Author: सद्‌भावना आवाज़

बाराबंकी। आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं दो अन्य को मामूली चोटें आई है। आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक 32 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अन्य चार का इलाज किया जा रहा है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।सतरिख थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय गुड्डू अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिवाकांति,…

Read More

बहराइच। बिजली कर्मियों के धरना प्रदर्शन का असर दिखने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं शहर में भी समस्या उत्पन्न होने लगी है। शुक्रवार दोपहर में सिविल लाइन के पानी टंकी चौराहा पर स्थापित ट्रांसफार्मर में आग लग गई, लेकिन सूचना के बाद भी बिजली कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। शहर के सिविल लाइन के पानी टंकी चौराहा पर विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से डीएम तिराहा के साथ पानी टंकी की आधी आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार को दोपहर अज्ञात कारणों से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसकी सूचना…

Read More

बहराइच। मोहल्ला नाजिर पुरा निवासी बच्चे पीपल तिराहा स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर गए। यहां पर बच्चों ने फ्रूटी पीने के लिए लिया। आरोप है कि दुकानदार ने आठ माह पूर्व ही एक्सपायर हुई फ्रूटी पकड़ा दी। सभी घर लेकर गए। एक्सपायर फ्रूटी का सेवन मोहल्ला निवासी अर्सलान (6) पुत्र महताब, साबिर खान (5) जावेद अख्तर, हसनैन खान (7) और मोहम्मद अजलान समेत पांच बच्चों ने पिया। कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। सभी उल्टी करने लगे। एक मोहल्ले में फ़ूड प्वॉइजनिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दुकान से फ्रूटी पीने…

Read More

बहराइच।। गोंडा की ओर से शुक्रवार की सुबह आ रही तेज रफ्तार कार विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत उधरना सरहदी गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही यशोदा देवी और उनके 6 वर्षीय पौत्र को रौंदते हुए बंधी गाय को टक्कर मारकर पेड़ से जा टकराई। कार की टक्कर से यशोदा देवी और गाय की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। गोंडा मार्ग पर गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शुक्रवार को सड़क किनारे जा रहे दादी-पौत्र को रौंदते हुए गाय से जा टकराई। महिला और गाय की मौके पर…

Read More

सीतापुर। महमूदाबाद इलाके से खबर आ रही है जिसमें एक महिला ने अपने पति के सहायता से अपने प्रेमी की हत्या करदी। एक महिला जिसका नाम गौरी देवी उर्फ़ पार्वती है, उसका किसी अखिलेश नाम के व्यक्ति से काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला भी उस व्यक्ति के प्रेम में पड़ चुकी थी, और अखिलेश भी महिला को प्रेम में फंसा कर बड़े बड़े वादे करता रहा। महिला को एहसास हुआ कि उसके प्रेम प्रसंग की बात उसके पति के कानों में पड़ गई है। तो उस महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की निर्दई…

Read More

बलरामपुर। एम कॉम अंतिम वर्ष एवं एम कॉम सेकंड सेमेस्टर का विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन वाणिज्य संकाय मैं संपन्न हुआ जिसका शुभारंभ मुख्य नियंता प्रोफेसर पी.के. सिंह B.Ed विभाग के प्रोफेसर एस .पी .मिश्र जी, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष श्री स्वदेश भट्ट ,डॉ सुनील कुमार शुक्ला, बीबीए विभाग विभागाध्यक्ष डॉ राहुल विलेन, डॉ पवन कुमार सिंह ,कु .सौंदर्या जयसवाल, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह वाणिज्य विभाग से डॉ पीएन पाठक डॉ. के .के डॉ .के .पी मिश्र, डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष एस. के. त्रिपाठी ने किया प्रशासक प्रोफेसर पी के सिंह एवं…

Read More

बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में गृह विज्ञान विभाग की ओर से स्नातक कक्षाओं के छात्राओं की स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं ने गायन व नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह,प्रो0 प्रमिला तिवारी,प्रो0 श्री प्रकाश मिश्र व प्रो0 वीणा सिंह ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में छात्रा अनुष्का ने अपनी सुमधुर आवाज़ में गीत प्रस्तुत कर समारोह का आग़ाज़ किया। फिर सीनियर छात्राओं ने रैंप वॉक किया।…

Read More

बलरामपुर। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारीसमस्त किसान भाईयों को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि राजकीय गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं विक्रय हेतु इच्छुक किसान अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप किसान मित्र, कामन सर्विस सेन्टर, व खाद्य तथा रसद विभाग की वेवसाइट fcs.up.gov.in पर करा लें। रजिस्ट्रेशन के समय आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर अपने साथ अवश्य ले जायें। किसान भाइयों को यह भी अवगत कराया जाना है कि बैंक एकाउण्ट में वहीं मोबाइल नम्बर फीड होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक तथा एन०पी०सी०आई० से मैण्ड हो ताकि पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से धनराशि भेजने में कोई…

Read More

बलरामपुर । महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आर के शुक्ल के नेतृत्व मे स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओ को तीन दिवसीय टूर पर गत दिनों वाराणसी ले जाया गया।टूर के पहले दिन छात्र छात्राओ को विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया गया जहां सभी ने पूजा अर्चना की । तत्पश्चात सभी ने वाराणसी के विभिन्न ऐतिहासिक घाटों पर जाकर मां गंगा के दर्शन किए। विभागाध्यक्ष ने वाराणसी के गंगा घाटों की ऐतिहासिक ,सांस्कृतिक तथा धार्मिक महत्व की जानकारी संक्षेप मे छात्र छात्राओ को दी। शाम को सभी ने गंगा आरती मे भाग…

Read More

बलरामपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।  अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा प्रदीप कुमार ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त पूर्व चेतावनी के अनुसार जनपद में दिनांक 17 मार्च से 20 मार्च 2023 तक वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इसके दृष्टिगत जनसामान्य को सचेत करते हुए सावधानियां बरतने के सुझाव दिए गए हैं। बताया गया है कि पुराने जर्जर भवनों में निवास न करें यथा संभव सुरक्षित स्थान पर ही निवासित हों तथा आवश्यक कार्य होने पर ही…

Read More