सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भनौरा में 143 एकड़ गोचर भूमि को लोगों के नाम कराकर भू-माफिया ने कई नेताओं, अफसरों और कलेक्टर के स्टेनो पुत्र सहित कइयों को फर्जी सेटलमेंट लगाकर बेच दिया। इस पर कलेक्टर आर एक्का ने जांच कमेटी गठित की है। इसकी शिकायत सरगुजा आयुक्त से आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी ने की है। इसमें बताया है कि गोचर भूमि में कलेक्टर के स्टेनो, ठेकेदार, नेता और एक अधिकारी का मकान बना हुआ है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने के संबंध में अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के साथ…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर प्रदेश कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में विधानसभा स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन गया। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन जिला मुख्यालय बलरामपुर के न्यू बस स्टैंड परिसर में पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्देश्वरी पैकरा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गोठानों के नाम पर भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार, गरीबों का शोषण किया जा रहा है।…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। उ0 प्र0 राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को बाढ़ प्रबन्धन हेतु जिलाधिकारी/इंसीडेट कमान्डर संजीव रंजन के निर्देशन में एन0डी0आर0एफ0 टीम व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा सयंक्त रूप से जनपद स्तरीय माक एक्सरसाइज तहसील बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर माकड्रिल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि आज जनपद में मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। एन0डी0आर0एफ0 टीम व जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए घरेलू सामानो से बचाव के उपकरण के बारे में जानकारी दी…
सद्भावना आवाज़ अरविन्द यादव (संवाददाता) अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश में बाबा की सरकार आते ही भू माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है जहां एक तरफ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भू माफियाओं से कब्जा की हुई जमीन को मुक्त कराया जा रहा है तो वहीं पर दूसरी तरफ अनुसूचित जाति और बंजर नवीन परती भूमि पर भू माफियाओं का बोलबाला जबरदस्ती अपनी जमीन कहकर कब्जा किया जा रहा। बताते चलें अंबेडकरनगर जनपद के भू माफियाओं की कमर को प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तोड़ तो दिया गया परंतु अभी भी कई ऐसे माफिया हैं जिनकी निगाह बाबा के द्वारा नवीन परती…
सद्भावना आवाज़ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आज शिक्षा मंथन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की चुनौतियों के समाधान के लिए शिक्षक को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कोई भी जब नई व्यवस्था लागू होती है तो समस्या है और चुनौती आती हैं जिम्मेदार शिक्षक एवं शिक्षण संस्थाओं तथा शिक्षा से जुड़े हुए अधिकारियों की यह नैतिक जिम्मेदारी होती है कि समय…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विगत 06 वर्षांं में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में समग्र विकास की अवधारणा साकार हुई है। प्रदेश में क्रान्तिकारी परिवर्तन आये हैं। उत्तर प्रदेश ने गरीबी से मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। विगत 06 वर्षां में प्रदेश में लगभग साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं तथा वे सक्षम बने हैं। नीति आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है। नीति आयोग…
सद्भावना आवाज़ किशन शुक्ला (संवाददाता) उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में 14 अक्टूबर के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ देने के लिए योगी सरकार ने बुधवार को सब्सिडी पोर्टल upevsubsidy.in को लाइव कर दिया है। अब जिन ग्राहकों ने 14 अक्टूबर के बाद से ईवी खरीदी है, वो इस पोर्टल पर जाकर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर आवेदन के बाद चार स्तरीय वेरिफिकेशन पूरा होते ही सब्सिडी की राशि ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति,…
सद्भावना आवाज़ बाराबंकी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 12 वीं तक के बच्चों को प्रज्ञान एप का तोहफा दिया है। जिससे विद्यार्थियों को अब महंगी पुस्तकें खरीदने और उन्हें सुरक्षित रखने की परेशानी से पूरी तरह निजात मिल गई है। मोबाइल प्रज्ञान पोर्टल और एप पर सिलेबस के साथ दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ीं पुस्तकें अब बच्चों को एक क्लिक पर मिल रही हैं।पोर्टल पर ई-पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का भी लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा ऐप पर जन सामान्य के लिये भी…
सद्भावना आवाज़ अयोध्या अयोध्या की कोतवाली नगर पुलिस ने दो असलहा तस्करों को 5 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इन असलहों को बिहार के छपरा से खरीदी गई थी जिसे अयोध्या में महंगे दामों पर बेची जानी थी। इन दोनों तस्कारों को लखनऊ की गोमती नगर पुलिस भी अवैध असलहों के साथ पकड़ चुकी है।जेल से छूटने के बाद दोनों अपराधी जमानत पर चल रहे थे।सिटी कोतवाल के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस ने इन्हें साई दाता कुटिया के पास से गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है।
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में बेटे ने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला है। कलयुगी बेटे ने मां को भी पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। घटना देहात थाना क्षेत्र के झोहना गांव की है। संपति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।बताया जा रहा है कि देहात थाना क्षेत्र के झोहना गांव में उदय भान यादव किसी से पैसे उधार लेने देन की बात कर रहा था। उसकी मां ने उदय भान को उधार लेने से मना किया, तो वह नाराज हो गया और मां…