सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न पहाड़ी नालों जमधरा,फोरहवा,धोबैनिया, सीरिया नालों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने पहाड़ी नालों की बाढ़ से कैसे विभिन्न ग्राम प्रभावित होते हैं इसकी जानकारी प्राप्त की। वन क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न जलाशयों की सिल्ट सफाई से पहाड़ी नालों की बाढ़ से काफी हद तक निजात मिल सकती है। वन क्षेत्र होने के कारण जलाशयों की सिल्ट सफाई ना होने से जिलाधिकारी महोदय द्वारा चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने डीएफओ एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शासन स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए वन क्षेत्र…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। शासन की मंशानुरूप जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए विकास भवन सभागार में जिला कृषि अधिकारी/प्रभारी उप कृषि निदेशक आर0पी0 राना की अध्यक्षता में किसान दिवस सम्पन्न हुआ। उनके द्वारा किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं/शिकायतों का समयबद्ध व सुचिता पूर्ण शतप्रतिशत निस्तारण का अस्वासन दिया गया। उन्होंने सभी कृषि से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दिया। कृषकों द्वारा किसान दिवस में ट्यूबेल पम्प, विद्युत कटौती, हैण्डपम्प रिबोर, नलकूप की सफाई, गौशालाओं की समस्याओं एवं छुट्टा जानवरों से निजात दिलाये जाने, गौशालाओं में पशुओं की व्यवस्था, चारा, पीने की पानी,…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम प्रधानों व फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से नाराज ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आक्रोशित अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर कोतवाल को हटवाए जाने की मांग की गई। ग्राम प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक व सदर से बीजेपी विधायक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।ग्राम प्रधानों ने डीएम कार्यालय पर करते हुए जमकर देहात थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और थानाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शांतिभूषण ने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर बलरामपुर में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से एएनएम के पद पर चयनित 19 नवनियुक्त एएनएम को विधायक सदर पलटूराम ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे खुशी से खिल उठे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पलटूराम ने कहा कि एएनएम की नियुक्ति होने से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। आज एएनएम बहनों ने नियुक्ति पत्र पाने के बाद प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह द्वारा विकासखंड हरैया सतघरवा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी/ कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका को देखा। अधिकांश कर्मचारी उपस्थित पाए गए, कुछ कर्मचारियों की 2 ब्लॉकों में संबद्धता पाई गई। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि ऐसे कर्मचारी जिनकी 2 ब्लॉकों में संबद्धता है उनका रोस्टर बनाया जाए एवं रोस्टर के अनुसार कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने पिछले वित्तीय वर्षों के सभी आवासों को पूर्ण किए जाने एवं लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान किए…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर आम जनमानस को ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किए जाने के लिए उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर के निर्देशन में नायाब तहसीलदार अनुपम एवं फूड इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह द्वारा यूपीटी होटल पर छापा मारकर भोज्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई।होटल मैनेजमेंट को साफ सफाई की समुचित व्यवस्था एवं ताजा एवं साफ सुथरा भोज्य पदार्थ का उपयोग किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान दही, पनीर व अन्य खाद्य सामग्री को सैंपलिंग के लिए भेजा गया।
सद्भावना आवाज़ सहाबुदीन फारूकी (संवाददाता) सिद्धार्थनगर। किसान दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वप्रथम उपकृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिला कृषि अधिकारी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा लाभार्थियों के खाते में धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को गौशाला में पहुॅचाये। जिलाधिकारी ने किसानों के लोन के प्रकरण को…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिले स्तर पर समस्त एआरपी और एसआरजी की मुख्य विकास अधिकारी श्री संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन निपुण मॉडल स्कूल कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करना साथ ही आगामी दिनों में संचालित किये जाने वाले मुख्य अभियानों पर चर्चा करना। मिशन निपुण के तहत ब्लाक स्तर पर किये जा रहे कार्यों को एआरपी द्वारा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात पिरामल फाउंडेशन से इमरान द्वारा आकांक्षी जनपद कार्यक्रम, मॉडल स्कूल कार्यक्रम, आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए इस नये सत्र…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,आयुष्मान भारत, एंबुलेंस की स्थिति, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी महोदय द्वारा की गई।जिलाधिकारी महोदय ने जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को विशेष चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी…
सद्भावना आवाज़ दुर्गेश जयसवाल (संवाददाता) गोंडा। अध्यात्म केन्द्र श्री पंचवटी सीताराम आश्रम रिसिया बहराइच की जनपदीय इकाई के तत्वावधान में आगामी 25 जुलाई तक चलने वाला आठ दिवसीय शिवमहापुराण कथा का शुभारम्भ मंगलवार को पूर्वाह्न कलश यात्रा से शुरू हुआ। यह कलश यात्रा नगर के गोलागंज मोहल्ले में स्थित प्रेमीश्वर महादेव मंदिर से कथा पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर महाराज गुरुभाई के नेतृत्व में गुरुनानक चौराहा, दुखहरण नाथ मंदिर से होते हुए कथा स्थल बडगांव पुलिस चौकी के निकट शारदा मैरिज लॉन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान आरती सोनी- संतोष सोनी रहें। कलशयात्रा में महिला पुरुष भक्त बाबा भोलेनाथ के…