Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जनपद के जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने विकास खंड बलरामपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय उदईपुर का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में ग्राम पंचायत निधि से कक्षाओं में टाइल्स कार्य एवं स्मार्ट क्लास निर्माण कार्य, बच्चों के बैठने के लिए बनाए जा रहे टेबल एवं कुर्सी आदि कार्यों की भी गहनता से जांच की,और संबंधित को कार्य सही ढंग से करने के लिए निर्देशित भी किया। विद्यालय परिसर में हैंड वास संचालित ना होने, परिसर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था ना पाए जाने,कक्षा में समुचित प्रकाश की व्यवस्था…
बलरामपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के एक्शन प्लान एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह के दिशा-निर्देश के क्रम में तहसील परिसर कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, बलरामपुर में सरकारी मदिरा की दुकानों के लाइसेन्सियों में जागरूकता लाने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर लाइसेन्सियों को शराब के क्रय-विक्रय एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विमल प्रकाश आर्य द्वारा शिविर के माध्यम से आबकारी दुकानों के लाइसेन्सियों को विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी…
बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) प्रदीप कुमार ने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जनपद बलरामपुर का निर्वाचन प्रथम चरण में कराये जाने हेतु अधिसूचित किया गया है। इस क्रम मे जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0), बलरामपुर द्वारा सार्वजनिक सूचना 10 अप्रैल, 2023 को निर्गत कर दी गयी है। तद्क्रम में सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी द्वारा 11 अप्रैल से सार्वजनिक सूचना निर्गत किये जाने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है।उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों हेतु अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हेतु अधिकतम व्यय सीमा रु0 9,00,000, सदस्य नगर पालिका परिषद हेतु अधिकतम…
बलरामपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रेषु गौतम ने प्रिय किसान भाइयों को सूचित करते हुये बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 एवं दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं जनसामान्य के सहयोग से प्रचार एवं प्रसार व उनसे होने वाली बीमारियों एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव एवं खेतों में कृतक नियंत्रण के प्रभावी एवं सुरक्षित उपायों से अवगत कराते हुये आवसीय घरों एवं उनके आस-पास चूहा एवं छंछुदर नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। संचारी रोग के लिए अन्य…
बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में आज सुबह सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में 3 की हालत चिंताजनक है। जिन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बचाव कार्यों में जरूरी दिशा निर्देश दिए।गुरुवार को सवारियों को लेकर कानपुर से तुलसीपुर आ रही रोडवेज बस आज कुआनाे पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में…
बहराइच पटना कालोनी नहर के पास कार और बाइक में तेज टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रूपईडीहा थाना क्षेत्र के नौवा गांव निवासी अवधेश (35) पुत्र हरी राम और सनी देवल सोनकर पुत्र संतराम सोनकर बाइक से गांव की ओर से जा रहे थे। सामने से आ रही कार से सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में अवधेश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा सनी घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला…
अयोध्या भारत के पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती बुधवार को अयोध्या के कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि बाबूजी का संपूर्ण जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता, विशिष्ट उपलब्धियों से भरा हुआ है। सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलितों मजदूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए जगजीवन राम द्वारा किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं।जगजीवन राम का ऐसा व्यक्तित्व था, जिसने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया। वह दलितों के सम्मान के लिए हमेशा…