सिद्धार्थनगर। अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज बढ़नी में छात्र-छात्राओं को आग से बचने के उपाय को बताया फायर स्टेशन डुमरियागंज के प्रभारी विजय पाल सिंह ने छात्रों के अंदर उत्सुकता एवं जागरूकता पैदा कर लेते हुए ,कहा कि किसी भी भवन किसी भी जगह यदि आग लगती है और तत्काल प्रभाव से ध्धक कर तेज ज्वाला के साथ बढ़ने पर उसको रोकना किस प्रकार कारगर होगा। इसी क्रम में आग को रोकने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया अग्निशमन टीम में आग बुझाने के कई उपाय को विस्तार से बता कर बच्चों…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। बलरामपुर के अग्रवाल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों का दिल जीत लिया बच्चों ने जहां “राधे राधे वहां आएंगे बिहारी ” गाना जैसे ही बजा वैसे ही सड़कों की भीड़ के कदम थरथराहट के साथ झूम उठे कार्यक्रम में लखनऊ की संस्था सीटीएस बाल मंच एवं रूद्र कला अकैडमी के बच्चों ने दर्शकों का मनमोह लिया गीतों पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति करके होली के रंग में सराबोर और खुशनुमा माहौल में सराबोर लोगों ने खूब हर्षोल्लास के साथ आपस में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम मनाया। श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम…
अयोध्या। डीआईजी एपी सिंह के स्थानांतरण होने पर अयोध्या संत समाज ने डीआईजी का किया भव्य विदाई समारोह। डी.आई.जी.ने श्रीरामवल्लभाकुंज मंदिर में भगवान श्री सीताराम के भव्य विग्रह का दर्शन-पूजन किया जहां भगवान को प्रसाद व माला पहनाकर संतों ने उनका अंग वस्त्र और प्रसाद से स्वागत किया। उन्हें आश्रम के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने मंदिर की भव्य गोशाला और निर्माणाधीन रामार्चन मंदिरम दिखाया। आश्रम के इन प्रकल्पों को देखकर वे भाव विभोर हो उठे। डीआईजी एपी सिंह को अयोध्या के संतों ने भावपूर्ण विदाई दी। कहा कि ऐसे निष्पक्ष और सत्य के साथ खड़े अफसरों की बदौलत पूरे…
बलरामपुर। उप कृषि निदेशक डा0 प्रभाकर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये माह मार्च, 2023 का किसान दिवस जिलाधिकारी, बलरामपुर की अध्यक्षता में दिनांक 15 मार्च, 2023 कसे 12ः00 बजे अपराह्न में विकास भवन सभागार में आयोजित किया जायेगा।
बलरामपुर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर विमल प्रकाश आर्य ने बताया कि जनपद न्यायालय में स्थायी लोक अदालत का गठन करते हुये पेशकार, आशुलिपिक, चपरासी पदों का सृजन किया गया है जिसमें जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवा निवृत्त कर्मचारियो को पेशकार एवं आशुलिपिक हेतु अधिकतम दो वर्ष के लिए निर्धारित मानेदय रु0 9000/- प्रति माह तथा चपरासी हेतु रु0 7000/- प्रति माह मानेदय पर अनुबन्धित करने हेतु दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासनादेश द्वारा सृजित पदों पर अर्ह अभ्यर्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र पर अभ्यर्थी अपना नाम,…
अयोध्या। जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में इंफ्लूएंजा के नए वायरस के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। कोरोना महामारी के दौरान बनाए गए वार्ड का इस्तेमाल इन मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा। निजी अस्पतालों को भी आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिया गया हैं। इंफ्लूएंजा के मरीजों के इलाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आदेश दिया गया हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी इंफ्लूएंजा के नए स्ट्रेन से एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। निजी अस्पतालों ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। सभी अस्पतालों को निर्देश जारी…
बलरामपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में दहेज से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता, विधवा महिला से सामाजिक रीति रिवाज के साथ 35 वर्ष से कम आयु में विवाह करने पर दंपत्ति पुरस्कार एवं निराश्रित महिलाओं विधवाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु विधवा पुत्री शादी अनुदान योजना हेतु पात्र लाभार्थी जिला जिला प्रोबेशन कार्यालय कमरा नंबर 105 विकास भवन बलरामपुर में अपना आवेदन पत्र जमा करके योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में पात्र लाभार्थी अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय कमरा नंबर 105 विकास…
बलरामपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है, इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च, 2023 को विकास खण्ड तुलसीपुर (कौवापुर) जनपद बलरामपुर में प्रातः 11ः00 बजे जिला सेवा योजना कार्यालय रा.आई.टी.आई., उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, परास्नातक, आई0टी0आई0 उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराने हेतु कई कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने…
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शासन एवं कारागार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेलों की संख्या की खासतौर से बरेली और चित्रकूट की जिला जेल में पूर्व में हुयी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये अहम सुझाव दिये है। उन्होने बैठक में निर्देश में टॉप-10 पेशेवर अपराधियों मुख्यालय स्तर एवं स्थानीय स्तर पर कड़ी नजर रखी जाये। साथ ही उक्त जेलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी नियमित परिवर्तित की जाये। जिससे की साठ-गॉठ की शिकायते न आये। श्री धर्मवीर प्रजापति ने…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज दिनांक 14 मार्च 2023 दिन मंगलवार को प्रेस के सभी साथियों को वार्ता हेतु आमंत्रित किया। जिसमें उन्होंने कृषि को लेकर सरकार की तैयारियों और रणनीति के विषय में चर्चा की। इस वार्ता के दौरान माननीय कृषि मंत्री ने जायद और खरीफ की फसलों को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई रणनीति और तैयारियों पर खुलकर बात की। कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य देने के लिए 1 अप्रैल 2023 से रबी सीजन में एमएसपी पर राई, सरसों ,चना एवं मसूर के क्रय…