सद्भावना आवाज़ फिल्मी दुनिया ‘करियर के शुरुआती दिनों में मेरा एक दोस्त बीमारी से मर गया। एक दोस्त मेरे सामने ट्रेन से कुचलकर मर गया था। मुझ पर इन दो मौतों का बहुत गहरा असर पड़ा। लगा कि लाइफ जैसे खत्म हो गई है। कुछ पाने की चाहत और उम्मीद, दोनों ही खत्म हो गई थी, लेकिन मैंने खुद को किसी तरह से संभाला। ठान लिया कि अगर 50 साल की उम्र में भी सफलता मिलेगी, तो वो भी ठीक है। उसे भी पाने के लिए स्ट्रगल करता रहूंगा। शायद इसी फैसले की वजह से मुकाम हासिल कर पाया हूं।’…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा में बीते जनवरी में हुए शिक्षक हत्याकांड में अब जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के आदेश पर हत्याकांड में शामिल आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी द्वारा किराए के मकान में रह रहे शिक्षक की निर्मम हत्या कर दी गई थी और आरोपी मौके से फरार हो गया था।नगर कोतवाली पुलिस ने बीते जनवरी में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब रासुका के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर स्थित फोरबिसगंज मोहल्ले में एक दो मंजिला मकान में…
सद्भावना आवाज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में एसपी अमित कुमार आनन्द ने नवनिर्मित लोहरौली पुलिस सहायता केन्द्र थाना शिवनगर डिड़ई का उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि पुलिस सहायता केन्द्र के बन जाने से आमजन को सम्पर्क स्थापित करने में आसानी होगी और जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से सुगमतापूर्वक होगा। आमजन को सम्पर्क स्थापित करने में आसानी एसपी अमित कुमार आनन्द द्वारा नव निर्मित लोहरौली पुलिस सहायता केन्द्र थाना शिवनगर डिड़ई का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता केन्द्र के बन जाने से आमजन को सम्पर्क स्थापित करने में आसानी होगी व जनता की समस्याओं का निस्तारण…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर अखंड सौभाग्य एवं पति की दीर्घायु कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार के दिन वट सावित्री व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने बरगद के वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। बलिया के हर क्षेत्रों में महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे न केवल पूजन अर्चन किया बल्कि पेड़ की धागे के साथ परिक्रमा करते हुए अखंड सौभाग्य की कामना की। कृष्ण पक्ष की अमावस्या सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से देवालयों में पूजन-अर्चन किया। ये व्रत सावित्री को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को ही सावित्री…
सद्भावना आवाज़ बहराइच जिले में दो वर्ष से तैनात जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का शासन ने तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर साल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को बहराइच का डीएम बनाया गया है। जिले में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की तैनाती थी। वह दो वर्ष से जिले की कमान संभाल रहे थे, बीती रात ही उनका स्थानांतरण कर दिया गया। महिला अधिकारी को जिले की कमान नगर निकाय चुनाव के बाद डीएम के स्थानांतरण की चर्चा हो रही थी। चुनाव आचार संहिता हटते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का स्थानांतरण शासन ने कर दिया है।…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। नगर के बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज के प्रांगण मे विधायक निधि से शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाया गया। जिसका उद्घाटन सदर विधायक पलटू राम ने किया। साथ ही नव निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष डा. धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पलटू राम, विशिष्ट अतिथि डा. धीरेन्द्र प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कालेज प्रबंधक डा. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कालेज उच्च स्तरीय शिक्षा,सुयोग्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अनुशासित ढंग से…
सद्भावना आवाज़ गोंडा गोंडा अपनी बहनों के साथ मजार पर गई 20 साल की लड़की को सामने से आए ट्रक ने रौंद दिया। जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लड़की ऑटो से उतरकर किराया दे रही थी, तभी हादसा हो गया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में मनकापुर बाईपास के पास बीती शाम करीब 7:30 बजे हुई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा लिखकर ट्रक कब्जे में ले लिया है जबकि ड्राइवर फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश में पुलिस टीम में लगी हुई हैं।…
सद्भावना आवाज़ गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में अवैध टैंकर से डीजल का व्यापार करना महंगा पड़ गया। खोड़ारे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर को जब्त कर पूर्ति निरीक्षक बभनजोत की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।पूर्ति निरीक्षक बभनजोत शिवप्रकाश को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कुछ लोगों द्वारा तेल टैंकर के माध्यम से अवैध रूप से डीजल का व्यापार किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक बभनजोत शिव प्रकाश सूचना मिलने के बाद भ्रमण कर जानकारी करने में जुटे हुए थे।पूर्ति निरीक्षक शिव प्रकाश ने बताया कि विगत…
सद्भावना आवाज़ बलरामपुर। ज्येष्ठ महीना 6 मई से 4 जून तक रहेगा। इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के अनुसार जल और पेड़ पौधों की पूजा भी करनी चाहिए। ग्रंथों में कहा गया है कि ज्येष्ठ मास में तीर्थ स्नान करना चाहिए। साथ ही तिल और जल का दान करें। एक समय भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से उम्र बढ़ती है और हर तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलने लगती है।ग्रंथों के मुताबिक इस महीने में दिन में सोने की मनाही है। शारीरिक परेशानी या अन्य समस्या हो तो एक मुहूर्त तक यानी करीब 48 मिनट तक सो…
सद्भावना आवाज़ बाराबंकी लखनऊ-अयोध्या-नेशनल हाईवे पर बने अहमदपुर टोल प्लाजा पर टोल वसूलने का ठेका नई कंपनी को दिया गया है। नई कंपनी को टोल वसूलने का ठेका मिलने के बाद यह बरसों पहले से काम कर रहे पुराने कर्मचारी एक ही झटके में बेरोजगार हो गए हैं।बेरोजगार हुए कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी को लेकर संकट आ गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वह बेरोजगारी के चलते अपने बच्चों और परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकते। इसी को लेकर सभी कर्मचारी टोल प्लाजा के सामने धरने पर बैठ गए हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे पुराने टोल कर्मचारी समायोजन…