सद्भावना आवाज़ बलरामपुर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा विकास खण्ड गैंसड़ी एवं उसकी ग्राम पंचायत नचौरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बलरामपुर नीलेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, बलरामपुरअवनींद्र कुमार पांडे, खंड विकास अधिकारी, गैसड़ी; इस अवसर पर श्रवण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) एवं श्री सुजीत पाल, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे। सबसे पहले उन्होंने विकास खंड कार्यालय गैंसड़ी का निरीक्षण कर सभागार, खंड विकास अधिकारी कक्ष आदि को व्यवस्थित एवं सुसज्जित करने का निर्देश दिया। जन शिकायतों से संबंधित ऑनलाइन संदर्भों की…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावनाआवाज़ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जन शिकायत निवारण प्रणाली (आई.जी.आर.एस.) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने जन शिकायतों के निस्तारण समय से करे। अपने आईजीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन करे। किसी भी प्रकार की समस्या लम्बित न रहने पाये। अधिकारीगण स्वयं शिकायत का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्ष/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से होना चाहिए। कोई प्रकरण लम्बित न…
सद्भावना आवाज़ बहराइच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 जुलाई को वाराणसी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारम्भ करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिला व ब्लाक स्तर पर व समस्त ग्राम सभाओं में सजीव प्रसारण भी किया जायेगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में योजना से सम्बन्धित लाभर्थियों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व पीएम स्वानिधि योजना के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को योजनाओं के लाभों के सम्बन्ध में जानकारी भी प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट…
सद्भावनाआवाज़ बलरामपुर जनपद बलरामपुर के नावगत जिलाधिकारी सरकारी काम काज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।लगातार निरीक्षण कर सबको उचित समय पर कार्य करने के लिए निर्देशित कर रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को प्रातः ही जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर वहां का हाल जाना।जैसा की शासन की गाइडलाइन है की सभी अधिकारी कर्मचारी समय से अपने कार्यालय पहुंचे। उसी का पालन करते हुए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने आज विभिन्नकार्यालयों,विद्यालयों,अस्पतालों आदि का औचक निरीक्षण किया और वहां उपस्थित आम जनमानस से मिलने वाले लाभ और योजनाओं के समस्याओं को जानकर उनको दूर करने…
सद्भावनाआवाज़ डॉ शिशिर मिश्रा ( संवाददाता ) सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, द्वारा बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित संभव अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l संभव अभियान में माह जून से माह दिसम्बर तक माहवार गतिविधियों की परिचर्चा किया गया l जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कार्यक्रम, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा मुख्य सेविकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया l इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में कुपोषित बच्चों के पहचान उपचार व प्रबंधन, जनभागीदारी, पोषण जागरूकता तथा अंतर विभागीय समन्वय से कराया जाना…
सद्भावना आवाज़ श्याम सुन्दर शुक्ला ,संवाददाता सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर की है जहां चोर समझ कर गांववालों ने एक युवक को पकड़ा और उसे इतनी बुरी तरह पीटा की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।जनपद सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोटुटवा मे बीती रात एक युवक को ग्रामीणों ने चोर कि आशंका में पकड़ लिया ,और बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा , जिससे उस युवक की मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर पहुंचकर भवानीगंज पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में ले लिया…
सद्भावना आवाज़ बहराइच। बहराइच में एक 4 साल की बच्ची पर तेंदुए ने घर में घुसकर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्ची के गले को मुंह से दबा लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंचा और बच्ची को बचाने के लिए तेंदुए पर कूद गया।इसके बाद बच्ची तेंदुए के मुंह से छूट गई। बच्ची के छूटने पर तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। करीब 5 मिनट तक बच्ची के पिता और तेंदुए में संघर्ष चला। इसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया।तेंदुए के हमले में बच्ची के गले में गंभीर चोट आई है। पिता को भी…
सद्भावाना आवाज़ डॉ शिशिर मिश्रा (संवाददाता) सिद्धार्थनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपद के सिविल परीक्षा, जे.ई. एडवांस, नीट में सफल छात्रों के लिए युवा गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में डा अम्बेडकर सभागार में द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।युवा गौरव सम्मान समारोह के अवसर पर अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आलोक श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जनपद के सिविल परीक्षा,…
सद्भावना आवाज़ चंद्रशेखर सोनी(संवाददाता) अयोध्या डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में मंगलवार को दोपहर कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल की मौजूदगी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संचालन की अद्यतन प्रगति समीक्षा की। उन्होंने एनईपी के संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान के साथ सुझावों को साझा किया। बैठक में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए पाठ्यक्रमों का हिंदी…
सद्भावना आवाज चंद्रशेखर सोनी (संवाददाता) अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एमबीए परिसर के सभागार में वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम व आईईटी परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि अयोध्या महापौर मंहत गिरीशपति त्रिपाठी, वन संरक्षक डाॅ0 अनिरूद्ध पाण्डेय, वन अधिकारी सित्यांशु पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने की। पांच हजार वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सभी को भावनात्मक रूप से वृक्ष लगाना होगा। इसमें ग्रामीणजनों…