सिद्धार्थनगर जिले में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छपेमारी की है। बांसी तहसील के जिगिनिहवा चौराहे पर एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छपेमारी की।दो जगहों पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के नाम पर बाकायदा अस्पताल चलाया जा रहा था। मरीजों को भर्ती कर बॉटल और इंजेक्शन लगाया जा रहा था। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा था। और तो और यहां पर एक्सपायरी दवा भी बेची जा रही थी। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीनों को पुलिस…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह की राहें अब अलग हो गई हैं। दयाशंकर और स्वाति का तलाक हो गया है। कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी है। 22 साल पहले जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम की बुनियाद पर हुई थी, उसका अंत हो गया। फैमिली कोर्ट लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ सिंह ने 28 मार्च को 18 मई 2001 को हुए दोनों के विवाह को खत्म मानते हुए निर्णय लिया। हालांकि पिछले कई वर्षों से दयाशंकर और स्वाति अलग-अलग रहते थे। पारिवारिक न्यायालय की पूर्व पत्रावली के…
बहराइच बहराइच जिले के रामपुर धोबियाहार गांव में चल रहे अवैध नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए सीज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अन्य झोलाछाप में हड़कंप मच गया है शिवपुर विकास खंड क्षेत्र में नाम बदल बदलकर अवैध नर्सिंग होम का संचालन हो रहा था। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने सीएमओ से की थी। सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य टीम को छापेमारी के निर्देश दिया। सीएचसी शिवपुर अधीक्षक डॉ. नलिन राजा की अगुवाई में जांच टीम भेजी।अधिकारियों की छापामारी से कई नर्सिंग…
सीतापुर सोमवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे बंद बोरी में युवक की सिर कटी न्यूड लाश मिली। उम्र करीब 30 साल है। शव तीन टुकडों में था। धड़ शरीर से अलग था। दोनों हाथ के पंजे भी गायब थे। यहीं नहीं, शव से कहीं रक्त न बहे, इसलिए जख्मों पर टेप लगा था। इतना तय है कि हत्या कहीं और की गई है और शव यहां ले आकर फेंका गया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।महोली थाना क्षेत्र में कारीपाकर गांव का है।…
अंबेडकरनगर जनपद के कटेहरी विकासखंड में दरवन झील स्वच्छता तथा सौंदर्यीकरण के अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अविनाश सिंह जिला विकास अधिकारी अनुराग जैन द्वारा पूजा अर्चन कर प्रारंभ किया गया। अभियान में अंबेडकरनगर जिला कलेक्टर अविनाश सिंह और मुख्य विकासअधिकारी अनुराज जैन के साथ कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों ने भी स्वेच्छा से श्रमदान कर झील और इसके आसपास की सफाई में भाग लिया। झील स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पक्षी विहार पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना तथा जल निकायों को प्रदूषण से बचाने और जलीय जीवन और पर्यटकों के लिए समान रूप से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित…
गोरखपुर सीएम योगी 8 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर सहजनवां आएंगे। जहां भोलाराम मस्करा इंटकॉलेज में बनने वाले स्टेडिएम का शिलान्यास करेंगे। 3 एकड़ एरिया में बनने वाला यह स्टेडियम करीब 10.43 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इसे लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तहसील स्तर पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। सहजनवां तहसील में स्टेडियम के लिए दी महाबीर जूट मिल्स के बगल में स्थित भोला राम मस्करा इंटर काॅलेज के खेल के मैदान का चयन किया गया है।…
बलरामपुर बालाजी परिवार के तत्वावधान में मेंहदीपुर बालाजी का पांचवा महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। जो भगवतीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए राइस मिल पहुंचकर समाप्त हुई । यात्रा में 301 निशान लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु गण खूब थिरके मुख्य अतिथि गेल्हापुर उदासीन संगत आश्रम महंत बृजानंद महाराज व पंडित जय नारायण, विशिष्ट अतिथि राकेश यादव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद बलरामपुर के प्रभारी प्रमोद चौधरी,भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिला अध्यक्ष…
बलरामपुर मां पाटेश्वरी राजकीय विश्व विद्यालय की स्थापना बलरामपुर जिले में कराए जाने को लेकर आंदोलन नगर से लेकर गांवों तक फैलता जा रहा है। विश्व विद्यालय स्थापना की मांग को लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में जुलूस, जनजागरण अभियान, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।दूसरी तरफ बीजेपी के विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेज कर बलरामपुर में विश्व विद्यालय स्थापना की मांग की। पूर्व मंत्री एसपी यादव की अगुआई में गैसडी ब्लाक के जगदीशपुर, कथोवा बाजार में जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों हिस्सा लेकर विश्व विद्यालय बलरामपुर बनाए जाने की मांग की।…
बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत सभी बूथों पर गठित नई समितियों के सत्यापन के लिए कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यशाला में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,उतरौला विधानसभा की कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, गैसड़ी विधानसभा की कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह तथा तुलसीपुर विधानसभा की कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शंकर दयाल पांडे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें।तुलसीपुर विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विधान सभा के सभी 5 मंडलों के शक्ति केंद्रों के संयोजक मण्डल अध्यक्ष एवम्…
बलरामपुर । जिला एवं सत्र न्यायलय की एक अदालत ने दहेज हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर पति को 10 वर्ष कारावास की सजा सनाई है। साथ ही 30 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने 19 जून 2009 को बहू को इतना मारा था कि उसकी मौत हो गई थी।शासकीय अधिवक्ता नवीन तिवारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया की राम रत्न पुत्र राम चंद्र निवासी फरवा थाना ललिया ने अपनी लड़की मांचिता का विवाह महाराजगंज तराई के रहने वाले विपत के साथ किया था। विवाह के बाद…