भोजपुरी सिनेमा तो लगभग सभी ने देखा ही होगा। भोजपुरी फिल्मों में इस्तेमाल किए गए गीतों को भी लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है अक्सर शादी बारात या डीजे पर भोजपुरी गाने बजते हुए मिल जाते हैं। ऐसे ही भोजपुरी सिनेमा के एक सुपरस्टार एक्टर डांसर और सिंगर खेसारी लाल यादव का आज 37 वा जन्मदिन है। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी सिनेमा को आगे ले जाने के लिए बहुत ही मेहनत की है और अपना योगदान दिया है।खेसारी लाल यादव ने लगभग 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और 5000 से ज्यादा गानों को…
Author: सद्भावना आवाज़
देश दुनिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, सत्ता पर काबिज सरकार लगातार उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजने के प्रयास में लगी हुई है। खबर आ रही है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में अदालत में पेश होने में इमरान खान नाकाम रहे, जिसके बाद इमरान खान को गिरफ्तार करने के प्रयास के तहत लाहौर के जमान पार्क स्थित इमरान खान के आवास के बाहर भारी पुलिस बल के अलावा अब पंजाब रेंजर्स की टुकड़ी को भी तैनात किया गया है। पुलिस ने जब…
क्रिकेट। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 इस बार 31 मार्च से शुरू हो रहा है। आईपीएल को फ्रेंचाइजी क्रिकेट का सबसे सफल टूर्नामेंट माना जाता है।और इस में खेलने की इच्छा हर देश के खिलाड़ी की होती है। पर इसी संबंध में क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बीसीसीआई को जानकारी दी है ,की वह अपने सभी शीर्ष खिलाड़ियों को मार्च के अंत में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए उपलब्ध चाहता है,इस कारण शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल के शुरू के 5 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।इस जानकारी से आइपीएल की तमाम टीमों को तगड़ा झटका लगा है। बताते…
बलरामपुर। भौतिकी विभाग एम. एल. के. पी. जी. कॉलेज, बलरामपुर व एस. एच. के. पी. जी. कॉलेज, बस्ती के बीच दिनांक 2 मार्च 2023 के मध्य एक समझौता पत्र (एमओयू) पर सहमति हुई थी। उस एमओयू के आधार पर दिनांक 14 मार्च 2023 को एस. एच. के. पी.जी. कॉलेज, बस्ती और एम. एल. के. पी. जी. कॉलेज, बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान मे एक व्याख्यान एस. एच. के. पी. जी. कॉलेज, बस्ती मे दिनांक 14 मार्च 2023 को आयोजित हुआ। उक्त व्याख्यान का शीर्षक था “बेसिक साइंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट”। एस. एच. के. पी. जी. कॉलेज, बस्ती में आयोजित उक्त व्याख्यान…
कानपुर। सर्दी के मौसम में 3 महीने के लिए सांप गहरी नींद में सो जाते हैं। मार्च में गर्मी बढ़ते ही सांप गहरी नींद से जाग उठे हैं। कानपुर चिड़ियाघर के डायरेक्टर केके सिंह ने बताया कि वर्तमान में नाग, अजगर, पाइथन, कोबरा, रसल वाइपर, धामिन, घोड़ा पछाड़ समेत 12 प्रजातियों के सांप हैं। हाइबरनेशन को शीतनिद्रा या सुप्तावस्था भी कहते हैं। सांप जाड़े के असर से बचने के लिए इस मौसम में करीब तीन महीने तक लगातार सोते रहते हैं।सांपों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके चलते सरीसृप गृह बंद कर दिया जाता है। तापमान बढ़ने पर मार्च से सरीसृप…
बलरामपुर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के सभागार मे विभागाध्यक्ष डॉ आर के शुक्ल की अध्यक्षता मे मेंटर – मेंटी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे महाविद्यालय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर के सेमेस्टर सिस्टम तथा पूराने पाठ्यक्रम के अंतर्गत आने वाले बी ए तृतीय एवम एम ए फाइनल के छात्र छात्राओ ने भाग लिया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे विभागाध्यक्ष ने कहा कि विभाग द्वारा निरन्तर समय-समय पर छात्र छात्राओ से फीडबैक लिया जाता रहा है। फीडबैक कलेक्शन को नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का एक अनिवार्य अंग माना जाता है। डाॅ शुक्ल ने कहा कि विभागीय…
लखनऊ। इन्फ्लुएंजा का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है।गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने का निर्देश दिया हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भी सावधानी बरतने को कहा गया हैं। केंद्र से एडवाइजरी मिलने के बाद प्रदेश में भी H3N2 को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई। इन्फ्लूएंजा संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग की बात कही गई हैं। 90 से ज्यादा ऑक्सीजन लेवल गिरने पर तत्काल भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। वही इस इन्फ्लूएंजा के जद में आने वाले मरीजों को ओसेल्टामिविर दवा देने की बात कही गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अविनाश…
बाराबंकी। पूरी घटना बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र की है। इसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के रहने वाले शातिर चोर सचिन कुमार ने सतरिख कस्बे से एक हाफ डाला किराए पर लिया। इसके बाद ड्राइवर और गाड़ी मालिक के उतरते ही मौका देख यह शातिर चोर हाफ डाला चुरा कर फरार हो गया। यह शातिर चोर बीडीसी का लड़का है, जिसने एक हाफ डाला किराए पर लिया और योजनाबद्ध तरीके से उसे लेकर भाग गया। जिसके बाद यह शातिर चोर वाहन को बेचने की फिराक में ही था। कि पुलिस ने धरदबोचा पुलिस ने वाहन बरामद करते हुए…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काशीराम जयंती मनाई जा रही है। पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के नेता कांशीराम ने पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए जो आवाज उठाई, उसकी गूंज आज भी याद की जाती है। 15 मार्च को कांशीराम का जन्मदिन होता है। कांशीराम का जन्म ब्रिटिश शासन काल में पंजाब के रूपनगर (वर्तमान में रोपड़ जिले) में 15 मार्च 1934 को हुआ था। उन्होंने रोपड़ के शासकीय महाविद्यालय से 1956 में बीएससी की डिग्री हासिल की। बाद में पुणे में स्थित गोला बारूद फैक्ट्री में क्लास वन…
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दो पक्षों में आपस में मामूली विवाद था। जिस के कारण देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथगोले से हमला बोल दिया। पूरा मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजूरी चिर्रा गांव का है। यहां काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस विवाद में स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों पर 151 के तहत कार्रवाई भी की थी। बताया जा रहा है कि 151 की इस कार्रवाई के बाद मंगलवार की देर रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया।इस विवाद में एक पक्ष अपनी दबंगई पर उतर आया, जिसके बाद…