Author: सद्‌भावना आवाज़

अयोध्या। अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा की द रामायना होटल मे रविवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का शामिल हो रहे हैं। इसमें आने वाले चुनावों को लेकर महिला मोर्चा की भूमिका पर मंथन हो रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पांडेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।…

Read More

बहराइच। बहराइच में रोडवेज बस स्टैंड के पास दुकान के सामने खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गया। ये वारदात सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक कुछ देर बाइक पर बैठा रहा। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज कोतवाली में देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी हलीम अहमद पुत्र शमीम अहमद सपा नेता अब्दुल मन्नान के वाहन चालक हैं। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड के निकट दुकान का संचालन करते हैं। शुक्रवार को दुकान के…

Read More

बहराइच। बहराइच के 551 वर्ग किमी में फैले कतर्नियाघाट जंगल मे सैर करने गए पर्यटकों को अचानक बाघ दिख गया। बाघ को देखकर पहले तो पर्यटक सहम गए। जब बाघ ने उनकी तरफ कोई हरकत आने या डराने का नहीं किया। तो पर्यटक रोमांचित हो उठे। उसके बाद पर्यटकों ने अपने कैमरे में वीडियो व तस्वीरें कैद की। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य अमन लखमानी और अंकुर राव अपने मित्र अभिषेक और नवीन के साथ कतर्नियाघाट भ्रमण पर गए थे। रात्रि विश्राम करने के बाद सब शनिवार को जंगल सफारी पर निकले। रास्ते में उन्हें अनेक स्थानों पर चीतल के…

Read More

बहराइच। बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार को घड़ियाल संरक्षण दल के सदस्य ने अलबिनो चित्तीदार हिरन के बच्चे के फोटो खींची। डीएफओ आकाशदीप के मुताबिक यह विलुप्त प्राय जीव है। डीएफओ ने हिरन की फोटो यूपी फारेस्ट, WWD समेत अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। संरक्षित वन क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ, हाथी, बारहसिंघा, हिरन समेत अन्य जंगली वन्यजीव विचरण करते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रभार के जलीय जीव भी जंगल के बीच से गुजरने वाली नदियों में पाई जाती हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि घड़ियाल…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर में चैत नवरात्रि पर तुलसीपुर के देवी पाटन मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर एसपी केशव कुमार ने देवी पाटन मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी। खामियां मिलने पर अधिकारियों को इसे दूर करने के निर्देश दिए। एसपी केशव कुमार ने मेला कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, बैरियर और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा की नवरात्रि में देवी पाटन शक्ति पीठ पर देश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालु…

Read More

उत्तरप्रदेश। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव-गांव में अमृतसर सरोवरों का लाखों रुपए खर्च का निर्माण करवा रही है और इस प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कर चुकी है। जिसको लेकर तेजी से ग्राम पंचायतों में एक-एक अमृत सरोवर का निर्माण लाखों रुपए खर्च कर किया जा रहा है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों ने सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में सेंध लगा दी है। क्योंकि अमृतसर वर्क निर्माण के नाम पर बिना कार्य कराए लाखों रुपए निकाल लिए गए और सरोवर का निर्माण जस का तस…

Read More

बस्ती। बस्ती में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर के संघ भवन कार्यालय में हुई। 21 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्र-व्यापी आन्दोलन में भागीदारी को विचार किया गया। बैठक में 21 मार्च को साढ़े 11 बजे शिव हर्ष किसान पीजी कालेज के मैदान में राज्य कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचेंगे। यहां से विशाल रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि जान बूझकर कर्मचारी हितों की अनदेखी हो…

Read More

गोंडा। गोंडा के इटियाथोक में बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर विभाग सख्त दिख रहा है। क्योंकि इसके लिए क्षेत्र में अनेक दिवसों में चिन्हित जगहों पर आलाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाकर बकाया बिल जमा कराया जा रहा है। भुगतान न करने की दशा में बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को इटियाथोक पावर हाउस से संचालित गांव बेलवा कर्मडीह में विजली विभाग ने अभियान चलाया। यहां महेश शुक्ला, रवि तिवारी, राम गोविंद तिवारी, हेमंत वर्मा, अरुण मिश्रा आदि विजली कर्मचारी समेत मीटर रीडर अनिरुद्ध तिवारी मौके पर मौजूद रहे। अवर अभियंता अजय…

Read More

गोंडा। गोंडा सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार से विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडे ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर की। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें देख कर प्रांगण में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गये। इस मौके पर सांसद ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी…

Read More

इटियाथोक। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक में शनिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य व इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के रोकथाम, बचाव और इलाज पर अपने विचार रखे। साथ ही शासन द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। मनो चिकित्सक डॉ. नूपुर पॉल ने 48 विभिन्न प्रकार के मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया । इस दौरान उन्होंने बताया कि…

Read More