गोंडा। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर ना होने की वजह से हर दिन सैकड़ों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 4:00 बजे के बाद महिला अस्पताल के ओटी से लेकर जिला अस्पताल के ओटी में ताले लटक जाते हैं। 4:00 बजे के बाद अगर कोई इमरजेंसी केस आ जाए तो उसे इलाज नहीं मिल सकता। जिले मे एक भी फिजीशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ ,आंख के डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पिछले कई महीनों से नहीं हो पाई है। मामला ये है…
Author: सद्भावना आवाज़
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के शास्त्रीनगर एलआईजी -164 का रहने वाला अरुण कुमार उर्फ पप्पू (35) पुत्र स्व. तूफानी प्रसाद मोबाइल रिपोयरिंग का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। एक 7 साल की बेटी है, जबकि, दूसरी डेढ़ साल की। आसपास के लोगों के मुताबिक, वह शराब का भी आदि था। अरुण जो भी पैसे कमाता था, उससे शराब में उड़ा देता था। काम भी वह रेग्यूलर नहीं करता था। जिसे लेकर अक्सर परिवार में विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर उसने परिवार में विवाद शुरू किया। पत्नी से विवाद…
गोरखपुर। गोरखपुर के सरकारी विभागों ने बिजली तो जला ली, लेकिन, बिल जमा करने में अब विभाग आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में अब बिजली निगम इन विभागों से बकाया बिल की वसूली करने जा रहा है। इसके लिए गोरखपुर विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर ने सभी सरकारी विभाग के जिम्मेदारों को पत्र लिखा है। बिजली निगम के मुताबिक, गोरखपुर में सबसे सबसे बड़े बकाएदार पुलिस और गोरखपुर यूनिवर्सिटी है। इन पर करीब 8 करोड़ रुपये बकाया है। इन विभागों ने जुलाई-22 से एक रुपया जमा नहीं किया है। चीफ इंजीनियर आशु कालिया ने यूनिवर्सिटी के कुलपति और SSP गोरखपुर…
दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे सुनकर हर कोई उन पर गर्व कर रहा है। डॉक्टरों ने एक मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगूर से भी छोटे हृदय का सफल ऑपरेशन किया। बता दें कि एक महिला को जिसकी उम्र 28 वर्ष है एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उस महिला की पिछली तीन प्रेगनेंसी लॉस हो गई थी, डॉक्टरों ने चेकअप किया तो महिला को बच्चे की हार्ट कंडीशन के बारे में अवगत कराया, और इसमें सुधार करने के लिए ऑपरेशन करने की सलाह…
बलरामपुर। एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एम एस एम ई डेवलपमेंट एवं फैसिलिटेशन विभाग प्रयागराज द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के बारे में जानकारी दी गई। सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि यह सेमिनार छात्रों के लिए व्यवसायिक दृष्टिकोण से लाभकारी सिद्ध होगा। मुख्य वक्ता इन्वेस्टिगेटर एमएसएमई डी एफ ओ प्रयागराज एस के गंगल ने उद्यमिता के उपयोग विषय पर विधिवत जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि छात्र-छात्राओं को अपने कार्य को दृढ़तापूर्वक करने के साथ ही जोखिम लेने की आवश्यकता है।एमएसएमई के एस…
बॉलीवुड में हेमा मालिनी का इतिहास बहुत बड़ा है।भला कौन ऐसा होगा जिसे हेमा मालिनी के बारे में ना पता हो।अपने जमाने की सबसे काबिल और खूबसूरत हीरोइनों में गिनी जाती थी हेमा मालिनी।हेमा मालिनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से एक मिसाल पेश की है,चाहे वह पुराने जमाने “शोले”हो या नए जमाने की “बागबान” और “शिमला मिर्ची” हेमा मालिनी हर एक रोल में अपना 100% देती हैं।हेमा मालिनी फिल्मों के अलावा राजनीति में भी इसी तरह सफल हुई और वर्तमान में वो मथुरा से बीजेपी की सांसद भी हैं।इन सबके साथ साथ कभी न कभी हेमा…
गुरुवार से नई दिल्ली में शुरू हो रही विश्व चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद में उतरेंगे। महिला मुक्केबाजी में अपने बढ़ते रुतबे के अनुसार एक मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद लेकर निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन से भारतीय दर्शकों को काफी उम्मीदें होंगी। भारतीय टीम वर्ष 2006 के अपने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद करेगी जब मुक्केबाजों ने 4 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक जीते थे।। भारत । बाएं घुटने की चोट से उबर रहीं छह बार की चैंपियन दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम की अनुपस्थिति में विश्व चैंपियन निकहत और ओलंपिक कांस्य पदक विजेत हैं। दोनों मुक्केबाज पेरिस…
भोजपुरी सिनेमा तो लगभग सभी ने देखा ही होगा। भोजपुरी फिल्मों में इस्तेमाल किए गए गीतों को भी लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है अक्सर शादी बारात या डीजे पर भोजपुरी गाने बजते हुए मिल जाते हैं। ऐसे ही भोजपुरी सिनेमा के एक सुपरस्टार एक्टर डांसर और सिंगर खेसारी लाल यादव का आज 37 वा जन्मदिन है। खेसारी लाल यादव की भोजपुरी सिनेमा को आगे ले जाने के लिए बहुत ही मेहनत की है और अपना योगदान दिया है।खेसारी लाल यादव ने लगभग 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और 5000 से ज्यादा गानों को…
देश दुनिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, सत्ता पर काबिज सरकार लगातार उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजने के प्रयास में लगी हुई है। खबर आ रही है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में अदालत में पेश होने में इमरान खान नाकाम रहे, जिसके बाद इमरान खान को गिरफ्तार करने के प्रयास के तहत लाहौर के जमान पार्क स्थित इमरान खान के आवास के बाहर भारी पुलिस बल के अलावा अब पंजाब रेंजर्स की टुकड़ी को भी तैनात किया गया है। पुलिस ने जब…
क्रिकेट। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 इस बार 31 मार्च से शुरू हो रहा है। आईपीएल को फ्रेंचाइजी क्रिकेट का सबसे सफल टूर्नामेंट माना जाता है।और इस में खेलने की इच्छा हर देश के खिलाड़ी की होती है। पर इसी संबंध में क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बीसीसीआई को जानकारी दी है ,की वह अपने सभी शीर्ष खिलाड़ियों को मार्च के अंत में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए उपलब्ध चाहता है,इस कारण शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल के शुरू के 5 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।इस जानकारी से आइपीएल की तमाम टीमों को तगड़ा झटका लगा है। बताते…