बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के शिक्षाशास्त्र व समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त बैनर तले गुरुवार को एम ए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने कतरनिया घाट पहुँचकर प्राकृतिक संपदा व वन्य जीव के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त की। गुरुवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन व विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र डॉ दिनेश कुमार मौर्य एवं प्रभारी विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र डॉ ओ पी सिंह की अगुवाई में विद्यार्थियों का दल कतरनिया घाट के लिए महाविद्यालय से प्रातः 08 बजे रवाना हुआ। विद्यार्थियों का दल कतरनिया…
Author: सद्भावना आवाज़
अयोध्या। श्री साईं मंदिर से गुरुवार को मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य साईं बाबा की विशाल शोभायात्रा शहर में धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में भक्तों के साथ महिलाएं बच्चे और विशिष्ट लोग सम्मिलित रहे। यात्रा का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी नगर शैलेश सिंह ने किया। हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर में साई बाबा की पालकी यात्रा भव्य रुप से धूमधाम नगर भ्रमण कराया गया। गाजे-बजे के साथ पीले वस्त्र में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव में यात्रा में सम्मिलित रहे । यात्रा श्री साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के…
उत्तर प्रदेश । एक विवाह का आयोजन किया गया ,ये विवाह पूरे विधि विधान और वैदिक तरीके से किया गया। शादी की सारी रस्में निभाई गई। मगर इस शादी की अनोखी और हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इस विवाह में न दूल्हा था और न ही , इस विवाह के बाकायदा कार्ड भी छपवाए गए और लोगों को दिए गए। यह अनोखा और अद्भुत विवाह किससे बीच हुआ। असल ये विवाह गांव में प्यास बुझाने के लिए लगाए गए कुएं और बगिया के बीच हुआ.कुएं और बगिया की ये अनोखी शादी बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र…
लखनऊ। यूपी में 23 साल बाद बिजली कर्मचारी और इंजीनियर रात 12 बजे के बाद से हड़ताल पर है। लखनऊ में गुरुवार को राणा प्रताप मार्ग स्थित फील्ड हॉस्टल पर 1500 से ज्यादा इंजीनियर और कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है। संगठन के नेता सभा को संबोधित कर रहे हैं। लेखा संगठन आंदोलन में शामिल नहीं है। लेकिन ज्यादातर काम कर्मचारियों से संबंधित होते हैं। ऐसे में यहां भी कोई काम नहीं हो रहा है। हालांकि इनके हड़ताल के बाद मंत्री एके शर्मा ने भी सख्त रूप अपनाया है।मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में बिजली कटौती पर फॉल्ट का काम सुचारु…
देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से बढ़ते इन्फ्लुएंजा के मामले चिंताजनक हैं मौसम के मिजाज में अचानक हो रहे बदलावों के चलते सर्दी -गर्मी की स्थिति पैदा हो रही है, जिस कारण इन्फ्लुएंजा के एच3एन2 वायरस का प्रभाव बढ़ रहा है। इसके लक्षण कोरोना वायरस जैसे ही हैं। इस वर्ष देश में अब तक एच3एन2 समेत विभिन्न फ्लू से संक्रमित तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। फरवरी में 1,307 और 1 से 9 मार्च तक 486 मरीज मिले हैं।अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के…
अयोध्या । बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते के बाबा ने किशोरी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी नाबालिग 9 साल की बेटी के साथ लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति ने रेप किया है। पीड़िता और आरोपी का मकान आमने-सामने है।पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशोरी के पिता वर्तमान समय में बाहर में काम करते हैं। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। पीड़िता दलित समुदाय से…
अयोध्या। गरीब कन्याओं की शादी के लिए सरकार द्वारा ब्लॉक मुख्यालय व जिले स्तर पर समय समय पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके लिए स्पष्ट निर्देश है कि पंडित से शुभ मुहूर्त देखकर उन्हीं तिथियों में विवाह का आयोजन किया जाए, लेकिन सीमावर्ती विकास खंड मुख्यालय बल्दीराय में इसका पालन न करके खरमास में सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। आयोजन में हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत पूजन कराकर आचार्यों द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराए जाते हैं। शुक्रवार को बल्दीराय ब्लॉक मुख्यालय पर 130 गरीब वर्ग के जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जा रहा…
उत्तर प्रदेश। यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ में अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के आस-पास रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 30°C तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।ठंडी हवाएं गर्मी से मिलेंगी राहत। पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है। इसलिए यूपी के तराई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने 16 और 17 मार्च के आस-पास मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया था। राजधानी लखनऊ…
लखनऊ । एलडीए यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरुवार को गोमती नगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन के दफ्तर में जन प्राधिकरण दिवस का आयोजन चल रहा था। जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग के साथ बदसलूकी हो गई। इस बीच एक बुजुर्ग फरियादी से एलडीए के अफसरों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। दरअसल गुरुवार को एलडीए में मुकेश शर्मा (69) आवंटित मकान पर कब्जा दिलाने के लिए अफसरों के पास पहुंचे थे। बुजुर्ग का आरोप हैं कि 19 साल से लगातार वह प्राधिकरण भवन के चक्कर लगा रहा हैं। लेकिन उन्हें मकान पर कब्जा नहीं मिला है।आरोप हैं…
गोंडा । बहुचर्चित जमीन घोटाले मामले में भूमाफिया खलील समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत करता अनिल कुमार मिश्रा ने 2014 में नगर कोतवाली क्षेत्र के परेड सरकार के रहने वाले बलबीर सिंह व उनके तीन भाइयों ने छावनी सरकार स्थित गाटा संख्या 387 की नजूल की जमीन को फ्री होल्ड कराने का भरोसा दिलाकर एग्रीमेंट किया था। बलबीर के झांसे में आकर अनिल ने 42.50 लाख रुपए में इस गाटे की आधी जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। इसके लिए अनिल ने बलबीर को 37.50 लाख रुपये चुका दिया। जबकि 5 लाख रुपये बकाया रह गया।…