सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता) गोण्डा कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने जनपद के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोली,बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने किया।जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों से जानकारी ली और उन्होंने कहा कि आप लोगों को काफी मेहनत करने की जरूरत है। हरीश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष रूपईडीह,वेद प्रकाश सिंह अध्यक्ष परसपुर,अतीक अहमद अध्यक्ष हलधर मऊ,धर्मराज सिंह अध्यक्ष मुजेहना,डॉ राज बहादुर सिंह अध्यक्ष वजीरगंज,दिलीप वर्मा अध्यक्ष इटियाथोक,राम सिंह राणा अध्यक्ष बेलसर,पंचम राम अध्यक्ष मनकापुर, बैठक में शामिल हुए, बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा हैं…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता) गोण्डा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद मलिकार्जुन खरगे का जन्मदिन बड़े हर्ष के साथ धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जताई। जन्म दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल,जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे,अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सगीर खान,विनय प्रकाश त्रिपाठी,हरीश चंद्र श्रीवास्तव,डॉ राज बहादुर सिंह,धर्मराज सिंह दिलीप वर्मा अतीक राम सिंह,राणा वेद प्रकाश सिंह,चांद खान,पंचम राम,तैयब चौधरी,सुरेश कुमार गौतम,अबसार अहमद,एन फारुकी,संदीप मिश्रा,राजकुमार शुक्ला,जुबेर अहमद,जवाहरलाल मौर्य,राम जनक वर्मा,हरिराम वर्मा,बधाई दी।
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता) गोण्डा प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खण्ड झंझरी के ग्राम पंचायत भटवलिया स्थित सम्मय माता मंदिर पर जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा के अगुवाई में बैठक हुई,जिसमें केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।श्री मिश्रा ने बताया कि ऐसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।लेकिन उन लोगों तक योजनाओं नहीं पहुंच पाती,इसका कारण जागरूकता है कि जागरूक न होना।जिससे योजनाओं का लाभ सीधे उन्हें नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी है और संगठन का उद्देश हैं। प्रधानमन्त्री…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के देशों और अन्य राज्यों से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। ऐसे में उन्हे अच्छे इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए मेदांता हॉस्पिटल ने अपने स्थापना काल से ही इलाज के 8 स्टैंडर्ड बनाए, जिसे लेकर वह निरंतर आगे बढ़ रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मेदांता अस्पताल में कैंसर यूनिट के उद्धाटन पर कही। इस दौरान उन्होंने कीमोथेरेपी यूनिट, वार्ड और वर्चुअल आईसीयू का निरीक्षण किया। हर जरूरतमंद के…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। मोहर्रम के दौरान सभी इमाम चबूतरों, इबादतगाहों, मस्जिदों व कब्रिस्तानों के आसपास विशेष साफ-सफाई का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। सफाई कर्मचारी की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। मोहर्रम के दौरान सफाई, जलापूर्ति एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका कर्मचारियों के साथ बैठक में दिया। सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पांचवीं मोहर्रम को पन्नालाल हलवाई के इमामबाड़े से अलम…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के रहने वाले संजय पाल पुत्र बुद्ध पाल ने आरोप लगाया कि गांव के 6 व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट किया हुआ हत्या करने के प्रयास किया तथा उसकी धर्मपत्नी के जेवर को लूट ले गए वही इस मामले में माननीय न्यायालय निर्देश पर छ अभियुक्तों के विरुद्ध दुबौलिया थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ वही पीड़ित संजय पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह रणवीर सिंह जो कथित तौर पर प्रधान प्रतिनिधि कहे जाते हैं बस्ती जिले के…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल गोण्डा। मामला थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत मोहल्ला मेवतियान चुंगी नाका का है जहां की निवासिनी मुन्नी पत्नी स्वर्गीय हनीफ ने विपक्षी गुड्डू उर्फ हसन मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हाजी निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर पर आरोप लगाते हुए अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके परिजनों की गैरमौजूदगी में विधवा बेसहारा के घर को ही इन दबंगों ने गिरा दिया और उसी जमीन पर निर्माण कराने के लिए ईंट, मोरंग, सीमेंट आदि गिरवा लिए इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व उक्त भूमि पर सीमेंट का ईंट लगाकर कब्जा बना रखे हैं जिस संबंध में…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता) गोण्डा। देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई का असर घरेलू उपयोगी रोजमर्रा की सभी वस्तुओं, कपड़े, पढ़ाई-लिखाई, दवाई सहित सब्जियों की फुटकर दुकानों पर देखने को मिल रहा है। जिससे आमजनता को गृहस्थी का खर्च उठाना काफी मुश्किल हो रहा है और उन पर मंहगाई का भारी बोझ पड़ रहा है। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। फुटकर दुकानों पर टमाटर 150-180 रूपये प्रति किलो तो हरी मिर्च 120-130 रूपये, अदरक 250- 260 रूपये तो कुंदरू भी 50 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जायसवाल (संवाददाता) गोंडा। रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में श्री राम जानकी महिला मंडल द्वारा गत मंगलवार को सावन मेला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बनारस, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, गोरखपुर व अन्य जगहों से कपड़े सूट साड़ी, आभूषण, राखी खिलौनों ,यूनिक कलेक्शन के अलावा खाने पीने में पिज्जा,बर्गर ,चाऊमीन ,आइसक्रीम, चाट,बाटी, मैगी और बेकरी के भी स्टाल लगे हुए थे। स्टाल लगाने में एकता अग्रवाल, हर्षिता, जया पांडे ,प्रीति खेमका ,निधि जैन, प्रीति बग्गा, सरिता, अनामिका बंसल, नेहुल नेवटिया,कवि गोयल, सरोज नेवटिया ,अंबिका, ज्योति, नूपुर सहित.आदि रहीं। मेला कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जयसवाल गोंडा। गुरुवार को कोतवाली देहात पुलिस साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ित केशवराम यादव पुत्र रक्षाराम यादव निवासी डोमाकल्पी थाना कोतवाली देहात के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से फर्जी कॉल कर प्रलोभन देकर साइबर हैकर द्वारा 40000 रू0 अवैध तरीके से निकाल गया था । जिस पर आवेदक केशवराम यादव द्वारा तत्काल थाना हाजा पर सूचित किया गया थाना कोतवाली देहात साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 1930 पर काल कराकर आवेदक का शत-प्रतिशत् पैसा 40000/ रू0 में से 38000 रू0 बैंक में होल्ड करा दिया गया था। 2000 रु0 की ट्रांजैक्शन डिटेल बैंक…