 लाख 28 हजार की लागत से बनाई जा रही है। भवन बनकर अभी तैयार भी नहीं हुआ है कि दीवारों में दरार पड़ने लगी है। भ्रष्टाचार की दीमक ने भवन को खोखला कर दिया। स्कूल की दीवारों में अभी से बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी हैं। इन दरारों को देखने से यह स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती गई…

Read More