सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिले में सोहेलवा वन जीव क्षेत्र के जनकपुर रेंज में एक तेंदुए का शव मिला है। जरवा इलाके के कवही नाले के पास तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गांव के कुछ लोग पहाड़ी नाला कावही के पास मवेशी चराने गए थे तभी कुछ लोगों ने तेंदुए के शव को पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। शव करीब दस दिन पुराना वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी माधव…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर सोहेलवां वन जीव क्षेत्र के जंगलों में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया है । पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग गोरखपुर के लखनऊ या गोरखपुर चिड़ियाघर में छोड़ने की तैयारी कर रहा है। वहीं तेंदुए के पकड़े जाने के बाद संबंधित गांव के लोग चैन की सांस ले रहे हैं।पिछले कुछ दिनों से सोहेलवा वन जीव क्षेत्र के बारहवां और जनकपुर रेंज में तेंदुए ने आतंक मचा रखा था। इसको पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से तमाम कोशिशें की जा रही थी, लेकिन…
सद्भावना आवाज़ बहराइच जिले के शेखापुर गांव के निकट सरयू नहर बहती है। शुक्रवार सुबह चार दोस्त सरयू नहर में नहाने के लिए गए थे। तभी पैर फिसलने से एक साथी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर गोताखोर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। गोताखोर डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं, अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मित्रों के साथ स्नान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखापुर के निकट सरयू नहर है। सरयू नहर में गांव निवासी गुलशन (18) पुत्र रामबाबू अपने तीन और मित्रों के साथ स्नान कर रहा था।…
ब्यूरो रिर्पोट, सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। नए संसद भवन के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीकर की सीट के पास सेंगोल नामक एक ऐतिहासिक स्वर्ण राजदंड स्थापित करेंगे। शाह ने प्रेस वार्ता में सेंगोल की विरासत और इतिहास के बारे में बताया। अंग्रेजों से भारतीयों को सत्ता के हस्तांतरण को चिह्नित करने के लिए इसे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंप दिया गया था। अमित शाह ने कहा कि नेहरू ने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा यूपी बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप 10 अधिकतम अंक हासिल करके जिले का मान बढ़ाने वाले मेधावियों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उज्जवल भविष्य की कामना इस दौरान उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उन्होंने कहा कि सभी छात्र इसी प्रकार मेहनत करते हुए आगे सफलता प्राप्त करे।मेधावियों का सम्मान करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी छात्रों को आने वाले समय में इसी प्रकार खूब मेहनत करके निरंतर अपने माता पिता ,और जनपद का नाम रोशन करने…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एम एस सी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उपहार देकर विदाई दी।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ,विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। सुख व दुख का अदभुत संगम इसके बाद छात्रा रिया पाण्डेय,दीक्षा मिश्रा,अनुष्का मिश्रा व शुभी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम के मध्य में महाविद्यालय प्रबंध…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र विशनपुर विश्राम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली थारू जनजाति की छात्राओं को साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा 224 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। 1280 सोलर लाइट की सुविधा इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले थारू जनजाति के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले थारू जनजाति के छात्र काफी प्रतिभाशाली है। सभी ने कठिन परिस्थिति पढ़ाई करते अच्छे…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक लोकसभा स्तर, विधानसभा स्तर और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा की अहम बैठक यूपीटी होटल में की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को महासंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि इस अभियान के तहत लोकसभा स्तर पर एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। 2024 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार इसमें लोकसभा के सभी पांच विधानसभा से लोग जुटेंगे। इसके साथ ही 21 जून को योग दिवस, 23 जून को…
सद्भावना आवाज़ लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास स्थित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की योजना में समस्त पात्र किसानों को लाभ दिलाने का अभियान की शुरुआत की।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान श्रमिकों के नाम के नारे लगते थे, लेकिन उन्हे कभी शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल सका। धरती माता की भी गुणवत्ता पहली बार पता लगाया गया। अन्नदाता किसान के फसलों का मूल्यांकन हुआ।इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत को बदलते देखा है। किसान श्रमिक देश के एजेंडे में शामिल हुआ है। किसान श्रमिक जाति मजहब के नहीं…
सद्भावना आवाज़ बहराइच डीएम इस पहल की शुरुआत जल्द ही करेंगी।शासन ने बीते दिनों जिले की कमान आईएएस मोनिका रानी को सौंपी है। जिले की कमान संभालने के बाद डीएम तत्काल एक्शन में दिखीं। वह रविवार की छुट्टी होने के बावजूद भी कलेक्ट्रेट व सूचना कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया था। अब डीएम ने जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, उनकी समस्या को सीधे सुनने के लिए एक पहल की शुरुआत की है। समस्याओं का निस्तारण डीएम खुद ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगी और ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और समस्याओं का…