Author: सद्‌भावना आवाज़

मथुरा। परंपरा के अनुसार नंदगांव से बरसाना को होली खेलने के लिए निमंत्रण भेजा जाता है। इसके बाद हुरियारे नंदगांव पहुंचते हैं.कृष्ण-बलदाऊ के विग्रह संगहोली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस लट्ठमार होली में शामिल होने वाले लोग महीने भर पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देते हैं। हुरियारे और हुरियारिन सभी अपने-अपने परंपरागत वस्त्र पहन कर पहुंचे है। इस तरह सभी मुख्य मंदिर के प्रांगण में इकठ्ठा होकर होली के रसिया गाकर नगाड़ों की थाप पर लोग खूब झूमते हुए नजर आ रहे है। बरसाना में लट्ठमार होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को…

Read More

कानपुर। घटना कानपुर की है जहां ठगों ने डीजीपी के सरकारी नंबर की स्पूफिंग कर कानपुर के दो थानेदारों समेत कई पुलिस अफसरों को फोन पर धमकाया। ठगों ने डीजीपी बनकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी ,और कई अवैध काम करने को भी कहा। कानपुर के सजेती थाना प्रभारी और एक आरोपी की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है जिस पर इसका खुलासा हुआ। मामला डीजीपी से जुड़ा होने पर पुलिस ने 26 फरवरी को हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करके ,3 टीमें लगाकर फौरन जांच शुरू कर दी। 26 फरवरी को ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।…

Read More

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अयोध्या विवाद के फैसले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दी गई भूमि पर अयोध्या मस्जिद के निर्माण के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है। धन्नीपुर में सरकार की ओर दी गई 5 एकड़ भूमि पर मस्जिद का निर्माण, जो शीर्ष अदालत के फैसले के अनुसार होना है , पिछले दो वर्षों से नक़शा पास ना होने कि वजह से रुका हुआ था। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गठित अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट – इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने वर्ष 2021 में अयोध्या विकास प्राधिकरण को नक्शा जमा किए थे।सुप्रीम…

Read More

बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इससे जुड़े कंटेस्टेंट की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। सीजन के विजेता एमसी स्टैन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब रैपर ने हैरान कर देवे वाला खुलासा किया है। रैपर ने बताया कि उनके दोस्त का मर्डर उनके सामने हुआ था। बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद एमसी स्टैन की किस्मत के दरवाजे खुल गए हैं। एमसी को बिग बॉस के घर में उनके फैंस का पूरा सपोर्ट मिला, जिसके चलते वह शो के विजेता भी बने। अब रैपर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।…

Read More

अयोध्या। जिले की रुदौली तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में डीएम नितीश कुमार ने पहुंचकर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर कई शिकायतों को अविलंब निस्तारण के अधिकारियों को निर्देशित किया। उसी बीच क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाजिदपुर की पीड़ित महिला नूरजहां और परवीन पहुंचे। उन्होंने जैसे ही डीएम को अपना दुखड़ा सुनाया तो वह दंग रह गए। पीड़ितों ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि हमारे गांव में पुरानी आबादी की भूमि गाटा संख्या 435, 421, 422 जो संक्रमणीय भूमिधर है, जिसके सामने गाटा संख्या 418/6.532 हे. आबादी दर्ज है, जिस…

Read More

बलरामपुर। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा संस्थापित शक्ति स्मारक महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव एवं मोबाइल टैबलेट वितरण समारोह का हुआ आयोजन। शक्ति स्मारक संस्थान में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुश्ती महासंघ/कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों,आयोजनों एवं छात्र छात्राओं को मोबाइल टैबलेट के वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ,महाविद्यालय के छात्र शुभांशु एवं महाविद्यालय की छात्रा अदिति ने ग्रुप सॉन्ग की प्रस्तुति की तथा विभिन्न एकल नृत्य,एकल गायन आदि के कार्यक्रम हुए। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक सदर पल्टूराम ने अपने…

Read More

लखनऊ। जैसा कि इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग का चलन पूरे भारत में देखा जा रहा है। सभी चीजें ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है। यदि होली के त्यौहार पर भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि साइबर ठगी का मामला सामने आने लगा है।फेसबुक के जरिए नामी ऑनलाइन कंपनियों के प्रोडक्ट का ऑफर देकर ठगी का कारोबार फल-फूल रहा है। ठग आपको 4G से 5G नेटवर्क में सिम बदलने और होली पर रंग-बिरंगे कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भारी से भारी छूट दे रहे हैं। ऐसे में जैसे ही आप लिंक पर क्लिक…

Read More

एक संविदा ड्राइवर ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। ड्राइवर का कहना है कि आरएम से लेकर a.r.m. तक सभी बड़े अधिकारी अपने से छोटे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं और उनके खिलाफ विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा। हालांकि आरएम और एआरएम से विभाग की तरफ से पूछताछ भी की गई। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के सीजीएम ने दोनों ही उच्च अधिकारियों से बात कर उनका बयान दर्ज किया। गुरुवार को अलीगढ़ के नरोरा डिपो पर तैनात संविदा ड्राइवर राजू सैनी 6 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ गए…

Read More

बलरामपुर। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो0 आर के सिंह ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व A ग्रेड प्राप्त बरेली कॉलेज बरेली के मध्य एक समझौता पत्र (MOU ) पर हस्ताक्षर हुआ। दोनों महाविद्यालयों के रसायन शास्त्र विभाग के मध्य शोध कार्य आदि को बढ़ावा देने पर बल दिया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो0 सिंह ने कहा कि अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनुसंधान गतिविधियों में सहयोग करने, ई-लर्निंग, ई-पुस्तक और शोध पत्र जैसे सीखने…

Read More

इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए आई है जिसके पहले के दो मैच नागपुर टेस्ट और दिल्ली टेस्ट भारतीय टीम पहले ही जीत कर श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरा टेस्ट मध्य प्रदेश के इंदौर स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट के दौरान एक अजीब वाकया सामने आया जिसमें टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दो युवक बिना किसी रोक-टोक के घुस आए। दोनो युवकों ने भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साथ फोन में सेल्फी भी ली। यह पूरा वाकया इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार शाम के खेल के समाप्त…

Read More