Author: सद्‌भावना आवाज़

अम्बेडकरनगर गर्मी के मौसम में सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था मिल सके। इसके लिए जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के साथ ही आलापुर तहसील क्षेत्र में जर्जर हो चुके बिजली के तार बदले जाएंगे। इसके साथ कुछ जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन से 3 करोड़ तीस लाख रुपया स्वीकृत किया गया है।​​​​​​​जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत बदहाली को दूर करने के लिए कुल 3 करोड़ 30 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है, जिसमें विद्युत तार बदलने के साथ-साथ नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। जहांगीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में 185.25 लाख रुपए से…

Read More

बाराबंकी अज्ञात कारणों से छप्परनुमा मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपने कब्जे में ले लिया। गांव में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले ही छप्परनुमा मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मकान मे रखी कुछ नगदी सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की यह घटना टिकैतनगर कोतवाली…

Read More

गोंडा एक बेकाबू स्कॉर्पियो किराने की दुकान में घुस गई और दुकान में चारपाई पर बैठे 3 लोगों को रौंद दिया। जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा छपिया थाना क्षेत्र के पायर खास पहलवानगंज शिव मंदिर के पास हुआ।बुधवार के दोपहर में छपिया थाना क्षेत्र के पायर खास पहलवान गंज शिव मंदिर के पास स्थित किराने की दुकान में अचानक अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुस गई। दुकान के अंदर चारपाई पर बैठे श्यामलाल पुत्र विशंभर…

Read More

बहराइच जिले के नरैनापुर गांव के पास दादी के साथ घर जा रहे बालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।फखरपुर थाना क्षेत्र के ततेहरा नयापुरवा गांव निवासी विष्णु पुत्र भगवती बुधवार को अपने घर दादी के साथ जा रहा था। तभी नरैनापुर गांव के पास एक अज्ञात कार ने पीछे से बच्चे को रौंद दिया। बच्चे को आसपास के लोग सीएचसी ले गए। जहां बच्चे को डॉक्टर ने मृत…

Read More

बहराइच जिले में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से डीएम ने निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अब तक की गई तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया।निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप सम्पन्न कराए जाने को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य समय बद्धता के साथ अंजाम दिए जाएं।सभी सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची की भूमिका…

Read More

बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सखेई कला तिराहे के पास खड़े ट्रक और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। डीसीएम में रखे लाखों रुपए के रिफाइंड तेल का नुकसान हो गया। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं।मंगलवार को रिफाइंड तेल से लदा एक डीसीएम तेज रफ्तार से बहराइच की तरफ से आ रहा था। सेखुईकला मोड़ पर अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गया। इस हादसे में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। डीसीएम में रखा रिफाइंड तेल सड़क पर बिखर गया। मौके का…

Read More

बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक युवक की नहाते समय गहरे कुंड में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों सौंप दिया।बताया जा रहा है कि सिरसिया गांव के लक्ष्मणपुर निवासी बलराम यादव मंगलवार को गांव के पास बह रही कुवानों नदी में नहाने गया था। नहाते समय बलराम नदी के गहरे पानी में चला गया। जिससे युवक डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने उसे बचाने दौड़े। लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में समा चुका था। जानकारी मिलने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे गोताखोरों की…

Read More

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्व विद्यालय की स्थापना बलरामपुर जिले में कराए जाने की मांग को लेकर अधिवक्तागण सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को अधिवक्ता जुलूस निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।जिला बार संघ के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्तों ने जिला एवं सत्र न्यायालय से जुलूस निकाला। अब उपेक्षा नहीं सहेंगे ,विश्व विद्यालय लेकर रहेंगे का नारा लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। जिला बार संघ के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने कहा कि बलरामपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ…

Read More

सीतापुर  बीजेपी नेता की दबंगई के चलते एक युवक की मौत हो गई। एंबुलेंस के सामने से गाड़ी हटाने की बात पर बीजेपी नेता इतना नाराज हो गया कि वो पीड़ित परिवार के साथ गाली गलौज करने लगा। उसने सड़क पर ही उन लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया।उसने अपनी गाड़ी एंबुलेंस के सामने से हटाने से मना कर दिया। करीब आधे घंटे तक वो जिला अस्पताल के बाहर रोड पर ही ड्रामा करता रहा। जिसके चलते एंबुलेंस में लेटे मरीज ने दम तोड़ दिया। 1 अप्रैल की है। जिसका वीडियो 3 अप्रैल को सामने आया था।…

Read More

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अहम बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया जाए। इसके बाद बेसिक माध्यमिक उच्च और प्राविधिक कॉलेजों में शिक्षकों का चयन गठित आयोग द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा नया आयोग ही टीईटी की परीक्षा भी करवाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में निर्देश दिया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त मदरसों अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों में नवीन आयोग से ही शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।प्रदेश में संचालित बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में योग्य शिक्षकों के चयन…

Read More