सद्भावना आवाज़। बलरामपुर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं प्रलोभन मुक्त रूप से संपन्न कराए जाने हेतु फ्लाइंग एवं स्टैटिक टीम का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार द्वारा विस्तार पूर्वक उड़नदस्ता टीम एवं फ्लाइंग स्क्वायड को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया।उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं प्रलोभन मुक्त रूप से संपन्न कराए जाने हेतु नगर पालिका बलरामपुर एवं उतरौला में 06 उड़नदस्ता टीम और नगर पंचायत, गैसड़ी, तुलसीपुर पचपेड़वा में 03 उड़नदस्ता टीम लगाई गई हैं। सभी टीम में 4 सदस्य होंगे, जिसमें कि…
Author: सद्भावना आवाज़
सद्भावना आवाज़। बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन था। अंतिम दिन सोमवार को भाजपा, सपा,बसपा ,और कांग्रेस के साथ अन्य दलों के प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।वैसे तो सभी पार्टियों से बहुत से उम्मीदवारों ने बलरामपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया ,परंतु अंत में भाजपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह”धीरू” सपा से इशरत जमाल बसपा से निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली,तथा कांग्रेस से राशिद अजीज रानू को इनकी पार्टियों ने उम्मीदवार बनाया। भाजपा के प्रत्याशी बने धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू दिनांक 17 अप्रैल 2023 को…
बलरामपुर। जिले के एमएलके पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग एवं कैरियर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई।संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित काउंसिलिंग मीटिंग में संयोजक कैरियर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट सेल डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने टीजीटी, पीजीटी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी आदि की विधिवत जानकारी दी। टीजीटी, पीजीटी के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं की दी जानकारी मुख्य वक्ता मनीष मिश्र ने नेट जेआरएफ की परीक्षा…
लखनऊ। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल करीब 33 घंटे बाद खत्म हुई। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कर्मचारी नेताओं से मिलकर मामले में जांच करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। गुरुवार सुबह शुरू हुई हड़ताल शुक्रवार शाम 5 बजे तक चली। हालांकि उसके बाद भी पर्याप्त बसों का संचालन नहीं हो पाया था।यात्रियों को परेशानी को देखते हुए शासन स्तर से परिवहन विभाग के आला अधिकारियों को फटकार लगाई गई। इसके बाद आनन-फानन में मुख्य प्रधान प्रबंधक टेक्निकल ने कर्मचारियों से वार्ता कर चक्का जाम को खत्म कराया। इसमें तय किया गया कि 36 कर्मियों…
इस एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा और व्रत से सौभाग्य बढ़ता है। इस तिथि पर सूर्योदय से पहले तीर्थ स्नान, दान और व्रत-उपवास से हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं।मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी व्रत से उम्र बढ़ती है। इसलिए माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए ये व्रत करती हैं। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। जिससे धन लाभ और सौभाग्य मिलता है। व्रत-उपवास से होता दोष खत्म वरुथिनी एकादशी…
अम्बेडकर नगर। भवन के निर्माण के लिए शासन से 6 करोड़ 48 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। 54 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में 12 लाख रुपया खर्च होगाऐसे में निर्माण के बाद उधार के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना भवन मिल जाएगा। महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ वहीं, इन केंद्र के निर्माण से यहां पंजीकृत लगभग 6 हजार गर्भवती व धात्री महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ देने में सुविधा होगी।गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ ही छह वर्ष तक के बच्चों को बाल विकास एवं…
बलरामपुर। जनपद के जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने विकास खंड बलरामपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय उदईपुर का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में ग्राम पंचायत निधि से कक्षाओं में टाइल्स कार्य एवं स्मार्ट क्लास निर्माण कार्य, बच्चों के बैठने के लिए बनाए जा रहे टेबल एवं कुर्सी आदि कार्यों की भी गहनता से जांच की,और संबंधित को कार्य सही ढंग से करने के लिए निर्देशित भी किया। विद्यालय परिसर में हैंड वास संचालित ना होने, परिसर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था ना पाए जाने,कक्षा में समुचित प्रकाश की व्यवस्था…