Author: सद्‌भावना आवाज़

बस्ती। बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना खास के निवासी सिराज अहमद परिवार के साथ शुक्रवार की रात कप्तानगंज में आयोजित जलसे में शामिल होने गए थे। वहां से दूसरे दिन सुबह अपने घर वापस लौटे तो देख उसके होश उड़ गए।चोरों ने खाली घर पाकर इत्मीनान से कमरों को खंगाला। कमरों के ताले टूटे मिले, सामान जगह जगह बिखरा मिला, आलमारी और बक्से का ताला भी टूटा मिला । सिराज अहमद के अनुसार घर में रखें लाखों रुपए मूल्य के जेवर जिसमें हार, पावजेब, झाला, पायल आदि शामिल है और लगभग 50 हजार रुपए नगदी गायब मिला। चोरी…

Read More

बस्ती। माध्यमिक शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया है। शुक्रवार से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य का शिक्षकों ने विरोध किया। शहर के 4 इंटर कॉलेजों में बने मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक पहुंचे, लेकिन किसी मूल्यांकन केंद्र पर एक भी बंडल मूल्यांकन के लिए नहीं उठा।शिक्षकों ने सरकार से पुरानी पेंशन को बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने, तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने, सरकारी कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, मूल्यांकन का पारिश्रमिक सीबीएससी के बराबर किए जाने की मांग की। जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,…

Read More

गोण्डा। कर्नलगंज नगर के सरकारी अस्पताल मोड़ के पास गोंडा लखनऊ हाईवे पर स्थित वरदान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बनगांव के निर्मल पुरवा गांव के 32 वर्षीय निवासी पवन कुमार पांडे की मौत के बाद हुए हंगामे को लेकर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर अस्पताल में चल रहे हंगामे को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी…

Read More

गोंडा। गोंडा के पंतनगर फोरविसगंज काशीराम आवास में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने उससे मंदिर में शादी भी कर ली थी। लेकिन कॉलोनी वासी इसके विरोध में थे। इसके चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। फोरबिसगंज काशीराम कालोनी में आज रात्रि में युवकयुवक राजेश ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब देरतक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम…

Read More

गोण्डा। बिजली विभाग के संविदा कर्मी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। बिजली कर्मचारी संघ के रामकृपाल यादव और संविदा कर्मचारी संघ के मध्यांचल अध्यक्ष अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की है‌। उन्होंने कहा कि हजारों संविदा कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर दिन-रात काम करते हैं, फिर भी उन्हें मात्र आठ हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, जबकि इसी विभाग में पूर्व सैनिक कल्याण निगम से आये हुए कार्मिकों को 20 हजार से अधिक का वेतन दिया जा रहा है। यह विसंगति खत्म होनी चाहिए।बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के…

Read More

कानपुर। एक युवक का शव देहात के थाना सट्टी में बंबा की पुलिया पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव पड़े होने जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और युवक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना सट्टी के बीरबल का पुरवा निवासी छोटेलाल उर्फ होरीलाल का शव शनिवार को बंबा की पुलिया (नहर किनारे) पड़ा हुआ मिला। जिसकी जानकारी छोटेलाल उर्फ होरीलाल…

Read More

कानपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में आरोपी बर्खास्त जिला कोऑर्डिनेटर को अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया है। जहां से कोर्ट ने आरोपी बर्खास्त जिला कोऑर्डिनेटर को न्यायिक हिरासत में लखनऊ जिला कारागार भेज दिया गया है।कानपुर देहात में वित्तीय वर्ष 2021-2022 में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त ) प्लस गांवों में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सोक पिट बनाए जाने थे। जिले की 195 ग्राम पंचायतों…

Read More

कानपुर। महोत्सव व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया था। जिसको लेकर लगातार भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले सवाल उठाते चले आ रहे हैं। जिसके चलते सांसद ने 1 मार्च को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से 18 सवाल पूछे हैं। कहा कि किसी भी आईएएस को चंदा लेने का अधिकार नहीं है। ना ही किसी को वसूली करने का कोई अधिकार है। सद्भावना समिति कानपुर देहात जिला पंचायत की बैठक में शिरकत करने सांसद देवेंद्र सिंह भोले पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को करने से पहले शासन की अनुमति लेनी चाहिए थी। शासन से अनुमति…

Read More

लखीमपुर। जिला अस्पताल में एक 12 साल का बेटा बीती रात करीब 1 बजे अपने बीमार पिता को लेकर पहुंचा लेकिन काफी देर तक कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। बाद में एक डॉक्टर ने एडमिट कर पर्चे पर रेफर टू फिजीशियन लिखकर वार्ड में शिफ्ट कर दिया। लेकिन इलाज नहीं किया। बाद में बेटे के सामने ही पिता ने दम तोड़ दिया।अपनी आंखों के सामने पिता को मरते देख बेटा कह रहा है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मेरे पापा की मौत हुई है। डॉक्टर की हिम्मत है तो मेरे पापा को लौटा दें। उसने रोते हुए सीएम…

Read More

सीतापुर। एक दर्दनाक हादसे का शिकार हुए दो बाइक सवार, इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।यह दर्दनाक हादसा बाइक बारिश के चलते स्लिप होकर एक बिजली के खम्भे से टकराने से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।घटना पिसावां थाना इलाके की है। यहां तीव्र मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खम्भे से टकरा गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रम्भूली निवासी 35 वर्षीय मनोज अपनी बाइक…

Read More