अभी कुछ समय पहले राजकुमार राव की फिल्म “भीड़” का ट्रेलर आउट हुआ। ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों की दो तरफा प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। कुछ लोग तो ट्रेलर देखने के बाद इस फिल्म को एंटी इंडिया तक बता रहे हैं और इसका पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं। विरोध को लेकर एक्टर पंकज कपूर ने कहा कि कोरोना के चलते देशभर में अचानक लॉकडाउन की घोषणा से आम लोगों को बहुत धक्का लगा था, खाना, कपड़ा, घर, यातायात आदि बुनियादी सुविधाओं से लोग इस समय वंचित हो गए थे। लोगों की नौकरियां चली गई थी लाखों लोग…
Author: सद्भावना आवाज़
हाल ही में जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने एक उर्दू एलबम लांच किया। एक इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने पत्नी शबाना आजमी के साथ अपना उर्दू एल्बम “शायराना सरताज” को लांच किया। इवेंट में बोलते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि उर्दू हिंदुस्तान की भाषा है ।उर्दू को जो लोग सिर्फ पाकिस्तानी समझते हैं, उनका सोचना गलत है ,क्योंकि पाकिस्तान भी हिंदुस्तान से अलग होकर ही बना है। जावेद अख्तर ने कहा उर्दू किसी अलग जगह से नहीं आई है बल्कि यह हमारी ही भाषा है, अपनी हिंदुस्तान की भाषा है। जावेद अख्तर के मुताबिक उर्दू…
बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान और अजय देवगन के फैंस के लिए अगला साल काफी रोमांचक साबित होगा। साल 2024 में दोनों अभिनेता एक साथ अपनी बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। जहां अजय देवगन अपनी फिल्म “भोला”को लेकर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं ,और उनकी फिल्म का ट्रेलर होली के पहले ही जारी किया गया था ।जिससे अजय देवगन के चाहने वालों में उत्साह का माहौल है। उसके बाद अजय देवगन ने दर्शकों को एक और जानकारी साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि “सिंघम अगेन” की रिलीज को लेकर वह खुलासा करने वाले हैं।…
पिछले दिनों रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आर आर आर को ऑस्कर प्रदान किया गया है। बताया जा रहा है कि इतनी हिट फिल्में करने और स्टाइलिश दिखने के बावजूद रामचरण कभी अपनी संस्कृति और सभ्यता से समझौता नहीं करते। ऑस्कर के कार्यक्रम में भी रामचरण और उनकी पत्नी अपनी संस्कृति और संस्कारों को नहीं भूले। ऑस्कर के कार्यक्रम में आरआरआर की पूरी टीम के साथ पहुंचे रामचरण और उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि इतने बड़े अभिनेता होने के बावजूद भी रामचरण और उनकी पत्नी अपने संस्कृति और…
बलरामपुर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना के तहत जिले के 90 आपदा मित्रों को बुधवार 15 मार्च को 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हेतु लखनऊ रवाना किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 25 जनपदों में आपदा मित्र योजना संचालित की जा रही है। जिसमें जनपद बलरामपुर भी शामिल है। इस योजना के तहत जिले के 300 आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना है। निर्धारित लक्ष्य 300 के सापेक्ष अब तक जिले…
गोरखपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल को 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा, चार दिन पहले मुझसे पत्नी ने पूछा कि UP में क्या चल रहा है? जब मैंने पत्नी को यूपी के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे भागवत गीता की कहानी सुनाई। पत्नी ने कहा, ‘जब-जब अन्याय और अत्याचार होता है तो भगवान अवतार लेते हैं। जैसा भगवान कृष्ण ने दुष्टों के साथ किया था, वैसा ही योगी दुष्ट प्रवृति के लोगों के साथ कर रहे हैं। जो सज्जन लोगों पर अन्याय करते…
कानपुर। कानपुर के चकेरी में हिस्ट्रीशीटर राजाबाबू की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकार किसी तरह से मामला शांत कराया। दरअसल, रविवार को हिस्ट्रीशीटर समेत परिवार के सभी लोग घर छोड़कर भाग निकले। मायके वालों की सूचना पर चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है। चकेरी पुलिस परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अब मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आएगी। लाल बंगला कालीबाड़ी में रहने वाले विनय सोनकर ने बताया कि…
सिद्धार्थनगर मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन द्वारा कार्यदायी संस्थाओ के संबधित अधिकारियो से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्था के संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वित्तीय वर्ष 2021-22 के कार्यो मार्च 2023 के अन्त तक कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूर्ण कराये। जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को बकाया बिजली बिल को जमा कराने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में…
ऑस्कर 2023 भारतीय फिल्मों और कलाकारों के लिहाज से काफी अहम। इस बार खासतौर पर भारतीय फिल्मों एलीफेंट व्हिस्कर्स और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आर आर आर को ऑस्कर्स में शामिल किया गया। फिल्म आर आर आर के गाने नाटू -नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवार्ड प्रदान किया गया।एमएम कीरावनी द्वारा कंपोज किया गया यह सॉन्ग ‘बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग’ कैटिगरी में ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय और एशियन सॉन्ग बना है। अवार्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जश्न मन रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बधाई देते हुए कह रहे हैं कि ये नए…
कानपुर। कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला क्रांति से जुड़ा है। कनपुरियों ने अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ रंगों को हथियार बनाकर फिरंगियों से 5 दिनों तक लड़ाई लड़ी। 1942 में हुआ यह घटनाक्रम 81 वर्ष बाद भी गंगा मेला के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। रोहिणी नक्षत्र के दिन कानपुर में सोमवार को हटिया गंगा मेला का उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर है। इस दिन कानपुर में होली से भी ज्यादा रंग खेला जाता है।कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे डीएम विशाख जी. ने ध्वजारोहण कर रंगोत्सव…