बलरामपुर भाजपा की सरकार आई है लगातार भारत की बेटियों की सुरक्षा, पढ़ाई,और उत्थान के प्रयास में लगी हुई है। बेटियों के उत्थान के लिए तो मोदी सरकार ने बहुत सारी योजनाओं को भी लागू किया है। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय और नगर के बीचों बीच स्थित महिला चिकित्सालय में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें जन्म लेने वाली 22 बालिकाओं को बेबी किट, कपड़े और मिठाई मा० विधायक तुलसीपुर द्वारा वितरित किया गया। मा० विधायक जी ने उपस्थित जन सामान्य / महिलाओं को सम्बोधित किया गया तथा…
Author: सद्भावना आवाज़
बहराइच मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इण्डिया फिट इण्डिया योजना के क्रम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपना खेल कौशल दिखाने का अवसर पर मिल रहा हैं। देश के…
बलरामपुर ” जल ही जीवन है” अतः हम इसे साफ रखने और बचाने हेतु हमेशा अग्रसर रहना चाहिए । परंतु आजके समय में आबादी बढ़ने के साथ साथ पीने के लिए साफ पानी का मिल पाना भी असंभव होता जा रहा है। ऐसे में हमे और सरकार को भी इस ओर ध्यान देने के आवश्यकता है।जिससे की सबतक पीने योग्य शुद्ध जल आसानी से पहुंचाया जा सके।इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में पेयजल सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित समाधान/निराकरण कराये जाने हेतु जनपद स्तर पर जिला…
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बैठक में कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने जेल की रिपोर्ट रखी। इसमें 7 केंद्रीय कारागार में 13,669 बंदियों की क्षमता बताई गई। जबकि यहां पर 15,201 बंदी निरुद्ध हैं। जिसका अनुपात 111 प्रतिशत आता है। इसी तरह 62 जिला कारागार में 49,107 बंदियों की क्षमता है, जिसके सापेक्ष 95,597 बंदी निरुद्ध हैं, जिसका रेश्यो 194 प्रतिशत है। वहीं 2 उप कारागार में 306 बंदियों की क्षमता है, जिसके सापेक्ष 664 बंदी निरुद्ध हैं, जिसका रेश्यो 216 प्रतिशत है। महिला केंद्रीय कारागार में 120 बंदियों की क्षमता है, जिसके सापेक्ष 148 बंदी निरुद्ध…
बलरामपुर। हमारे देश में जनसंख्या बढ़ने के साथ ही कई नई समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं,जिनमे से सबसे प्रमुख समस्या बेरोजगारी है। जैसे जैसे जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है हर व्यक्ति को जीवनयापन के लिए रोजगार उपलब्ध होना कठिन होता जा रहा है।इसी वजह से बेरोजगारी की वजह से पता नही कितने युवा तो। थक हारकर जीवन जीने का मोह तक त्याग दे रहे हैं। सभी को जब रोजगार उपलब्ध होगा तभी देश का हर नागरिक खुशहाल और एक स्वस्थ जीवन का निर्माण कर सकेगा और देश के विकास में भी सहयोग करेगा। इसी परेशानी के मद्देनजर जिला…
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तीन भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त किया गया जिसमें नालायक ,छोटकी दुल्हिन और वसीयत है।यह फिल्म पंडित ब्रदर्स फिल्म्स एमएस फिल्म एंटरटेनमेंट,एवं रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इन फिल्मों के निर्माता जनार्दन पांडे बबलू पंडित एवं महेश सिंह है।इन फिल्मों में नालायक फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार गुंजन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे तथा उनके साथ नायिका की कास्टिंग होना बाकी है इस फिल्म का लेखन और निर्देशन गौरव पटेल गुड्डू कर रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा छायांकन डीके शर्मा…
अयोध्या । एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य झुलस गया। घायल का इलाज चल रहा है। मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के देवकली माफी का है।पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार को यहां मातृ शिशु कल्याण केंद्र में निर्माण कार्य हो रहा था। बहराइच के ग्राम पीपर मोहन का रहने वाला 20 साल का मौजीलाल काम कर रहा था तभी उस पर आकाशीय बिजली गिरी। मौजीलाल की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, उसके साथ काम कर रहा दूसरा मजदूर 26 साल का सुनील निवासी ग्राम…
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का समापन शनिवार को हो गया। मेले में पहुंचे मत्स्य मंत्री डां संजय निषाद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बटन दबाकर ऐसी सरकार लाए हैं। जो किसानों के लिए सोच रही है। असली भगवान तो किसान ही हैं। मंच से गायिका द्वारा गाना गाया जा रहा था झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में और विश्वविद्यालय के कुलपति समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी गाने का आनंद ले रहे थे। उसी बीच मूसलाधार बारिश होने लगी। मेले में आए कृषक विद्यालयों…
बहराइच। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा अन्तर्गत आयोजित 02 दिवसीय एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ किया। नीरज मिश्रा ने बताया कि बालक वर्ग में कबड्डी का फाइनल मिहींपुरवा व चित्तौरा के मध्य खेला गया जिसमें मिहीपुरवा विजयी रहा। जबकि खो-खो बालिका वर्ग में तेजवापुर व रिसिया के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें तेजवापुर विजेता रहा। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षक विरेन्द्रपाल सिह, रामू लाल, विनोद कुमार…
उत्तर प्रदेश । डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शुक्रवार को बाराबंकी दौरे पर थे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का काफिला जब बाराबंकी शहर से गुजर रहा था उसी दौरान रोड पर कुछ छुट्टा जानवर आ गए। छुट्टा जानवरों के आने से सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी सकते में आ गए।उन्होंने आनन-फानन में इन छुट्टा जानवरों को सड़क के किनारे किया। इसके बाद काफिला वहां से गुजर गया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले के सामने छुट्टा जानवर आने का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी…