लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विश्वविद्यालय में जनपद बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र को “अमृतलाल नागर”पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री दिनेश चंद्र को यह पुरस्कार लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने दिव्य प्रेम सेवा संस्थान के अध्यक्ष आशीष गौतम की उपस्थिति में प्रदान किया।डीएम बहराइच डॉ. दिनेश चन्द्र की कालजयी रचना ‘‘काल प्रेरणा’’ को वर्ष 2022-23 हेतु ‘‘अमृतलाल नागर पुरस्कार’’ के लिए चयनित किया गया है।”अमृतलाल नागर” पुरस्कार के लिए डीएम डॉ. चन्द्र को प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र तथा एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस लेखन साधना की शुरुआत वर्ष…
Author: सद्भावना आवाज़
अयोध्या। मौसम बदलने के साथ ही अयोध्या के अस्पतालों में सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।प्रतिदिन सर्दी-जुकाम के 600 से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक केंद्रों में प्रतिदिन 600 से ज्यादा सर्दी-जुकाम के मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों में ज्यादातर को बुखार, बदन दर्द, सिर में दर्द के लक्षण हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में 600 से अधिक सर्दी और जुकाम के मरीज रोज पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों और डॉक्टरों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वाधान में श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा मैराथन “रामलला के लिए दौड़’’ (रन फॉर राम) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें साइकिल रेस का भी आयोजित की जाएगी। श्री रामनवमी के अवसर पर होने वाला यह मैराथन ऐतिहासिक होगा। मैराथन प्रतियोगिता के महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों से प्रथम बीस और साइकिल प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता 22 मार्च को प्रातः 6:00 बजे भजन संध्या स्थल से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण प्रातः 3:00 बजे…
अयोध्या। अयोध्या में 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर एडीएम प्रशासन अमित कुमार लगातार क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आपसी सामंजस्य बिठाने का कार्य कर रहे हैं। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि परिक्रमा क्षेत्र की परिधि में आने वाले लगभग सौ से डेढ़ सौ लोग आज वार्तालाप के लिए आए थे, जिन को अवगत कराया गया कि परिक्रमा मार्ग 20 मीटर चौड़ा होगा। जिसका शासन द्वारा पैसा अप्रूव हो चुका है, जैसे ही पैसा आ जाएगा। हम ग्रह समिति की बैठक किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग की परिधि में आने वाले भू स्वामियों को सर्किल से…
बस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती की है जहां मनोरमा नदी पर बने पुल से एक ट्रैक्टर अपनी रफ्तार से जा रहा था अचानक पीछे से एक वाहन की टक्कर से उसका संतुलन बिगड़ गया और मौके पर ही ट्रैक्टर पलट गया जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पाकर जब स्थानीय पुलिस वहां पहुंची तो उसने घटना की जांच की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटी ट्रैक्टर को राष्ट्रीय से हटवाया तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सका।जानकारी के अनुसार…
लखनऊ। यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। महीने आखिरी तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मार्च में पूरे UP में बारिश को लेकर दूसरी बार अलर्ट जारी किया है। 13 से 20 मार्च तक ओला गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते UP ही नहीं देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिर सकती है। इसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 13 से 18 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम…
नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है। नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर में 598 पदों पर भर्ती निकली है। एससी-एसटी अभ्यर्थी फ्री में आवेदन कर सकते हैं। एयरपोर्ट सिक्योरिटी में 400 नए सुरक्षाकर्मियों की भर्ती निकली है। इसके लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 19 मार्च से पहले फॉर्म भरें। मध्य प्रदेश में टैक्सेशन असिस्टेंट के 100 पदों के लिए जल्द ही आप आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए कॉमर्स से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में 100 पदों पर भर्ती है। इसमें ज्यादातर भर्ती टीचर्स की हैं। कोई लिखित परीक्षा…
ऑस्कर को फिल्म जगत के लिए विश्व का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। आजतक भारत की कई फिल्में कई बार आस्कर में जगह बना चुकी हैं ।पर इस बार ऑस्कर अवॉर्ड भारतीय फिल्मों के हिसाब से काफी अहम है। ऑस्कर 2023 भारत के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। जहां आरआरआर पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं। तो वहीं बेस्ट डॉक्युमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है।ये देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस फिल्म को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के रहने वाले…
यूपी में भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन किसी भी समय हो सकता है। नई कार्यकारिणी के साथ ही 80 लोकसभा के मिशन में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्ष तक जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। पहली बार बीजेपी अपने बूथ अध्यक्षों को सिम कार्ड वितरण करेगी।डिजिटल प्रयोग के माध्यम से बूथ अध्यक्ष तक सीधा संदेश प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचेगा।वहीं, दूसरी तरफ प्रत्येक केंद्रीय मंत्री को तीन से चार लोकसभा सीट पर लगाया गया है। यूपी में मिशन क्लीन स्वीप की तरफ बीजेपी का प्लान तैयार किए जाने के पीछे की वजह महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम…
लखनऊ। लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी में एक युवक का सुनसान इलाके में शव पड़ा मिला है जांच के बाद हां पता चला कि इस युवक को किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर बेदर्दी से इसकी हत्या कर दी।खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला शव, शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला लखनऊ कमिश्नरेट के सौनई कजेहरा गांव का है। जहां गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के रहने वाले निर्मल का शव खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला।प्राप्त जानकारी के मुताबिक निर्मल…