Author: सद्‌भावना आवाज़

सिद्धार्थनगर। एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात कारणो से 19,000 रुपए का कट गया था। जैसे ही पीड़ित को पता चला कि उसके साथ फ्राड हो गया है। उसने इसकी सूचना साइबर सेल को दिया। साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में पूरा पैसा वापस कराया है। जिसके लिए पीड़ित ने साइबर सेल का आभार प्रकट किया। एसपी अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एएसपी सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल सुभाष यादव व टीम द्वारा मो साबिर अली…

Read More

बलरामपुर। माह के द्वितीय शनिवार पर जनपद के सभी थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा थाना को0 उतरौला एवं श्रीदत्तगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायकर्ताओं की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया। कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ शिकायतों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह के अन्तर्गत व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुक्रवार को राजर्षि दशरथ राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या की मनोचिकित्सक डाॅ. पारूल सक्सेना ने इंटरनेट का लत एवं उसके दुनिया भर में दुष्परिणाम विषय पर बोलते हुए कहा कि इंटरनेट का अत्यधिक प्रयोग से आम जीवन प्रभावित हो रहा है। इससे युवाओं में मन विकृतियां उत्पन्न हो रही हैं। युवाओं में अवसाद, चिड़चिड़ापन एवं अनिद्रा से कार्य क्षमता भी दिनोंदिन प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को इंटरनेट की लत…

Read More

लखनऊ। लखनऊ की संगीत नाट्य एकेडमी में शुक्रवार को लोगों ने बुन्देली गीत का मजा लिया। मौका था इंडियन काउन्सिल फॉर कल्चरल रीलेशन और यूपी संगीत नाटक एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होरिजन सीरीज के कार्यक्रम का। इस दौरान बुन्देली लोक गायन का आयोजन हुआ। जिसमें बांदा की मशहूर गायक, अर्चना कोटार्य एक से बढ़कर एक बुन्देली गीत की परफॉरमेंस दी। इस दौरान आईआईसीआर की तरफ से कई विदेशी मेहमानों ने भी कार्यक्रम का मजा लिया।अर्चना ने 15 वर्ष की छोटी उम्र से ही गाने का अभ्यास शुरू कर दिया ।जिसमें उनके मामा और मां ने उनकी पूरी मदद…

Read More

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में स्कार्पियो सवार 2 युवकों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर मित्र के साथ बैठी युवती से छेड़छाड़ की। युवती को मित्र के साथ कार से जाते वक्त आरोपियों ने ओवरटेक करके अश्लीलता की। युवती के फोन पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्कार्पियो को सीज कर दिया है।गोमती नगर विस्तार स्थित सुलभ आवास में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात गोमती नगर में दो स्कार्पियो सवार युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक के मुताबिक उसकी महिला मित्र दिल्ली से लखनऊ में होली मनाने आयी थी। होली के दिन…

Read More

बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने जनपद बलरामपुर की नगर पालिका परिषद – बलरामपुर, उत्तरौला एवं नगर पंचायत- तुलसीपुर, गैसडी, पचपेडवा के समस्त निवासियों को सूचित करते हुए कहा की नगरीय निकायों की वार्डवार ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली आज प्रकाशित कर दी गयी है। निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त कार्यालय कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसील- बलरामपुर, तुलसीपुर, उतरौला ,बलरामपुर के समस्त नगर परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों का कार्यालय , जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) बलरामपुर, संबंधित मतदान केंद्र स्थानों पर आम लोगों के लिये निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। कोई भी…

Read More

बलरामपुर। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक जिन पीआरडी स्वयंसेवकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है, अंतिम रूप से 31 मार्च से 2023 तक निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त आवेदन का ऑनलाइन पंजीकरण करा ले। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से वंचित सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु कार्यालय जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास भवन बलरामपुर से निर्धारित रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर वांछित समस्त अभिलेखों की छायाप्रति को प्रमाणित करने करते हुए 31 मार्च तक अनिवार्य कार्यालय में जमा कर दें। साथ ही पंजीकरण फार्म के साथ अपने समस्त अभिलेख मूल…

Read More

गोंडा। गोंडा में देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसउर अंदूपुर के पास कार सवार बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी से 4.50 लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों के धरपकड़ की कोशिश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है और घटना की छानबीन में जुटी है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के तीतगांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश पांडे धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बग्गी रोड के…

Read More

गोंडा। इटियाथोक शिकायत के बाद कार्रवाई तय नही कर पाई पुलिस तो बिधवा महिला ने डीआईजी से की शिकायत। दरअसल इटियाथोक थाना क्षेत्र के धन्नीपुर बनकटवा गाँव की रहने वाली माया पत्नी स्वर्गीय राम मूरत ने डीआईजी देवी पाटन मण्डल को शिकायती पत्र दे कर जानमाल की सुरक्षा सहित विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया है की गाँव के ही सन्तोष, लाल बहादुर पुत्र पाटेश्वरी प्रसाद तथा संजय, अरविन्द पुत्रगण विशुनदत्त ने प्रार्थिनी की जमीन पर कब्जा करने की नियत से एक मार्च के उपद्रव कर जान से मार देने की धमकी व अमर्यादित शब्दों…

Read More

गोण्डा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गांव के सिंगाराय पुरवा निवासी महिला ने अपने विपक्षी पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पीड़ित महिला सुमन पत्नी माता प्रसाद ने तहरीर में बताया कि 9 मार्च को गांव के ही दबंग राजीव उर्फ पुलाई, सत्यपाल उर्फ घोलर, सुनील और लालजी उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।शुक्रवार को पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि विपक्षी राजीव यादव उर्फ…

Read More